लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Us-iran Talks:वेंस का दावा- ईरान परमाणु जांचकर्ताओं को देश में आने की देगा इजाजत; तेहरान ने नहीं की पुष्टि – “very Productive 36 Hours”: Us Vp Vance As He Departs From Switzerland After Talks With Iran

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक में अमेरिका और ईरान के बीच तकनीकी स्तर की बातचीत के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि पिछले 36 घंटे बहुत ‘उत्पादक’ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बातचीत का मकसद पश्चिम एशिया में तनाव कम करना और एक समझौते की दिशा में आगे बढ़ना है।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने बातचीत को लेकर क्या कहा?

वेंस ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इन बैठकों में समुद्री सुरक्षा, क्षेत्रीय स्थिरता और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर निगरानी जैसे मुद्दों पर अहम प्रगति हुई है। वेंस ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच कई जरूरी कदमों पर सहमति बनी है, ताकि क्षेत्र में शांति बनाए रखी जा सके।

उन्होंने कहा, बातचीत में सबसे अहम बात यह तय हुई कि होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला और सुरक्षित रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस मार्ग से रोजाना बड़ी मात्रा में तेल का परिवहन होता है, इसलिए इसकी सुरक्षा बेहद जरूरी है। इससे तेल और गैस की कीमतों पर भी असर पड़ता है।

वेंस ने यह भी बताया, संघर्ष को रोकने और भविष्य में तनाव की स्थिति को संभालने के लिए एक ढांचा तैयार किया गया है, खासकर लेबनान में इस्राइल के हमलों से जुड़े मुद्दे पर।

उन्होंने कहा, ईरान लंबे समय बाद परमाणु कार्यक्रम के जांचकर्ताओं को देश में आने दे रहा है। हम जांच को मजबूत करेंगे, ताकि यह शासन कभी भी परमाणु हथियार न रख सके। 

ये भी पढ़ें: ईरान को बड़ी राहत: अमेरिका ने तेल बिक्री के लिए जारी किया ‘जनरल लाइसेंस’, स्विट्जरलैंड वार्ता के बाद फैसला

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने यह भी कहा, तकनीकी बातचीत आगे भी जारी रहेगी। दोनों पक्ष अपनी-अपनी टीमें वहीं छोड़कर आगे चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा, किसी भी समझौते की सफलता शब्दों पर नहीं, बल्कि वास्तविक कार्रवाई पर निर्भर करेगी।

स्विट्जरलैंड के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

इसी बीच, स्विट्जरलैंड ने बर्जेनस्टॉक में अमेरिका, ईरान, पाकिस्तान और कतर के बीच हुई कूटनीतिक बातचीत में हुई प्रगति का स्वागत किया। स्विस विदेश मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि एक उच्च-स्तरीय समिति बनाने और 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौते की दिशा में एक रोडमैप अहम प्रगति को दर्शाता है। स्विट्जरलैंड बर्जेनस्टॉक में अमेरिका, ईरान, पाकिस्तान और कतर के बीच हुई गहन कूटनीतिक बातचीत में प्राप्त रचनात्मक प्रगति का स्वागत करता है।

स्विस विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि यह समझौता बातचीत के अगले चरण के लिए एक रोडमैप प्रदान करता है और तकनीकी चर्चाओं को सक्षम बनाता है। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Aaj Ka Rashifal:सिंह और कुंभ राशि वालों के लिए करियर और रिश्तों में बड़ा बदलाव संभव, पढ़ें दैनिक राशिफल – Today Prediction Horoscope Of 23 June 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

आज का शब्द: ऋजु और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता 'टूटें सकल बन्ध'

Weather Updates:मानसून ने पकड़ी रफ्तार, उत्तर से दक्षिण तक आंधी-तूफान के आसार; मौसम विभाग का अलर्ट जारी – Weather Updates Monsoon Gathers Momentum Storms Likely From North To South Imd Alert Rain Thunderstorms

Top News:लखनऊ अग्निकांड पर यूपी सरकार की कार्रवाई, चार गिरफ्तार; ट्रंप की फिर ईरान को धमकी; पढ़ें सुर्खियां – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 23 June 2026 Updates On Amar Ujala

मेसी-एमबाप्पे के बाद हालंद का जलवा:दागे-2-2 गोल; नॉर्वे की सेनेगल पर 3-1 की बढ़त,अर्जेंटीना-फ्रांस नॉकआउट में – Messi, Mbappe, Haaland Shines; Argentina And France Storm Into Round Of 32; Fifa World Cup Day 12 Highlights

France Vs Iraq:फ्रांस ने ईराक को 3-0 से हराया, राउंड ऑफ-32 में एंट्री; एमबाप्पे ने दागे दो गोल, डेम्बेले चमके – France Vs Iraq Highlights Fifa World Cup 2026 Today Football Match Result Updates

Leave a Comment