लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दिल्ली कैपिटल्स का बदला मालिक, आते ही ऋषभ पंत पर इतने करोड़ लुटाने को तैयार; ट्रेड डील पर अपडेट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

एक समय था जब मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच हार्दिक पांडया का ट्रेड हुआ था. उस समय इसको IPL इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेड कहा गया था. अब ऋषभ पंत चर्चा में हैं, जो 27 करोड़ की डील छोड़कर अगले सीजन दिल्ली कैपिटल्स को जॉइन कर सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार लखनऊ और दिल्ली फ्रेंचाइजी ऋषभ पंत और कुलदीप यादव का ट्रेड कर सकती हैं.

दरअसल यह ट्रेड डील की खबर ऐसे समय में आई है, जब अगले सीजन से दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी का मालिक बदलने जा रहा है. बताते चलें कि साल 2027 और 2028 सीजन में पार्थ जिंदल का JSW ग्रुप DC फ्रेंचाइजी को कंट्रोल करेगा.

दिल्ली कैपिटल्स का बदला मालिक

दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक GMR ग्रुप (किरन कुमार गांधी) और JSW ग्रुप (पार्थ जिंदल) के पास है. दोनों पक्षों के बीच एक समझौता है, जिसके तहत दोनों ग्रुप दो-दो साल DC फ्रेंचाइजी की कमान संभालेंगे. चूंकि 2025 और 2026 में नियंत्रण GMR ग्रुप के पास था, इसलिए 2027 से दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी का मालिक बदल जाएगा और पार्थ जिंदल की लीडरशिप वाला JSW ग्रुप 2028 में भी फ्रेंचाइजी को अपने नियंत्रण में लेगा.

ऋषभ पंत पर खेला बड़ा दांव

खबर है कि दिल्ली कैपिटल्स 15 करोड़ रुपये में ऋषभ पंत को अपने साथ जोड़ सकती है, जबकि LSG से उन्हें 27 करोड़ रुपये मिलते थे. बताया जा रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स इस ट्रेड डील की औपचारिक्ताओं को अंतिम रूप देने में जुटी हैं. ऐसा होने के बाद ट्रेड डील को मंजूरी के लिए बीसीसीआई के पास भेजा जाएगा.

ऋषभ पंत ने साल 2016 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपना IPL डेब्यू किया था. 9 सीजन तक दिल्ली के लिए उन्होंने 111 मैचों में 3284 रन बनाए थे. मगर लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पिछले 2 सीजन में उन्होंने 28 मुकाबलों में पंत ने केवल 581 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें:

अफगानिस्तान को क्लीन स्वीप करने की तैयारी में टीम इंडिया, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment