लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बॉक्स ऑफिस पर हीरोज नहीं, हीरोइनों का दबदबा! ‘अल्फा’ से ‘ईथा’ तक, 2026 में रिलीज होंगी ये फिल्में

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


इस साल बॉलीवुड में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है, जहां बॉक्स ऑफिस पर हीरो नहीं बल्कि हीरोइनों का दबदबा नजर आएगा. 2026 में फीमेल लीड फिल्मों की एक शानदार लाइनअप तैयार है, जो दर्शकों को अलग ही एक्सपीरियंस देने वाली है. आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ से लेकर श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ तक कई बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं. ये फिल्में न सिर्फ स्टोरीलाइन बल्कि एक्शन और परफॉर्मेंस के मामले में भी खास होने वाली हैं.

‘अल्फा’
फिल्म ‘अल्फा’ का रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी लीड रोल प्ले करती नजर आने वाली हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. एक्ट्रेसेस के साथ फिल्म में बॉबी देओल,  अनिल कपूर और ऋतिक रोशन भी धमाल मचाते नजर आएंगे. ‘अल्फा’ यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड वाली फिल्म है. इस फिल्म को शिव रवैल ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म 3 जुलाई, 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी.

बॉक्स ऑफिस पर हीरोज नहीं, हीरोइनों का दबदबा! 'अल्फा' से 'ईथा' तक, 2026 में रिलीज होंगी ये फिल्में

ये भी पढ़ेंः अमिताभ-जया से रणबीर कपूर तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में पहुंचे सेलेब्स, वीडियो वायरल

‘ईथा’
श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ईथा’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है.  फिल्म मशहूर महाराष्ट्रीयन तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की लाइफ पर बेस्ड है.  फिल्म में श्रद्धा कपूर विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के किरदार में दिखेंगी. फिल्म से उनका फर्स्ट लुक भी रिवील हो गया है.  इसे लक्ष्मण उतेकर ने निर्देशित किया है. फिल्म को  28 अगस्त, 2026 को रिलीज किया जाएगा.

बॉक्स ऑफिस पर हीरोज नहीं, हीरोइनों का दबदबा! 'अल्फा' से 'ईथा' तक, 2026 में रिलीज होंगी ये फिल्में

‘शक्ति शालिनी’
फिल्म ‘सैयारा’ से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली एक्ट्रेस अनीत पड्डा अब मैडॉक के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में शामिल हो जा रही हैं. वो फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ में नजर आएंगी. फिल्म को आदित्य सरपोतदार डायरेक्ट करेंगे. फिल्म की रिलीज डेट पहले 24 दिसंबर 2026 तय की गई थी,  हालांकि बॉक्स ऑफिल क्लैश के चलते अब हो सकता है ये फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ेंः Toxic Release Date: ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट आई सामने, 26 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने आ रहे यश, श्रद्धा कपूर की फिल्म से होगा क्लैश

‘बेबी डू डाई डू’
हुमा कुरैशी अपनी पहली प्रोडक्शन फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ में एक दमदार और दिलचस्प किरदार में नजर आने वाली हैं. ये एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है. हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है. टीजर में हुमा मुंबई की एक हिटवुमन के किरदार में दिखाई दे रही हैं.

बॉक्स ऑफिस पर हीरोज नहीं, हीरोइनों का दबदबा! 'अल्फा' से 'ईथा' तक, 2026 में रिलीज होंगी ये फिल्में

‘मां इंटी बंगाराम’
साउथ फिल्म ‘मां इंटी बंगाराम’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इसे तेलुगु और तमिल में रिलीज किया गया है. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है. इसमें साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु लीड रोल प्ले कर रही हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 5.35 करोड़ की कमाई की.  वहीं दूसरे दिन इसने 7.50 का कलेक्शन किया.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment