लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Operation Sindoor:राफेल विमानों का बेड़ा पूरी तरह सक्रिय, वायुसेना के टेंडर ने खोली Pak के फर्जी दावों की पोल – Rafale Fleet Fully Operational Air Force Tender Exposes Pakistan False Claims About Shot In Operation Sindoor

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के कई राफेल लड़ाकू विमान मार गिराने के पाकिस्तान के फर्जी दावों की एक बार फिर से पोल खुल गई है। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के एक आधिकारिक दस्तावेज में मौजूदा सभी 36 राफेल विमानों के लिए ब्रिज सपोर्ट मांगा गया है, जिससे पाकिस्तान के फर्जी दावे बेनकाब हो गए हैं।

साल 2016 में भारत और फ्रांस के बीच 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद का समझौता हुआ था। भारतीय वायुसेना को सभी 36 राफेल की डिलीवरी भी समय से पूरी हो गई थी। मेन कॉन्ट्रैक्ट के तहत पांच साल के लिए परफॉर्मेंस बेस्ड लॉजिस्टिक (पीबीएल) सपोर्ट भी शामिल था। बाद में साल 2021 में इस व्यवस्था को अगले पांच साल के लिए बढ़ाया गया। यह कॉन्ट्रैक्ट सितंबर 2026 के आखिर में खत्म हो रहा है।

ये भी पढ़ें: गैस प्लांट हादसे में 12 भारतीयों की मौत: प्रधानमंत्री मोदी को कतर के अमीर ने किया फोन, जानिए क्या हुई बात

तैयार हुआ ब्रिज सपोर्ट प्रस्ताव

नए लांग टर्म लॉजिस्टिक सपोर्ट कॉन्ट्रैक्ट की प्रक्रिया फिलहाल जारी है। रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) से मंजूरी मिलने के बाद इस पर आगे कार्रवाई होगी। इसी बीच, अंतरिम व्यवस्था के तौर पर परफॉर्मेंस बेस्ड लॉजिस्टिक सपोर्ट के लिए एक ब्रिज सपोर्ट आरएफपी (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) जारी किया गया है।

रक्षा अधिकारियों के अनुसार यह आरएफपी ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर जारी किया गया है। दस्तावेज में कहा गया है कि भारतीय वायुसेना के पास 36 राफेल लड़ाकू विमान हैं, जिन्हें 23 सितंबर 2016 के भारत-फ्रांस समझौते के तहत डसॉल्ट एविएशन से खरीदा गया था। कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार विमानों के साथ उनके संचालन के लिए जरूरी उपकरण, स्पेयर पार्ट्स, उपभोग्य सामग्री और पांच वर्षों तक रखरखाव सहायता उपलब्ध कराई गई थी। यह व्यवस्था प्रति विमान औसतन 150 उड़ान घंटे प्रतिवर्ष के आधार पर तैयार की गई थी। इसमें ग्राउंड सपोर्ट इक्विपमेंट (जीएसई) और ग्राउंड हैंडलिंग इक्विपमेंट (जीएचई) के रखरखाव के लिए जरूरी स्पेयर पार्ट्स भी शामिल थे।

18 सितंबर 2026 को खत्म हो रही थी रखरखाव की व्यवस्था

मौजूदा पीबीएल व्यवस्था 18 सितंबर 2026 को खत्म हो रही है। इसके बाद अगले पांच महीनों तक राफेल बेड़े के बिना किसी दिक्कत के संचालन को सुनिश्चित करने के लिए ‘ब्रिज सपोर्ट’ कांट्रेक्ट का प्रस्ताव मांगा गया है। यह ब्रिज सपोर्ट 36 राफेल विमानों के संचालन के लिए होगी, जिसमें हर फाइटर जेट सालाना 150 उड़ान घंटे के मानक के अनुसार उड़ान भरेगा। पांच महीनों की समयसीमा के लिए कुल अनुमानित उड़ान समय लगभग 2,250 घंटे है।

ये भी पढ़ें: Ethanol Blending: E20 पेट्रोल पर फैली अफवाहों पर बोली सरकार- इंजन खराब होने का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं

इस आरएफपी का यह मतलब नहीं है कि राफेल जेट सेवा से बाहर हैं या उनकी उपलब्धता में कोई बड़ी समस्या है। रक्षा अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार के आरएफपी को राफेल बेड़े की उपलब्धता, ऑपरेशनल क्षमता, या रखरखाव संबंधी किसी समस्या के संकेत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। यह पूरी तरह एक नियमित और अंतरिम लॉजिस्टिक व्यवस्था है, ताकि नए लॉन्ग-टर्म कॉन्ट्रैक्ट के लागू होने तक राफेल बेड़े का ऑपरेशन बिना किसी दिक्कत के जारी रह सके। ब्रिज सपोर्ट का प्रस्ताव फ्रांस की इंजन निर्माता कंपनी सैफरान विमान इंजन को जारी किया गया है। यह कंपनी राफेल इकोसिस्टम से जुड़ी प्रमुख मूल उपकरण निर्माता (ओईएम) कंपनियों में से एक है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एशियाई खेल:एशियाड के दल में करनी पड़ेगी कटौती,  जापान में जगह की किल्लत, जानें अब तक कितनी पहुंची एंट्री – Asian Games 2026: Asiad Contingent To Be Shorter Due To Space Constraints In Japan Know All Details

आज का राशिफल:कन्या सहित इन चार राशि वालों को मिलेगा बड़ा लाभ, भाग्य रहेगा मजबूत – Today Prediction Horoscope Of 27 August 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

Toxic Box Office Collection Day 1 Know Awarapan And Batwara 2 Earnings – Entertainment News: Amar Ujala

उज्जैन:मस्तक पर त्रिपुंड और चन्द्रमा, भांग से हुआ शृंगार, बेलपत्र की माला पहनकर भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल – Ujjain: Baba Mahakal Adorned With Tripund, Crescent Moon And Belpatra Garland In Bhasma Aarti

बाल्टिक देशों में भारत की डिजिटल दस्तक:आईटी पेशेवरों का नया ठिकाना बने एस्टोनिया-लातविया, खुल रहे नए रास्ते – Estonia-latvia-indian-it-professionals-startups-e-residency-jobs-european-market

Top News:नेपाल में बाढ़ से 150+ लोगों की मौत, ठग सुकेश चंद्रशेखर दोषी करार; मोदी कैबिनेट विस्तार की तैयारी – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27th August 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

Leave a Comment