
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आलिया फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं. हाल ही में एक्ट्रेस न्यूज18 के कार्यक्रम ‘अमृत रत्न 2026’ में शामिल हुईं. इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी राहा कपूर के बारे में खुलकर बात की.
‘अभी उसका स्पोर्ट्स में भी काफी इंटरेस्ट है’
इंटरव्यू के दौरान आलिया ने बाताया कि उनकी बेटी राहा कपूर बहुत फिल्मी है और वो स्टेज के लिए ही बनी है. आलिया भट्ट ने कहा, ‘मैं हमेशा से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं. मैं बचपन में आईने के सामने परफॉर्म करती थीं.’ जब होस्ट ने आलिया से पूछा कि क्या उनकी बेटी राहा भी एक्ट्रेस बनेगी तो आलिया बोलीं, ‘वो भी स्टेज के लिए ही बनी है. सच कहूं तो उसे कई चीज़ें पसंद हैं. अभी उसका स्पोर्ट्स में भी काफी इंटरेस्ट है. स्पोर्ट्स और एक्टिविटीज में उसकी गहरी रुचि है. वो बहुत फिल्मी भी है, गाने भी अच्छे से सुनती है. वो डांस करना चाहती है. वो स्टेप्स बहुत जल्दी सीख लेती है.’

ये भी पढ़ें:- आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम से डिलीट की बेटी राहा कपूर की तस्वीरें, हैरान हुए फैंस, जानें क्या है वजह
चीजों को देख-समझ रही है राहा कपूर
आलिया ने आगे कहा, ‘तो मेरी छोटी सी बच्ची अभी बढ़ रही है. चीज़ों को देख-समझ रही है और अलग-अलग चीज़ों में हाथ आज़मा रही है. चाहे वो आर्ट हो, डांस हो या स्पोर्ट्स, लेकिन वो अपने तरीके से लीडर है और चीजों को लेकर अपनी अलग सोच रखती है.’
बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू में पूजा भट्ट ने भी कहा था कि राहा का जन्म एक्ट्रेस बनने के लिए ही हुआ है. विक्की लालवानी से बातचीत के दौरान आलिया की बड़ी बहन पूजा भट्ट ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वो एक्टर बनने के लिए ही पैदा हुई है. जब तक कि वो नासा की साइंटिस्ट न बन जाए… मुझे नहीं पता. वो बहुत सुंदर है. उसमें एक अलग ही चमक है. जब वो किसी कमरे में आती है, तो बाकी सब फीके पड़ जाते हैं. आपकी नज़रें बस उसी पर टिकी रहती हैं.’
आलिया भट्ट ने 2022 में रचाई शादी
आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल 2022 को बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर से शादी की थी. शादी के सात महीने बाद यानी 6 नवंबर 2022 को इस कपल ने बेटी राहा कपूर का वेलकम किया था.
कब रिलीज होगी आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’?
‘अल्फा’ की बात करें तो ये फिल्म 3 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसमें आलिया के अलावा शरवरी, बॉबी देओल, अनिल कपूर और ऋतिक रोशन जैसे एक्टर्स नजर आएंगे. इस फिल्म को शिव रवैल ने डायरेक्ट किया है. फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं. ‘अल्फा’ का धांसू ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
ये भी पढ़ें:- ALPHA Trailer: 2 मिनट 33 सेकेंड के ट्रेलर में छा गईं शरवरी, आलिया भट्ट के संग खूंखार एक्शन किया, देखें
