लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला:गणनाकर्मी हटे, ट्रस्ट से जुड़े लोगों को अयोध्या न छोड़ने का निर्देश – Ram Mandir: Counting Staff Removed; Directive Issued To Trust-linked Individuals Not To Leave Ayodhya

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में गणना में लगे करीब 40 कर्मचारियों को आखिरकार हटा दिया गया है। अब बैंक की ओर से नए गणनाकर्मियों को लगाया गया है। निगरानी भी बढ़ा दी गई है। एसआईटी ने मंदिर ट्रस्ट और मंदिर के अधिकारियों को अयोध्या नहीं छोड़ने का निर्देश भी दिया है। वहीं, छह दिन की जांच के बाद लखनऊ लौटी एसआईटी सोमवार को डेढ़ सौ से अधिक पन्नों की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप सकती है। इसके बाद मामले में कार्रवाई शुरू होगी।

इससे पहले कयास लगाए जाते रहे कि रविवार को ही रिपोर्ट सीएम को सौंप दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। एसआईटी के मुख्य सदस्यों के लौटने के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए कुछ अधिकारियों के अयोध्या में ही तफ्तीश में जुटे रहने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार, एसआईटी जल्द फिर अयोध्या जा सकती है। विस्तृत जांच के लिए उसे दो से तीन सप्ताह का और वक्त दिया जा सकता है।

एसआईटी की जांच में पता चला था कि चढ़ावे की गणना में करीब 40 लोगों की टीम शामिल रहती है। इसमें ट्रस्ट और बैंक, दोनों के कर्मचारी होते हैं। ट्रस्ट के पदाधिकारी भी पूरी प्रक्रिया में मौजूद रहते हैं। गणनाकर्मियों की भूमिका सामने आने के बाद इस काम में लगे सभी कर्मियों को हटा दिया गया है। नए सिरे से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अब ट्रस्ट के पदाधिकारी अपनी मौजूदगी में दान राशि की गणना करवा रहे हैं। बैंक अधिकारियों की भी मौजूदगी सुनिश्चित की गई है। 

इन लोगों पर सवाल

एसआईटी सूत्रों के अनुसार जिन लोगों को अयोध्या न छोड़ने के लिए कहा गया है उनमें मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, मंदिर के व्यवस्थापक गोपाल राव, राव के भतीजे और व्हीलचेयर सेवा के प्रभारी सोमेश आनंद, चंपत राय का करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य अनिल मिश्र व कुछ अन्य शामिल हैं।

एफआईआर की सिफारिश

सूत्रों ने बताया कि जांच रिपोर्ट का डिजिटल डाटा सात पेन ड्राइव में सुरक्षित किया गया है। रिपोर्ट में करीब 150 लोगों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। चढ़ावा चोरी में शामिल लोगों पर एफआईआर की संस्तुति एसआईटी ने की है। रिपोर्ट में निगरानी व्यवस्था ध्वस्त होने का प्रमुखता से जिक्र किया है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

West Asia Crisis: ट्रंप के दूतों ने मध्यस्थों से की बातचीत, गाजा में शांति पहल के बीच इस्राइल ने किए हवाई हमले – West Asia Crisis Peace Initiatives Us Prez Trump Envoys Talk With Mediators Israel Airstrikes In Gaza Updates

Nag Punchmi:12 बजते ही खुले भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, पूरे साल में सिर्फ 24 घंटे के लिए होते हैं दर्शन – Nag Panchmi 2026 Nagchandreshwar Temple Doors Open Midnight Ujjain Mahakal

Jammu:बूढ़ा अमरनाथ यात्रा आज से, एलजी मनोज सिन्हा भगवती नगर आधार शिविर से पहले जत्थे को दिखाएंगे हरी झंडी – Jammu: Budha Amarnath Yatra Begins Today; Lg Manoj Sinha To Flag Off The First Batch

Awarapan 2 Movie Day 3 Sunday Box Office Collection Starring Emraan Hashmi And Disha Patani – Entertainment News: Amar Ujala

Operation Sindoor:ब्रह्मोस की मार के बाद पाकिस्तान ने मांगा युद्धविराम? राजीव घई ने बताया पूरा घटनाक्रम – Brahmos Strikes Forced Pakistan To Seek Ceasefire? Rajiv Ghai Reveals What Happened During Operation Sindoor

वंदे मातरम विवाद:अब दिल्ली में सोनिया-राहुल के खिलाफ Fir, 15 अगस्त के कार्यक्रम में जानबूझकर व्यवधान का आरोप – Sonia Gandhi Rahul Gandhi Vande Mataram Complaint Ip Estate Police Station

Leave a Comment