लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Top News:लखनऊ अग्निकांड पर यूपी सरकार की कार्रवाई, चार गिरफ्तार; ट्रंप की फिर ईरान को धमकी; पढ़ें सुर्खियां – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 23 June 2026 Updates On Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया है और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। घटना के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ में थे, जहां उन्हें हादसे की जानकारी मिली और उन्होंने तुरंत सभी कार्यक्रम रद्द कर लखनऊ लौटने का फैसला लिया। वहीं, मानसून की रफ्तार बढ़ने के साथ ही मौसम विभाग ने उत्तर से दक्षिण तक कई क्षेत्रों में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा कि अगर समझौते का पालन नहीं हुआ तो वह कड़ा कदम उठाएंगे। वहीं, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने दावा किया कि ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम के निरीक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय जांचकर्ताओं को आने की अनुमति पर सहमति दी। लेकिन ईरान की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। दूसरी ओर, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में तीन दिन बाद भी एसआईटी रिपोर्ट नहीं सौंपी जा सकी है और बड़े पदाधिकारी को बचाने की आशंका जताई जा रही है। दिल्ली में मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के पीछे झुग्गियों में लगी आग पर 24 दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं, फीफा विश्व कप मुकाबले में अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को हराकर नॉकआउट में जगह बना ली और लियोनेल मेसी ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा, ब्रिटेन की सियासत में एंडी बर्नहैम और प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के बीच नेतृत्व को लेकर पुरानी राजनीतिक टकराव की चर्चा फिर तेज हो गई है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की खबरें




top headline today important and big news stories of 23 june 2026 updates on amar ujala

अलीगंज अग्निकांड में ताबड़तोड़ कार्रवाई
– फोटो : अमर उजाला


लखनऊ अग्निकांड: सीएम योगी का ताबड़तोड़ एक्शन, चार अफसरों को किया सस्पेंड, चार गिरफ्तार, एसआईटी करेगी जांच

राजधानी लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में कार्रवाई करते हुए चार अफसरों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही मामले में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ताबड़तोड़ एक्शन के मूड में दिख रही है। इमारत में जिस वक्त हादसा हुआ, मुख्यमंत्री अलीगढ़ के दौरे पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मंच से घटना की जानकारी मिलने की बात बताई और सभी कार्यक्रमों को रद्द करने की घोषणा के बाद लखनऊ ने लिए निकल पड़े। इससे पहले सीएम योगी उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत तमाम अफसरों को मौके पर पहुंच कर राहत बचाव कार्य के निर्देश जारी कर चुके थे। पढ़ें पूरी खबर


top headline today important and big news stories of 23 june 2026 updates on amar ujala

दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश के आसार
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI


Weather Updates: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, उत्तर से दक्षिण तक आंधी-तूफान के आसार; मौसम विभाग का अलर्ट जारी 

देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी बनी हुई है, लेकिन मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। जम्मू-कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर के हिमालयी राज्यों और पूर्वी और दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो रही है। वहीं, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश और झारखंड समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान कहर बरपा रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में आसमान से आग बरस रही है और ज्यादातर जगहों पर पारा 40 डिग्री के पार चल रहा है। सोमवार को देश में सबसे अधिक तापमान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इन राज्यों में अगले चार-पांच दिन गर्मी का सितम जारी रहने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर


top headline today important and big news stories of 23 june 2026 updates on amar ujala

डोनाल्ड ट्रंप
– फोटो : Amar Ujala Graphics


US Iran Deal: ‘अगर ईरान समझौते से पीछे हटा तो मैं वहीं करूंगा, जो मुझे करना होगा’, ट्रंप ने दी धमकी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तेहरान वॉशिंगटन के साथ हुए समझौते का पालन नहीं करता है, तो वह जो करना होगा, वह करेंगे। पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा, “अगर ईरान अपने समझौते से पीछे हटता है या उसका व्यवहार ठीक नहीं रहता, तो मैं वही करूंगा जो मुझे करना होगा।” ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब हाल ही में स्विट्जरलैंड में दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच पश्चिम एशिया में शांति कायम करने के लिए वार्ता का पहला दौर पूरा हुआ है। बीते हफ्ते ही ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पिछले सप्ताह एक अंतरिम अमेरिका-ईरान समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। पढ़ें पूरी खबर


top headline today important and big news stories of 23 june 2026 updates on amar ujala

राम मंदिर चढ़ावा चोरी
– फोटो : अमर उजाला


राम मंदिर चढ़ावा चोरी: एसआईटी ने तीन दिन बाद भी नहीं सौंपी रिपोर्ट, बड़े पदाधिकारी को बचाने की कोशिश की आशंका

राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के बड़े पदाधिकारी को बचाने की जद्दोजहद चल रही है, ताकि वह बेदाग रह सकें। इसलिए मंथन चल रहा है कि किस पर और किस तरह की कार्रवाई की जाए। एसआईटी को लौटे तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक प्रारंभिक रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक नहीं पहुंच सकी है। पढ़ें पूरी खबर


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राजधानी में मनमानी:रक्षाबंधन पर घर जाना हुआ महंगा, त्योहार के कारण यात्रियों की बेरहमी से काटी जा रही है जेब – Traveling Home For Raksha Bandhan Has Become Expensive; Passengers Are Being Fleeced Due To The Festival.

जयशंकर से यूक्रेनी विदेश मंत्री की बात:काला सागर की स्थिति पर चर्चा, जहाजों की सुरक्षा पर क्या बोले? – Jaishankar Ukrainian Foreign Minister Black Sea Trade Shipping Security

ठग सुकेश चंद्रशेखर दोषी करार:सुप्रीम कोर्ट का जज बनकर किया था फोन, धमकी दी’, आज तीस हजारी अदालत सुनाएगी सजा – Tis Hazari Court Convicts Sukesh Chandrashekhar

‘आ बैल मुझे मार’:बाबा रामदेव, राहुल गांधी और कृति सेनन पर कंगना रनौत का पलटवार; क्या-क्या बोलीं? – Aa Bail Mujhe Maar Kangana Ranaut On Baba Ramdev Rahul Gandhi Kriti Sanon And Others

दिल्ली में हत्या:तिलक नगर में चाकू से गोदकर ले ली युवती की जान, वारदात के समय अकेली थी घर में; आरोपी फरार – Murder In Delhi: Young Woman Stabbed To Death In Tilak Nagar

दुर्गा पूजा पर दार्जिलिंग टॉय ट्रेन का रोमांच:पर्यटकों के लिए छह नई जॉयराइड सेवाएं, आज ही बुक करें टिकट – Darjeeling Himalayan Railway Special Joyride Trains Durga Puja

Leave a Comment