Ind Vs Eng:टीम चयन से पहले कोहली का होगा फिटनेस टेस्ट, क्या इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में खेल पाएंगे हार्दिक? – Virat Kohli’s England Odi Return Remains On Track After Positive Injury Update Will Report Bcci Coe
{“_id”:”6a366d748a0f3ac9cf086735″,”slug”:”virat-kohli-s-england-odi-return-remains-on-track-after-positive-injury-update-will-report-bcci-coe-2026-06-20″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”IND vs ENG: टीम चयन से पहले कोहली का होगा फिटनेस टेस्ट, क्या इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में खेल पाएंगे हार्दिक?”,”category”:{“title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”}}
भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 14 से 19 जुलाई तक तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति को इस सीरीज के भारतीय टीम का चयन करना है। इंग्लैंड वनडे सीरीज में विराट कोहली के खेलने की संभावना है, लेकिन उन्हें टीम चयन से पहले फिटनेस टेस्ट देना होगा। कोहली की फिटनेस जांच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में होगी।