
फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ मेंमुन्नी का किरदार निभाने वाली हर्षाली मल्होत्रा ने भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली थी. उनकी मासूमियत, प्यारी मुस्कान और शानदार एक्टिंग ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हर्षाली लंबे ब्रेक के बाद अब एक बार फिर इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, वो आखिरी बार नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म ‘अखंडा 2’ में ‘जननी’ के किरदार में नजर आई थीं.

2007 में ‘तारे जमीन पर’ से ईशान अवस्थी के किरदार में दर्शील सफारी सबका दिल जीत लिया था. डेब्यू फिल्म के बाद दर्शील ने ‘बम बम बोले’ और ‘जोकोमन’ जैसी फिल्मों में भी काम किया और अभिनय की दुनिया में अपनी पहचान बनाए रखी. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, दर्शील ने आगे चलकर थिएटर की दुनिया में कदम रखा और अपनी एक्टिंग को और निखारा.
Published at : 20 Jun 2026 07:45 PM (IST)
बॉलीवुड फोटो गैलरी
[ad_2]
Source link

