लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Carry On Jatta 4 Trailer: ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ का ट्रेलर रिलीज, गिप्पी ग्रेवाल के एक झूठ से मचा बवाल, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


पंजाबी सिनेमा के जाने-माने एक्टर गिप्पी ग्रेवाल अपनी सुपरहिट कॉमेडी फ्रैंचाइजी ‘कैरी ऑन जट्टा’ की चौथी फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका दर्शक बड़े ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. स्मीप कांग इस फिल्म के डायरेक्टर हैं. अब फाइनली फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. कॉमेडी से भरपूर इस ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. 

कैसा है ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ का ट्रेलर?
ट्रेलर की शुरुआत गुरप्रीत गुग्गी से होती है, जो जसविंदर भल्ला जी की मौत का दुख मना रहे हैं. इसके बाद गिप्पी और बिन्नू ढिल्लों अपने पुराने किरदारों में एंट्री मारते हैं. पूरी कहानी तब उलझ जाती है, जब गिप्पी अपना प्यार पाने के लिए एक झूठ बोल देते हैं. उनके इस एक झूठ को छुपाने के लिए पूरी स्टारकास्ट को एक के बाद एक कई झूठ बोलने पड़ते हैं.

ये भी पढ़ें: सलमान खान-करीना कपूर की इस फिल्म को हुआ था 283 परसेंट का प्रॉफिट, झूम उठा था बॉक्स ऑफिस

मेकर्स ने जसविंदर भल्ला को दी श्रद्धांजलि
इससे कहानी में खूब सारी गलतफहमियां और मजेदार सीन बनते हैं, जो सबको बहुत हंसाते हैं. कुल मिलाकर ट्रेलर में जबरदस्त कॉमेडी है. साथ ही मेकर्स ने इस ट्रेलर के जरिए दिवंगत दिग्गज कॉमेडियन जसविंदर भल्ला को भावुक श्रद्धांजलि दी है, जो इस फ्रैंचाइजी का हिस्सा रहे थे.

कब रिलीज होगी ‘कैरी ऑन जट्टा 4’
गिप्पी ग्रेवाल के अलावा इस फिल्म में बिन्नू ढिल्लों, सरगुन मेहता और गुरप्रीत घुग्गी जैसे एक्टर्स नजर आएंगे. करमजीत अनमोल, प्रिंस कंवलजीत सिंह, पुखराज भल्ला, बीएन शर्मा, शिंदा ग्रेवाल, जैस्मीन बाजवा, भाना एलए, सीमा कौशल, स्वीटाज बराड़, पवन जोहल और जस्सी लोंगोवालिया जैसे कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. गिप्पी ग्रेवाल और रवनीत कौर ग्रेवाल फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. ये फिल्म 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

ये भी पढ़ें: जब अक्षय कुमार ने नई एक्ट्रेस संग बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, फिल्म ने कमाया था 348 परसेंट प्रॉफिट





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

India Got Latent S2: समय रैना ने आलिया भट्ट को जमकर किया रोस्ट, एक्ट्रेस बोलीं- आकर पछतावा हो रहा है

बॉक्स ऑफिस पर हीरोज नहीं, हीरोइनों का दबदबा! ‘अल्फा’ से ‘ईथा’ तक, 2026 में रिलीज होंगी ये फिल्में

Bollywood News: यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक' का धमाका, फादर्स डे पर हुआ आधिकारिक ऐलान (21.06.26)

फिल्मों के लिए बीच में छोड़ी पढ़ाई, फिर बनीं बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल', जानें कितनी पढ़ी-लिखी हैं माधुरी दीक्षित

Viral Video: सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में राधिका मर्चेंट ने छुए अमिताभ बच्चन के पैर, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Sunday Box Office: ‘कॉकटेल 2’ के आगे सब पड़े फीके, ‘पेद्दी’ से ज्यादा कमाई कर रही सामंथा की फिल्म, जानें संडे कलेक्शन

Leave a Comment