लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Hormuz: LPG सिलेंडर पर बड़ी खुशखबरी, होर्मुज से भारत रवाना हुए 40 टैंकर, आ रहा रसोई गैस वाला जहाज

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

LPG News: फरवरी से ईरान और यूएस के बीच युद्ध चल रहा था, जिसका असर भारत समेत तमाम देशों की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा था. खासतौर से बात करें भारत की तो यहां तेल और गैस की किल्लतें लोगों को झेलना पड़ीं. लेकिन अब जब दोनों देशों के बीच सबकुछ ठीक हो रहा है, तो ऐसे में भारत के लिए भी खुशखबरी है. वो खुशखबरी ये है कि अब स्ट्रेट ऑफ हर्मुज खुल चुका है और वहां से लगातार तेल और गैस से भरे टैंकर आना शुरू हो गए हैं.

LPG के टैंकर हुए रवाना
दरअसल ईरान और यूएस की शांति वार्ता के साथ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज भी खुल गया है. इसके खुलते ही भारत की ओर 40 जहाज रवाना हुए हैं. जिसमें लिक्विफफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) भारत आ रही है. इन जहाजों के भारत आने से भारत के करोड़ों घरों में आ रही गैस की समस्या का समाधान हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: NPS News: अब UPI पेमेंट के साथ NPS खाते में ट्रांसफर करें PF का पैसा, ऐसे उठाएं फायदा

क्या बोले अधिकारी
टेलीग्राफ इंडिया के साथ बातचीत में Kpler के सीनियर एनर्जी एनालिस्ट सुमित रितोलिया ने बताया कि, ‘LPG पर सबसे बुरा असर पड़ा है और (भारत का) इम्पोर्ट युद्ध से पहले के लेवल के मुकाबले लगभग 51% तक गिर गया है. जिसकी वजह से इसके स्टॉक को दोबारा भरने का दबाव बन गया है.’

उन्होंने ये भी बताया कि, ‘ट्रेड फ्लो के तुरंत सामान्य होने की उम्मद थोड़ी कम है, बल्कि ये कुछ चरणों में सामान्य होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि क्योंकि अलग-अलग तरह के फ्यूल पर अलग-अलग असर पड़ा था.’

ये भी पढ़ें: ITR Filing: आईटीआर फाइल करते समय भूलकर भी न करें ये आम गलतियां, सीधे घर आएगा इनकम टैक्स का नोटिस

बता दें कि बीतें दिनों ईरान- यूएस युद्ध की वजह से भारत में पिछले महीने पेट्रोल- डीजल के दामों में भारी इजाफा हुआ था. तो वहीं घरेलू एलपीजी और कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई थी. जिसका असर सीधेतौर पर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ा था. हालामकि अब जैसे ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुल गया है तो उम्मीद है कि जल्दी ही पेट्रोल- डीजल और गैस की कीमतें एक बार फिर से घट सकती हैं. इससे आम आदमी के जेब पर पड़ने वाली महंगाई की मार भी कम होगी.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment