- तेल कंपनियों के रिवॉर्ड व विशेष ऑफर्स का फायदा उठाएं।
Petrol-Diesel Saving Tips: अभी कुछ समय पहले ही पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. रोजाना अपने पर्सनल वाहन से ऑफिस, कॉलेज या अन्य किसी जगह पर जाने वाले लोगों का इस बढ़ोतरी का सीधा असर उनके बजट पर पड़ा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ जरूरी टिप्स को अपनाकर आप पेट्रोल-डीजल पर होने वाले खर्चें को काफी हद तक कम कर सकते हैं.
1.डेबिट और क्रेडिट कार्ड से होगा फायदा
आप जानते हैं कुछ बैंक ऐसे भी होते हैं जो अपने डेबिट, क्रेडिट कार्ड पर फ्यूल सरचार्ज में छूट देते हैं. अगर आप भी इन कार्ड का उपयोग करेंगे ईंधन खरीदने पर एक्स्ट्रा बचत की जा सकती है.
जियो आईपीओ का रास्ता साफ, रिलायंस AGM में मुकेश अंबानी का सबसे बड़ा ऐलान
2.इन आदतों को सुधारे
सही तरीके से ड्राइविंग करके भी आप काफी हद तक पेट्रोल-डीजल बचा सकते हैं. आपने कई बार देखा होगा कि लोग रेड लाइट पर भी इंजन चालू करके रखते हैं, या कभी-कभी बीच रास्ते में किसी दुकान से कोई सामान लेना होता है तो इंजन चालू करके ही गाड़ी छोड़ देते हैं, लेकिन ऐसा करने से पेट्रोल जल्दी खर्च होता है.
3. ऐसे ऑफर्स को न करें इग्नोर
मोबाइल वॉलेट कई बार पेट्रोल और डीजल खरीदने पर कैशबैक और डिस्काउंट जैसे ऑफर देते हैं. इन ऑफर्स को इग्नोर न करें, इसका फायदा उठाकर पेट्रोल-डीजल पर होने वाले खर्च को कम कर सकते हैं.
4. इन प्रोग्राम से फायदा पाएं
काफी कम लोग जानते होंगे कि कई तेल कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए रिवॉर्ड और लॉयल्टी प्रोग्राम चलाती हैं. अगर आप इसमें शामिल होते हैं तो आपको पॉइंट्स और काफी सारे फायदे मिलते हैं. जिन्हें आप पेट्रोल-डीजल खरीदने के दौरान उपयोग कर सकते हैं.
5. इस ऐप पर मिलेगा कैशबैक
अगर आप BHIM ऐप से पेमेंट करते हैं तो इससे आपको कैशबैक मिल सकता है. अगर ऐसे ऑफर उपलब्ध हो तो उनका फायदा उठाकर पेट्रोल-डीजल का खर्च कम किया जा सकता है.
शेयर बाजार के उस्ताद निकले राहुल गांधी, किन-किन कंपनियों में लगा रखा है पैसा? खूब मिलता है मुनाफा
6. खास ऑफर्स पर रखें नजर
तेल कंपनियां ज्यादा और रोजाना ईंधन खरीदने वाले ग्राहकों को खास ऑफर देती हैं. इसलिए आपको इन ऑफर्स के बारे में जानकारी रखनी चाहिए. इससे आपका ईंधन का खर्चा काफी हो सकता है.
7. इस्तेमाल करें कैशबैक पेमेंट
अगर आप UPI के जरिए पैसे देते हैं तो आपको एक्स्ट्रा छूट मिल सकती है. क्योंकि डिजिटल पेमेंट करने से काफी बार कैशबैक मिल जाता है. इसलिए पेट्रोल पंप पर कैश पेमेंट की जगह यूपीआई का इस्तेमाल करें.
