बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी इन दिनों फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर चर्चा में हैं. इस कॉमेडी फिल्म का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार लीड रोल में हैं. अब सुनील ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अक्षय की जमकर तारीफ की. इसके साथ उन्होंने फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को ‘धुरंधर’ एक्टर्स वाली फिल्म बताया.
अक्षय कुमार के बारे में क्या बोले सुनील शेट्टी?
एएनआई को दिए इंटरव्यू में सुनील शेट्टी अपने को-एक्टर अक्षय कुमार के मजाकिया अंदाज और उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘आप उसे रोक नहीं सकते. अक्षय के डीएनए में ही है उंगली करना… उसकी मस्ती चलती ही रहेगी. वो हमेशा कुछ न कुछ अलग करने की कोशिश करता है. अक्षय ह्यूमर एक्टिंग में भी लेकर आता है और स्टंट में भी. उसकी कोई न कोई मस्ती चलती रहती है. यही चीज उसे सब एक्टर्स से अलग बनाती है.’
ये भी पढ़ें:- पीएम मोदी की इंस्टा पोस्ट पर लगा अल्लू अर्जुन की फिल्म का गाना, ‘पुष्पा’ एक्टर एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
25-30 धुरंधर सितारों की फिल्म है ‘वेलकम टू द जंगल’
इसी इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने ‘वेलकम टू द जंगल’ को ‘धुरंधर’ एक्टर्स वाली फिल्म बताया. उन्होंने कहा, ‘ये फिल्म किसी एक इंसान के बारे में नहीं है. ये 25-30 धुरंधर एक्टर्स की फिल्म है. यही इसकी खासियत है. इसी से इसकी चर्चा हो रही है. हर किसी का अपना फैन बेस और फॉलोअर्स हैं. हम सब मिलकर इस फिल्म को आगे ले जाएंगे.’
‘हंसी छूटते ही शॉट कट करना पड़ता था’
सुनील शेट्टी ने आगे कहा, ‘ये एक बेहतरीन एक्शन, कॉमेडी और फुल एंटरटेनिंग फिल्म है, लेकिन सच बताऊं तो हमारे लिए फिल्म में एक्शन करना कोई मुश्किल काम नहीं था. असली चुनौती तो ये थी कि सेट पर इतने मजेदार माहौल के बीच अपने चेहरे पर गंभीरता कैसे बनाए रखें. वहां इतने धुरंधर कलाकार थे कि जब भी कोई को-स्टार कोई मजेदार पंचलाइन मारता था, तो हम सब अपनी हंसी रोक ही नहीं पाते थे और हंसी छूटते ही शॉट कट करना पड़ता था.’
कब रिलीज होगी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’?
‘वेलकम टू द जंगल’ की बात करें तो ये फिल्म 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में अक्षय और सुनील के अलावा दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, जाकिर हुसैन और विंदू दारा सिंह जैसे एक्टर्स नजर आएंगे. फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान हैं.
ये भी पढ़ें:- ऑरी की शॉकिंग कमाई, एक रील से कमाते हैं 76 लाख रुपये, शादी अटेंड करने का लेते हैं 15-20 लाख


