लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Stocks to Watch Today: आज किन टॉप स्टॉक्स पर रहेगी निवेशकों की नजर, लिस्ट में एक से बढ़कर एक नाम

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन और JSW इंफ्रास्ट्रक्चर की ब्लॉक डील, QIP
  • भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को ₹1081 करोड़ के नए रक्षा ऑर्डर मिले.
  • वोडाफोन आइडिया को ₹430 करोड़ के वारंट जारी हुए.
  • बाटा इंडिया का मुनाफा 95% गिरकर ₹2.2 करोड़.

Stocks to Watch Today: आज 23 जून को क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन, JSW इंफ्रास्ट्रक्चर, वोडाफोन आइडिया, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अपार इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान जिंक, इन्फो एज इंडिया समेत कई शेयर फोकस में रहने वाले हैं. इनमें से कुछ कंपनियों ने ब्लॉक डील, QIP (क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट) और अन्य तरह के डेवलपमेंट्स को लेकर शेयर बाजार को जानकारी दी थी, जिन पर आज मार्केट के रिस्पॉन्स का असर देखने को मिल सकता है. आइए जानते हैं आज किन-किन शेयरों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. 

Craftsman Automation

कंपनी के प्रमोटर श्रीनिवासन रवि आज ब्लॉक डील के जरिए 484 करोड़ रुपये के शेयर बेचने जा रहे हैं, जो कंपनी में उनकी 2.01% की हिस्सेदारी के बराबर है. इसके लिए प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस 925 रुपये तय हुआ है. भारी वॉल्यूम ट्रेडिंग के चलते आज इसमें हलचल देखे जाने की उम्मीद है. 

JSW Infrastructure

कंपनी ने संस्थागत निवेशकों से 7503 करोड़ रुपये जुटाने के लिए QIP (क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट) लॉन्च कर दिया है. निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी ने शेयर की कीमत इसके पिछले बंद भाव से 7.2% के डिस्काउंट (करीब 285 रुपये प्रति शेयर) रखी है. भारी-भरकम डिस्काउंट पर नए शेयर जारी होने के चलते आज स्टॉक पर निवेशकों की नजर बनी रह सकती है.

Bharat Electronics

सरकारी डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को 25 मई के बाद से पिछले एक महीने में 1081 करोड़ रुपये के ऑर्डर्स मिले हैं. इनमें रडार, कम्युनिकेशन इक्विपमेंट और एवियोनिक्स की सप्लाई शामिल हैं. इन नए ऑर्डर्स के बाद कंपनी का टोटल ऑर्डर बुक 74000 करोड़ के पार पहुंच गया है. इससे कंपनी पर निवेशकों का भरोसा आगे और बढ़ेगा.

Vodafone Idea

बोर्ड ने सूर्यजा इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (आदित्य बिड़ला ग्रुप की एक कंपनी और प्रमोटर ग्रुप की सदस्य) को 430 करोड़ वारंट जारी करने की मंजूरी दे दी है. इन वॉरंट्स को 11 रुपये प्रति वारंट की कीमत पर जारी किया गया है. प्रमोटर कंपनी ने कुल राशि का 25% यानी 2.75 रुपये प्रति वारंट के हिसाब से कुल 1,182.50 करोड़ रुपये का भुगतान नकद में कर दिया है. बचे हुए 75% का भुगतान अगले 18 महीनों के भीतर किया जाएगा, जब इन वॉरंट्स को पूरी तरह से पेड-अप इक्विटी शेयर में बदला या एक्सचेंज किया जाएगा.

Hindustan Zinc

कंपनी ने अपने माइनिंग और बिजनेस ऑपरेशंस में  ग्रीन हाइड्रोजन और वैकल्पिक क्लीन एनर्जी समाधानों को अपनाने की संभावनाओं का पता लगाने के लिए Advantek Associates LLP और Aero Eagle Automobiles के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. हिंदुस्तान जिंक अंडरग्राउंड माइनिंग के कामों में हाइड्रोजन फ्यूल के इस्तेमाल की शुरुआत करने जा रही है. 

Bata India

कंपनी ने अपने चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे जारी कर दिए हैं, जो बेहद निराशाजनक रही. चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 95% तक गिरकर महज 2.2 करोड़ रह गया. इस कमजोर नतीजे के बाद आज बाटा इंडिया के शेयरों पर बिकवाली का दबाव देखा जा सकता है. 

Info Edge

नौकरी डॉट कॉम (Naukri.com) की पैरेंट कंपनी इन्फो एज ने अपने निवेशकों को दी गई जानकारी में खुलाया किया है कि कंपनी ने साल 2020 से अब तक 54 AI और डीप-टेक स्टार्टअप्स में 1003 करोड़ रुपये का निवेश किया है. एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, सिर्फ 28 AI कंपनियों में किए गए 614 करोड़ रुपये की निवेश वैल्यू आज बढ़कर 1268 करोड़ रुपये तक जा पहुंची है. यह निवेश 31% की शानदार ग्रॉस इंटरनल रेट ऑफ रिटर्न (IRR) के साथ 2.1 गुना बढ़ा है.  

ये भी पढ़ें:

RBI ने बदला 57 साल पुराना सिस्टम, छोटे कारोबारियों और किसानों को मिलेगा फायदा, नई गाइडलाइंस जारी 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment