लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Fathers Day Special Kajol To Huma Qureshi Esha Deol And Others Celebs Share Social Media Post – Entertainment News: Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

‘मुझ को छांव में रखा और खुद भी वो जलता रहा, मैंने देखा इक फरिश्ता बाप की परछाईं में…’ एक अज्ञात शायर की यह चंद पक्तियां पिता के विराट अस्तित्व को बखूबी बयां करती हैं। आज पिता दिवस यानी फादर्स डे के मौके पर कई बॉलीवुड सितारे भी पिता के लिए अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं। भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।

 

काजोल ने पिता और मां तनुजा की एक पुरानी तस्वीर साझा की है। फादर्स डे पर साझा की गई अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में वह लिखती हैं, ‘पुरानी तस्वीरें देखते हुए यह अहसास होता है कि मेरी हंसी में आप आज भी कितने जिंदा हैं। आपकी हर दिन याद आती है, पापा। हैप्पी फादर्स डे।’

हुमा कुरैशी ने तो अपने पिता के साथ कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। एक इमोशनल कैप्शन भी वह लिखती हैं, ‘बचपन में हमें लगता था कि हमारे पापा के पास हर सवाल का जवाब है। फिर हम बड़े हुए और हमें अहसास हुआ कि वे भी चीजों को समझने और संभालने की कोशिश कर रहे थे। ऐसी जिम्मेदारियां निभा रहे थे जिन्हें हम समझ नहीं पाते थे। ऐसे त्याग कर रहे थे जिनके बारे में उन्होंने कभी बात नहीं की। हर दिन डटे रहे, तब भी जब जिंदगी आसान नहीं थी। इस सफर में कहीं न कहीं, आप अपने पापा को सिर्फ एक पिता के तौर पर नहीं बल्कि उस भूमिका के पीछे छिपे इंसान के तौर पर देखने लगते हैं। इससे सब कुछ बदल जाता है।’ 

ईशा देओल ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में पिता धर्मेंद्र को याद करते हुए लिखा, ‘लव यू पापा।’ पिछले साल दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हुआ था। 

राजपाल यादव ने भी अपनी बेटियों के साथ प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। साथ ही कैप्शन लिखा है, ‘मैंने जिंदगी में बहुत सारे किरदार निभाए हैं और आगे भी निभाता रहूंगा लेकिन ‘पापा’ का किरदार सबसे प्यारा, सबसे खास और हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा।’

अनन्या पांडे ने भी पिता चंकी पांडे के साथ एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। साथ ही लिखा है- हैप्पी फादर्स डे पापा। 




Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Delhi Cng Cylinder Blast:सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर हुए धमाके में मुकदमा दर्ज; Fsl और Igl की टीम ने की जांच – Delhi Cng Cylinder Blast Police Case Against An Unknown Person Fsl And Igl Teams Conducted An Investigation

Rajasthan Assembly Session Live:विधानसभा में सियासी संग्राम, धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक – Rajasthan Assembly Monsoon Session Live Congress March Rajasthan Assembly

Rajiv Gandhi Jayanti:राजीव गांधी की जयंती पर क्यों मनाते हैं सद्भावना दिवस? जानिए इतिहास और महत्व – Rajiv Gandhi Birth Anniversary 2026: Sadbhavana Diwas history, Significance & quotes To Share On August 20

Rahane Mimics Shastri:रवि शास्त्री की नकल करते हुए रहाणे ने क्या कहा? वायरल वीडियो ने फैंस को कर दिया लोटपोट – Ajinkya Rahane Mimics Ravi Shastri On Air, Leaves Ajay Jadeja And Mohammad Kaif In Splits

Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Box Office Collection On Day 6 Know Spider Man Brand New Day Earnings – Entertainment News: Amar Ujala

Aaj Ka Rashifal 20 August:मेष और सिंह राशि वालों की बढ़ेगी तरक्की, मिलेंगे नए अवसर – Today Prediction Horoscope Of 20 August 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

Leave a Comment