लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Viksit Bharat Rozgar Yojana:आज पीएम जारी करेंगे ₹2400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि, रोजगार सृजन को मिलेगा बढ़ावा – Modi To Release Incentive Amount Today Under The Pm Viksit Bharat Rozgar Yojana

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को विज्ञान भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ के तहत लगभग 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरण करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने जानकारी दी है कि इस योजना की शुरुआत से अब तक देशभर में करीब 15 लाख रोजगार के अवसरों का सृजन हुआ है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों और नियोक्ताओं (मालिकों) दोनों को औपचारिक अर्थव्यवस्था से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।

योजना के तहत पहली बार नौकरी पाने वाले कर्मचारियों को 15,000 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इससे उन्हें कार्यक्षेत्र में कदम रखते समय जरूरी आर्थिक सहायता मिल पाती है। वहीं, अतिरिक्त रोजगार सृजन करने वाले नियोक्ताओं को हर नए कर्मचारी पर 3,000 रुपये प्रतिमाह तक का प्रोत्साहन मिलता है।

सरकार ने विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। इस क्षेत्र के नियोक्ताओं को चार वर्षों तक प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इसके विपरीत, अन्य क्षेत्रों के नियोक्ताओं को दो वर्षों तक यह लाभ मिलेगा। यह योजना रोजगार आधारित आर्थिक विकास को गति देने और युवाओं के लिए अच्छी गुणवत्ता वाली नौकरियां उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

ये भी पढ़ें: Chhatron Ki Goonj: शिक्षा-रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का नया अभियान, राहुल गांधी की अपील- एकजुट हों युवा

यह योजना एक अगस्त 2025 से लागू हुई है और इसका कुल बजट 99,446 करोड़ रुपये है। सरकार ने दो वर्षों में 3.5 करोड़ से अधिक नौकरियां सृजन करने का लक्ष्य रखा है। इनमें लगभग 1.92 करोड़ ऐसे युवा शामिल होंगे जो पहली बार कार्यबल का हिस्सा बनेंगे। सरकार का मानना है कि यह योजना औपचारिक रोजगार बढ़ाने, सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने और विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Lng Tanker Disha:भारतीय टैंकर 62 हजार टन ईंधन लेकर आया गुजरात, तीन महीने से अधिक समय से होर्मुज में फंसा था – Lng Tanker Disha Arrives In Gujarat With Fuel Had Been Stranded In Hormuz For Over Three Months.

‘ट्रंप इस्राइल के एकमात्र समर्थक’:ईरान-us समझौते की आलोचना पर वेंस की दो-टूक; नेतन्याहू डील से खफा क्यों हैं? – Jd Vance Defended Us-iran Deal And Warned Israel Against Criticizing Donald Trump Benjamin Netanyahu West Asia

Capf:सीएपीएफ इंस्पेक्टरों की बड़ी जीत, योग्य कार्मिकों को अब 5400 का ‘ग्रेड पे’, अदालत में आने की जरुरत नहीं – Capf Inspectors Major Victory Eligible Personnel Will Get Grade Pay Of 5400 No Need To Approach Court

किसानों को बड़ी राहत:चार राज्यों में दालों-तिलहनों की खरीद को मंजूरी; उत्तर प्रदेश बना सबसे बड़ा लाभार्थी – Major Relief For Farmers: Procurement Of Pulses Oilseeds Approved In Four States; Up Biggest Beneficiary

Rahul Gandhi Fitness Secret:56 साल के हुए राहुल गांधी, जानिए क्या खाते हैं और कैसे रखते हैं खुद को फिट – Rahul Gandhi Birthday 2026 Fitness Secret Diet Plan Workout Daily Routine In Hindi

चाची के प्यार के लिए चाचा का कत्ल:दोनों ने पहले खीर में दी नींद की गोली, फिर मुंह में कीटनाशक डाला, खुले राज – Aunt And Nephew Conspired To Kill Uncle For The Sake Of Love

Leave a Comment