लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

डील के बीच अचानक ईरान क्यों पहुंच गए पाक गृह मंत्री मोहसिन नकवी? अराघची संग अहम मीटिंग, क्या होगा एजेंडा?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरान और अमेरिका के बीच हाल ही में हुए MoU के बाद पश्चिम एशिया की कूटनीति तेज हो गई है. इसी बीच मोहसिन नक़वी शनिवार (20 जून 2026) को तेहरान पहुंचने वाले हैं. ईरानी समाचार एजेंसी ISNA के मुताबिक, पाकिस्तान के गृह मंत्री ईरानी नेताओं के साथ अहम बातचीत करेंगे. IRNA के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने बताया कि मोहसिन नकवी शनिवार दोपहर तेहरान पहुंचेंगे, वहां उनकी मुलाकात एस्कंदर मोमेनी और अब्बास अराघची से होगी.

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में अमेरिका-ईरान समझौते से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. इसमें आर्थिक पाबंदियों में राहत, दोनों पक्षों की प्रतिबद्धताओं की निगरानी के लिए वेरिफिकेशन सिस्टम और न्यूक्लियर कार्यक्रम से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर बातचीत शामिल है.

ये भी पढ़ें: Exclusive: ‘फिलिस्तीन में भी ऐसा नहीं होता, जैसा…’, PoK में पाकिस्तान आर्मी की बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारी, निहत्थों पर कर दी थी फायरिंग

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बड़ा अपडेट

इस बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर भी अहम अपडेट सामने आया है. फारस की खाड़ी स्ट्रेट अथॉरिटी ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाज तय प्रक्रिया के तहत अपनी रिक्वेस्ट जमा कर सकते हैं. यह संकेत देता है कि क्षेत्र में समुद्री आवाजाही को सामान्य बनाए रखने की कोशिशें जारी हैं. हालांकि क्षेत्र में तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. एस्कंदर मोमेनी और अब्बास अराघची में शांति एक बार फिर कमजोर पड़ती दिख रही है. इज़रायली हमलों की नई रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिनमें कई लोगों के मारे जाने की खबर है. इससे क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर चिंता और बढ़ गई है.

लेबनान में बढ़ता तनाव खड़ी कर सकता है दिक्कत

लेबनान में बढ़ता तनाव ईरान और अमेरिका के बीच चल रही शांति प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है. दोनों देशों के बीच 14-पॉइंट MoU में लेबनान समेत क्षेत्रीय सैन्य गतिविधियों को रोकने और 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौते तक पहुंचने का लक्ष्य तय किया गया है. इस बीच इतामार बेन-ग्विर के बयान ने विवाद और बढ़ा दिया है. लेबनान पर उनके कड़े बयान की कई स्तरों पर आलोचना हो रही है. उनके बयान ने पहले से संवेदनशील हालात को और गर्म कर दिया है.

ये भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक समझौते की स्क्रिप्ट तैयार, जानें क्या होगा स्विट्जरलैंड में मीटिंग का असली एजेंडा

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दुनिया के सबसे शानदार नेता कौन? ट्रंप ने दिया ऐसा जवाब, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर को लग जाएगी मिर्ची!

G7 की मीटिंग में दुनिया के नेताओं के सामने क्यों कहा था I’m the Boss? ट्रंप ने अब दिया जवाब

वेनेजुएला और ईरान के बाद अब किस देश पर अटैक करेगा अमेरिका? ट्रंप ने इंटरव्यू में कर दिया खुलासा

रूस के बाद अब बेलारूस पर हमला करेगा यूक्रेन! जेलेंस्की के सख्त तेवर, लुकाशेंको को दी सीधी धमकी

ईरान-अमेरिका के बीच डील का क्रेडिट लेने वाले पाकिस्तान की किरकिरी, जेडी वेंस बोले- ‘MoU जारी करने में देरी इसलिए क्योंकि….’

Exclusive: ‘फिलिस्तीन में भी ऐसा नहीं होता, जैसा…’, PoK में पाकिस्तान आर्मी की बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारी, निहत्थों पर कर दी थी फायरिंग

Leave a Comment