लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

West Asia Tension:क्या फिर भड़केगी जंग की आग? लेबनान में ताबड़तोड़ हमले, Idf के चार सैनिक बलिदान – West Asia Tension Live Update Israel Idf Lebanon Strike Iran Us Geneva Talks Trump Deal Vance Visit Hindi News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

12:31 PM, 19-Jun-2026

आम लोगों पर ड्रोन से हमले कर रहा इस्राइल; 18 की मौत 33 घायल

दक्षिणी लेबनान में इस्राइली हमले में एक और व्यक्ति की मौत के बाद मरने वाले लोगों की संख्या 18 पहुंच गई है। लेबनान की नेशनल न्यूज़ एजेंसी (NNA) की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार आधी रात से हमले जारी हैं। इस्राइली ड्रोन से हमले कर रहा है। लेबनान के सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, आधी रात के बाद हमलों में 33 अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

12:21 PM, 19-Jun-2026

लेबनान के साथ टकराव में इस्राइली सेना के चार सैनिक बलिदान

इस्राइल और लेबनान के बीच ताजा संघर्ष के दौरान चार सैनिक मारे गए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई पर एसोसिएटेड प्रेस के हवाले से आई जानकारी के मुताबिक इस्राइली सेना ने बताया कि दक्षिणी लेबनान में लड़ाई तेज हो गई है। भीषण गोलाबारी के दौरान चार सैनिक बलिदान हुए हैं।

11:18 AM, 19-Jun-2026

लेबनान को लेकर क्या मांग कर रहा ईरान?

ईरान का कहना है कि दक्षिणी लेबनान पर इस्राइल के हमले बंद होने के साथ कब्जा भी खत्म होना चाहिए। दूसरी तरफ इस्राइल का कहना है कि ईरान समर्थित शिया मिलिशिया हिजबुल्लाह के कारण खतरा बना हुआ है। इस कारण सेना पीछे नहीं हटेगी। इस्राइल की दलील है कि हिजबुल्ला से लड़ने के लिए उसे पूरी आजादी चाहिए, क्योंकि इसके लड़ाके उत्तरी इस्राइल पर हमले करते रहे हैं।

10:45 AM, 19-Jun-2026

जिनेवा में होने वाली बातचीत क्यों टली?

बातचीत टलने की यह खबर तब आई जब हिजबुल्ला से राजनीतिक रूप से जुड़े पैन-अरब सैटेलाइट चैनल ‘अल-मायादीन’ पर इससे जुड़ी खबर प्रसारित हुई। इसमें बताया गया कि लेबनान में इस्राइल के सैन्य अभियान की वजह से ईरान अपना प्रतिनिधिमंडल स्विट्जरलैंड भेजने में देरी कर रहा है।

111 दिनों की जंग में कितना नुकसान हुआ?

इसी साल 28 फरवरी को शुरू हुई जंग में इस्राइल ने अमेरिका के साथ मिलकर तेहरान में कई ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। बीते 111 दिनों की लड़ाई के दौरान ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई समेत अधिकांश उच्च पदस्थ लोगों की जान गई। बाद में अमेरिका और ईरान के बीच शांति बहाल करने को लेकर बातचीत शुरू हुई। इसमें इस्राइल की तरफ से लगातार किए जा रहे हमले का मुद्दा अहम रहा है।

10:28 AM, 19-Jun-2026

West Asia Tension: क्या ट्रंप की डील को ठेंगा दिखा रहा इस्राइल, IDF ने लेबनान में ताबड़तोड़ हमले किए; जिनेवा में ईरान-US बातचीत टली

लेबनान में इस्राइली सेना की कार्रवाई के बाद पश्चिम एशिया में तनाव फिर से भड़कने की आशंका है। दरअसल, 111 दिनों के संघर्ष के बाद ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध समाप्त करने को लेकर समझौता हुआ है। इस्लामाबाद एमओयू के नाम से हुए इस समझौते को मानने से इस्राइल ने इनकार कर दिया है। इस्राइली सेना ने शुक्रवार को रात भर दक्षिणी लेबनान में कई ठिकानों पर हमले किए। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस्राइल की तरफ से हमला होने के बाद हिजबुल्ला ने इस्राइल पर जबरदस्त पलटवार भी किया है। 

जेडी वेंस के स्विट्जरलैंड जाने को लेकर अमेरिका ने क्या कहा?

इस्राइली सेना ने लेबनान में ये हमले ऐसे समय में किया है जब ईरान और अमेरिका के बीच ईरान युद्ध को हमेशा के लिए खत्म करने की कोशिशें जारी हैं। हालांकि, दोनों देशों के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में होने वाली बातचीत टल गई है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के दौरे के संबंध में अमेरिका ने कहा है कि कार्यक्रम का एलान बाद में किया जाएगा। खास बात ये भी है कि पश्चिम एशिया में साढ़े तीन महीने से अधिक समय से तनाव बना हुआ है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

India Vs Wales:वेल्स पर भारतीय हॉकी टीम की शानदार जीत, कप्तान हरमनप्रीत ने कहा- पदक जीतने को लेकर आश्वस्त – Harmanpreet Singh Happy With India’s Winning Start In Hockey World Cup

Us ने एशिया से क्यों हटाया अपना आखिरी विमानवाहक पोत?:चीन उठा सकता है फायदा, विशेषज्ञों ने किया बड़ा दावा – Us-pulls-last-aircraft-carrier-pacific-ocean-china-aggression-in-asia-donald-trump-focuses-on-iran-war

Ind Vs Sl:देवदत्त पडिक्कल ने कैसे जड़ा पहला अंतरराष्ट्रीय शतक? सितांशु कोटक ने बताया तैयारी का पूरा प्लान – Ind Vs Sl: Sitanshu Kotak Speaks On Devdutt Padikkal Century

झारखंड:लातेहार में भीषण हादसे से मचा कोहराम, कंटेनर के नीचे दबे टेंपो-बाइक; छह लोगों की मौत व एक घायल – Jharkhand Latehar-container-accident-tempo-bike-rescue-hydra-many-injured And Deaths Of Many People

Bengal:कूचबिहार में कथित आईएसआई जासूसी नेटवर्क का खुलासा, तीन संदिग्ध गिरफ्तार; नकली नोट से भी जुड़ा मामला – Cooch-behar-pakistan-isi-espionage-case-west-bengal-stf-three-arrested-over-suspected-links

Ind Vs Sl Day 1:शतकवीर पडिक्कल के दम पर भारत की मजबूत शुरुआत, स्कोर दो विकेट पर 288; श्रीलंका बैकफुट पर – Ind Vs Sl: Sri Lanka Vs India, 1st Test At Galle, Sl Vs Ind, Match Updates And Highlights Of Day 1

Leave a Comment