आईपीएल 2026 को समाप्त हुए भी करीब आधा महीना ही गुजरा है कि अगले सीजन को लेकर कई बड़े अपडेट सामने आ गए. अगले यानी 2027 आईपीएल (IPL 2027) के शेड्यूल में बदलाव को लेकर बात की गई. इसके अलावा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया (Devajit Saikia) ने मैच मैचों की संख्या में इजाफा होने को लेकर भी बात की.
इस बात की चर्चा तेज थी कि अगले आईपीएल से 74 की जगह 94 मैच खेले जाएंगे यानी कुल 20 मैचों की बढ़ोतरी होगी. तो आइए जानते हैं कि इस पर देवजीत सैकिया ने क्या कहा.
क्या IPL 2027 में 74 की बजाय होंगे 94 मैच?
देवजीत सैकिया ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए साफ कर दिया कि मैचों की संख्या में कोई इजाफा नहीं होगा. पहले जैसे 74 मैच ही खेले जाएंगे. मैचों में बढ़ोतरी न करने के पीछे सबसे बड़ा कारण विदेशी खिलाड़ियों का शेड्यूल रहा. सैकिया ने कहा कि विदेशी खिलाड़ियों को द्विपक्षीय सीरीज खेलनी होती है.

VIDEO | BCCI secretary Devajit Saikia says IPL could start as early as March 10 and finish by May 15 from next season to avoid adverse weather during the business end of the tournament. No plans, however, to expand the IPL beyond its current 74 matches due to international… pic.twitter.com/zxjHJoGWE4
— Press Trust of India (@PTI_News) June 18, 2026
टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 2 हार, टूट गईं पाकिस्तान की कप्तान; मैदान पर रोने की तस्वीर वायरल
अगले सीजन शेड्यूल में होगा बड़ा बदलाव
BCCI सचिव ने यह भी साफ कर दिया कि अगले सीजन टूर्नामेंट की शुरुआत करीब 2 हफ्ते पहले हो सकती है. इस बार यानी 2026 का आईपीएल 28 मार्च से 31 मई के बीच खेला गया था. गर्मी और प्री-मॉनसून सीजन के चलते आगामी सीजन को पहले शुरू करने का विचार किया जा रहा है.
देवजीत सैकिया ने अगले सीजन के शेड्यूल को लेकर बात करते हुए कहा, “इस साल आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से हुई और फाइनल मैच 31 मई को खेला गया. इकलौता विषय है, जिसपर हमने चर्चा की है कि टूर्नामेंट के आखिरी दौर, खासतौर पर 15 मई के बाद बारिश और प्री-मॉनसून सीजन आने की संभावना है. इसके अलावा ज्यादा गर्मी भी एक पहलू है, जो खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए अनुकूल नहीं होगा.”
अब देखना दिलचस्प होगा कि अगले सीजन टूर्नामेंट की शुरुआत कब से होती है. शेड्यूल में बदलाव करने के लिए कुछ और बदलाव भी करने पड़ेंगे.
यह भी पढ़ें: ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान; सुनकर चौंक जाएंगे आप

