सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सामंथा के फैंस ने गौर किया कि वह बदली-बदली से नजर आ रही हैं। उनका पेट भी उभरा हुआ लग रहा है, बिल्कुल वैसे ही जैसा बेबी बंप नजर आता है। क्या सच में सामंथा प्रेग्नेंट हैं? यहां जानिए।
क्या टाइट टी-शर्ट की वजह से पेट उभरा हुआ दिखा
सामंथा वायरल वीडियो में पैपराजी के सामने आती हैं। वह ‘मां इंटी बंगारम’ फिल्म की सफलता का जश्न मनाती हैं, केक काटती हैं। इस मौके के लिए उन्होंने सफेद रंग की टाइट सफेद टी-शर्ट पहनी थी। जिसके कारण उनका पेट उभरा हुआ दिख रहा है। लेकिन फैंस को लगता है कि सामंथा प्रेग्नेंट हैं। बता दें कि पिछले साल सामंथा ने 1 दिसंबर को फिल्म निर्माता राज निदिमोरु से शादी की थी। यह एक्ट्रेस की दूसरी है। अब सामंथा के प्रेग्नेंट होने की खबर उड़ने लगी हैं।
A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


