लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बेटे के लिए ढूंढ रहे हैं एक मॉडर्न और संस्कारी नाम? ये 25 ऑप्शन जीत लेंगे आपका दिल, हर कोई करेगा जमकर तारीफ

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Hindu Baby Boy Names: घर में जब एक बच्चे की किलकारी गूंजती है, तो पूरे परिवार में एक अलग-सी खुशहाली की लहर दौड़ जाती है. सिर्फ माता-पिता ही नहीं, बल्कि परिवार का हर एक सदस्य इस नन्हे मेहमान का ख्याल रखने में जुट जाता है. जब घर में बच्चे का जन्म होता है, तो पूरे परिवार की जिम्मेदारियां भी काफी बढ़ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक सबसे खास जिम्मेदारी होती है बच्चे के लिए एक सुंदर, यूनिक और मीनिंगफुल नाम चुनने की. आज की यह आर्टिकल हर उस माता-पिता के लिए है, जिनके घर हाल ही में बेटे का जन्म हुआ है. इस आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ ऐसे नामों के ऑप्शन लेकर आए हैं, जो बोलने में छोटे, सुनने में मॉडर्न और अर्थ के मामले में बेहद खास हैं. इन नामों का कनेक्शन कहीं न कहीं हमारी संस्कृति और सनातन धर्म से भी है. अगर आप भी अपने लाडले के लिए एक ऐसा नाम तलाश रहे हैं, जो नया होने के साथ-साथ प्यारा और मीनिंगफुल भी हो, तो यह लिस्ट आपके काफी काम आने वाली है. आइए, इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं और इनके खूबसूरत अर्थ भी जानते हैं.

लड़कों के लिए 25 संस्कारी और मॉडर्न नाम

  • आरव – इस नाम का अर्थ होता है शांतिपूर्ण और अच्छा स्वभाव.
  • अद्विक – इस नाम का अर्थ होता है अनोखा, जिसके जैसा कोई दूसरा न हो.
  • वियान – इस नाम का अर्थ होता है जीवन और एनर्जी से भरपूर.
  • रेयांश – इस नाम का अर्थ होता है भगवान विष्णु का अंश और सूरज की पहली किरण.
  • इवान – इस नाम का अर्थ होता है ईश्वर का अनमोल उपहार.
  • ध्रुव – इस नाम का अर्थ होता है अटल और ध्रुव तारा.
  • कबीर – इस नाम का अर्थ होता है महान या फिर एक प्रसिद्ध संत.
  • रुद्र – इस नाम का अर्थ होता है भगवान शिव का एक शक्तिशाली रूप.
  • अयांश – इस नाम का अर्थ होता है माता-पिता का अंश और प्रकाश की किरण.
  • कियान – इस नाम का अर्थ होता है राजा या ईश्वर की कृपा.
  • विहान – इस नाम का अर्थ होता है सुबह का समय या नई शुरुआत.
  • ओजस – इस नाम का अर्थ होता है शरीर की एनर्जी या चमक.
  • वेद – इस नाम का अर्थ होता है पवित्र ज्ञान या धार्मिक ग्रंथ.
  • शौर्य – इस नाम का अर्थ होता है वीरता या बहादुरी.
  • युवान – इस नाम का अर्थ होता है युवा और भगवान शिव.
  • दैविक – इस नाम का अर्थ होता है परमात्मा से जुड़ा हुआ या धार्मिक.
  • तनिष – इस नाम का अर्थ होता है महत्वाकांक्षा और बहुमूल्य.
  • समर – इस नाम का अर्थ होता है रात की बातचीत, फल या युद्ध.
  • दर्श – इस नाम का अर्थ होता है सुंदर या भगवान कृष्ण का एक रूप.
  • ऋत्विक – इस नाम का अर्थ होता है पुजारी या फिर समय पर काम करने वाला.
  • अथर्व – इस नाम का अर्थ होता है ज्ञान के देवता या फिर गणेश जी.
  • तेजस – इस नाम का अर्थ होता है चमक और तेज.
  • अर्णव – इस नाम का अर्थ होता है विशाल महासागर या फिर समुद्र.
  • युग – इस नाम का अर्थ होता है एक लंबा समय या काल.
  • लक्ष – इस नाम का अर्थ होता है उद्देश्य या फिर निशाना.

ये भी पढ़ें: बेटे के लिए ढूंढ रहे हैं छोटा और प्यारा सा नाम? यहां देखें 3 अक्षरों वाले 20 मॉडर्न और मीनिंगफुल नेम

The post बेटे के लिए ढूंढ रहे हैं एक मॉडर्न और संस्कारी नाम? ये 25 ऑप्शन जीत लेंगे आपका दिल, हर कोई करेगा जमकर तारीफ appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आखिर अमीर लोग ऐसा क्या करते हैं जो बाकी लोग नहीं कर पाते? नाम और पैसा कमाना है तो जरूर जान लें

घर पर जगह कम है, इसलिए बिस्तर के नीचे रखते हैं सामान? वास्तु शास्त्र में जानें इसके नुकसान

बारिश के मौसम में भूलकर भी न पहनें ये 5 तरह के कपड़े, वरना हो सकती है स्किन एलर्जी और खुजली

महंगे हेयर सीरम पर क्यों करें पैसे बर्बाद? घर में रखी 4 चीजों से बनाएं केमिकल-फ्री सीरम, पहले ही इस्तेमाल में दिखेगा फर्क

बच्चे हो जाएंगे खुश और पति भी करेंगे जमकर तारीफ, इस मानसून घर पर बनाएं ये 5 तरह के क्रिस्पी पकौड़े

बारिश में भूलकर भी गंदी न छोड़ें घर की ये 6 जगहें, वरना परिवार पर मंडरा सकता है बीमारियों का खतरा

Leave a Comment