लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ind Vs Afg Live Score:हशमातुल्लाह शाहिदी ने जड़ा अर्धशतक, ओमरजई के साथ शानदार साझेदारी जारी – Ind Vs Afg Odi Live Score: India Vs Afghanistan Today 3rd Odi Match Scorecard Result Updates In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

03:32 PM, 20-Jun-2026

IND vs AFG Live: शाहिदी का पचासा

हशमातुल्ला शाहिदी ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में अर्धशतक जड़ दिया है। शाहिदी और ओमरजई के बीच शानदार साझेदारी जारी है और भारत को अब विकेट की तलाश है। 

03:09 PM, 20-Jun-2026

IND vs AFG Live: अफगानिस्तान का स्कोर 100 के पार

भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में अफगानिस्तान का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। अफगानिस्तान के लिए हशमत शाहिदी और ओमरजई के बीच पांचवें विकेट के लिए शानदार साझेदारी पनप रही है। दोनों बल्लेबाज अब तक 60+ रनों की साझेदारी कर चुके हैं। 

02:45 PM, 20-Jun-2026

IND vs AFG Live: शाहिदी-ओमरजई के बीच साझेदारी

चार झटके लगने के बाद हशमातुल्लाह शाहिदी और अजमातुल्लाह ओमरजई के बीच साझेदारी पनप रही है। अफगानिस्तान का स्कोर 60 के पार पहुंच गया है। 

02:17 PM, 20-Jun-2026

IND vs AFG Live: अफगानिस्तान को चौथा झटका

प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अफगानिस्तान को चौथा झटका दिया। दरविश रसूली श्रेयस अय्यर के हाथों कैच थमाकर पवेलियन लौट गए हैं। अफगानिस्तान की पारी लड़खड़ा गई है और टीम ने पहले पावरप्ले में ही चार विकेट गंवा दिए हैं। अफगानिस्तान को सभी चार झटके प्रसिद्ध कृष्णा ने दिए हैं। 

02:09 PM, 20-Jun-2026

IND vs AFG Live: जादरान पवेलियन लौटे

प्रसिद्ध कृष्णा ने इब्राहिम जादरान को आउट कर अफगानिस्तान को तीसरा झटका दिया है। जादरान का कैच भी रोहित शर्मा ने स्लिप में पकड़ा। जादरान 18 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 11 रन बनाकर आउट हुए।

01:59 PM, 20-Jun-2026

IND vs AFG Live: अफगानिस्तान को दूसरा झटका

अफगानिस्तान को छठे ओवर में 26 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा है। प्रसिद्ध कृष्णा ने रहमनुल्लाह गुरबाज के बाद रहमत शाह को भी पवेलियन भेजा। रहमत और गुरबाज दोनों पांच-पांच रन बना सके। फिलहाल कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी और इब्राहिम जादरान क्रीज पर हैं।

01:38 PM, 20-Jun-2026

IND vs AFG Live: अफगानिस्तान को पहला झटका

अफगानिस्तान को दूसरे ही ओवर में पांच के स्कोर पर पहला झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने रहमनुल्लाह गुरबाज को स्लिप में रोहित के हाथों कैच कराया। वह पांच रन बना सके। फिलहाल रहमत शाह और इब्राहिम जादरान क्रीज पर हैं।

01:05 PM, 20-Jun-2026

IND vs AFG Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), ईशान किशन, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव।

अफगानिस्तान: रहमनुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी, दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, अल्लाह गजनफर, फरीद अहमद, जिया उर रहमान।

01:03 PM, 20-Jun-2026

IND vs AFG Live: अफगानिस्तान ने जीता टॉस

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने बताया की प्लेइंग-11 में चार बदलाव हैं। वहीं, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी कहा कि वह पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। टीम इंडिया में तीन बदलाव हैं। प्रसिद्ध कृष्णा, हर्ष दुबे और नीतीश रेड्ड की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है। अर्शदीप, राहुल और कुलदीप को प्लेइंग-11 से बाहर किया गया है। 

12:37 PM, 20-Jun-2026

IND vs AFG Live: अफगानिस्तान के सामने सम्मान बचाने की चुनौती

दूसरी ओर अफगानिस्तान की टीम इस दौरे पर भारत के खिलाफ दोनों प्रारूपों में संघर्ष करती नजर आई है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। अफगानिस्तान अंतिम मुकाबले में जीत दर्ज कर सम्मान बचाने और दौरे का सकारात्मक अंत करने की कोशिश करेगा, लेकिन उसके सामने मजबूत भारतीय टीम की चुनौती आसान नहीं होगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Kerala:पेरियार नदी की सफाई के लिए एकीकृत प्राधिकरण जरूरी, केरल हाईकोर्ट ने कहा- लाखों लोगों की जिंदगी दांव पर – Unified Authority To Monitor Periyar River Cleanliness Important; Lives At Stake: Kerala Hc

Ind Vs Afg:वनडे डेब्यू के 4644 दिन बाद शाहिदी ने जड़ा पहला शतक, अफगानिस्तान के लिए दूसरा सबसे धीमा सैकड़ा – Ind Vs Afg: Hashmatullah Shahidi Stats Most Days From Odi Debut To Maiden 100 Slowest Odi Hundred For Afg

Khabaron Ke Khiladi:पार्टियों में क्यों हो रहा बिखराव, विश्लेषकों ने बताया सत्ता का चुंबक या कोई और है वजह? – Khabaron Ke Khiladi Discuss The Breakaway In Political Parties From Trinamool Congress Tmc To Shivsena Ubt And

Suzuki Jimny:सुजुकी ने लॉन्च की अब तक की सबसे महंगी जिम्नी राइनो स्पेशल एडिशन, जानें इसमें ऐसा क्या है खास! – Suzuki Launches Most Expensive Jimny Rhino Special Edition In Australia With New Alloys And Chocolate Gift Box

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा:परभणी में गिरी निर्माणाधीन छत, परिसर में मौजूद 30-40 लोगों के दबने की आशंका – Maharashtra Accident Updates Parbhani Roof Collapse People Trapped Casualties And Rescue Operation Hindi News

पिता ने ली बेटे की जान:दिल्ली में बाप ने दो साल के मासूम को पीट-पीटकर मार डाला, वजह जान खौल जाएगा खून – Father Beats Two-year-old Son To Death In Delhi

Leave a Comment