बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर फिल्मों के साथ-साथ अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. वो एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं. पिछले लंबे समय से उनका नाम पोलो खिलाड़ी और एक्टर शिखर पहाड़िया के साथ जुड़ रहा है. कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.
जाह्नवी कपूर ने पहनी शिखर पहाड़िया के नाम की टी-शर्ट
वैसे तो जाह्नवी और शिखर ने अब तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया अक्सर दोनों एक-दूजे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं. अब दोनों का रिश्ता एक बार फिर हेडलाइन्स में आ गया है. जाह्नवी की नाइट सूट में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. खास बात ये है कि एक्ट्रेस की टी-शर्ट पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का नाम लिखा है.

‘अगर मैं खो जाऊं, तो प्लीज शिखर पहाड़ियां के पास पहुंचा दें…’
जाह्नवी कपूर की टी-शर्ट पर लिखा है- ‘अगर मैं खो जाऊं, तो प्लीज शिखर पहाड़िया के पास पहुंचा दें.’ जाह्नवी ने शिखर के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है. जाह्नवी की टी-शर्ट पर लिखे इस कैप्शन ने फैंस का दिल जीत लिया है. एक यूजर ने लिखा, ‘कितना क्यूट है’. दूसरे ने लिखा, ‘प्यार हो तो ऐसा’. एक लिखते हैं, ‘प्यार छिपता नहीं है.’ बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस शिखर के नाम का पेंडेंट पहने हुए नजर आई थीं.
कौन हैं शिखर पहाड़िया?
बता दें कि शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं. शिखर पेशे से एक पोलो खिलाड़ी हैं. जाह्नवी और शिखर ने काफी लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट किया है. इस खबर पर मुहर जाह्नवी ने ‘कॉफी विद करण 7’ में लगाई थी. इसके अलावा शिखर एक बिजनेसमैन भी हैं. फैंस को अब जाह्नवी और शिखर की शादी का इंतजार है.
‘पेड्डी’ को लेकर चर्चा में जाह्नवी कपूर
वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर इन दिनों फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर चर्चा में हैं. इस स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म के हीरो राम चरण हैं. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है.

