लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

महाराष्ट्र में बदली सियासत:उद्धव गुट के 6 सांसदों ने शिंदे को माना अपना नेता, लोकसभा स्पीकर पर टिकी सबकी नजर – Rebelling Against Uddhav, Six Mps Declare Eknath Shinde Their Leader All Eyes On The Lok Sabha Speaker’s

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

शिवसेना (यूबीटी) के लिए स्थिति और भी खराब होती दिख रही है। क्योंकि उसके नौ लोकसभा सांसदों में से छह ने गुरुवार को यहां संसदीय दल की बैठक में भाग नहीं लिया। जिससे यह संकेत मिलता है कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ शिवसेना में औपचारिक रूप से शामिल होना केवल समय की बात हो सकती है।

कौन-कौन बैठक में शामिल नहीं हुआ?

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत, अनिल देसाई और राजभाऊ वाजे, पार्टी के इकलौते राज्यसभा सांसद संजय राउत के साथ बैठक में शामिल हुए। शेष छह सांसदों की अनुपस्थिति ने पार्टी के संसदीय खेमे में विभाजन की पुष्टि कर दी। बैठक में शामिल नहीं होने वाले सांसदों में नागेश अष्टिकर, संजय देशमुख, संजय जाधव, संजय दीना पाटिल, ओमप्रकाश राजेनिम्बलकर और भाऊसाहेब वाकचौरे शामिल हैं।

शिंदे के शिवसेना में विलय की मांग

सूत्रों के अनुसार, सभी छह बागी सांसदों ने शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में विलय की मांग करते हुए एक पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इसे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंप दिया है। हालांकि, यह प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है, क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि अध्यक्ष कार्यालय को सत्यापन के लिए कुछ सांसदों की प्रत्यक्ष उपस्थिति की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह आने वाले दिनों में होने की उम्मीद है।   सूत्रों ने बताया कि हस्ताक्षरों का सत्यापन फिलहाल जारी है।

बुधवार को शिवसेना (यूबीटी) ने अपने सांसदों को गुरुवार सुबह 11 बजे बैठक में उपस्थित होने का निर्देश देते हुए तीन लाइन का व्हिप जारी किया। इस कदम का उद्देश्य बागी नेताओं के खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही शुरू करने का मार्ग प्रशस्त करना था। लोकसभा में शिवसेना (यूबीटी) के नौ सांसद हैं। वहीं, दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्यता से बचने के लिए कम से कम छह सांसदों को एक साथ पाला बदलना होगा।

व्हिप का उल्लंघन, की जाएगी कार्रवाई

बैठक से पहले पत्रकारों से बात करते हुए सावंत ने कहा, ‘पार्टी प्रमुख (उद्धव ठाकरे) से परामर्श करने के बाद व्हिप का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’ हालांकि, शिंदे खेमे के सूत्रों ने व्हिप की वैधता पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसे दसवीं अनुसूची (दल-बदल विरोधी कानून) के तहत केवल सदन की कार्यवाही के लिए जारी किया जा सकता है। न कि पार्टी की आंतरिक बैठकों के लिए।

शिंदे खेमे के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘अदालतों ने बार-बार यह माना है कि अगर एक राजनीतिक दल संगठनात्मक अनुशासन के मामले के रूप में आंतरिक निर्देश (बैठकों के लिए भी) जारी कर सकता है। लेकिन ऐसे व्हिप का पालन न करने पर दसवीं अनुसूची के तहत कोई परिणाम नहीं होता है, जब तक कि यह सदन में मतदान से संबंधित न हो।’

अध्यक्ष बिरला से मिले संसद

सूत्रों के अनुसार, शिंदे मंगलवार देर रात दिल्ली पहुंचे और बुधवार को मुंबई लौट गए। वे 2022 में अविभाजित शिवसेना में हुए विभाजन के मुख्य सूत्रधार थे। जिसके कारण महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी। बुधवार को सावंत, देसाई और राउत ने बिरला से मुलाकात की। उनसे किसी भी गैरकानूनी दलबदल से बचने का आग्रह किया। देसाई ने कहा था, ‘कानून के तहत, कोई भी पार्टी किसी अन्य पार्टी में विलय नहीं कर सकती। भले ही उसे दो-तिहाई सांसदों का समर्थन प्राप्त हो। केवल मूल पार्टी ही विलय कर सकती है। अगर समूह के पास आवश्यक दो-तिहाई बहुमत हो।’

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Up:रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए यूथ ब्रिगेड स्कीम की घोषणा, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री योगी का एलान – Cm Yogi Adityanath Announces ‘youth Brigade Scheme’ To Boost Employment Opportunities On 80th Independence Day

Himachal Weather:मानसून की बारिश से दुश्वारियां जारी, राज्य के छह जिलों में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट – Himachal Weather: Rain To Lash Several Regions Continuously For A Week; Orange Alert Issued For Heavy Rainfall

पश्चिम एशिया में फिर तनाव:ईरान का कतर पर पायलटों को रोकने का दावा; लेबनान में इस्राइली हमले में 11 की मौत – West Asia Tensions Rise Again: Iran Claims Qatar Is Holding Pilots; 11 Killed In Israeli Strikes On Lebanon

Report:यात्रियों की सेहत से हो रहा खिलवाड़, कई बड़े स्टेशनों पर सुविधाओं की भी कमी; जांच में क्या-क्या मिला? – Report Are Passengers Health Being Put At Risk Major Stations Lack Basic Facilities What Audit Find

Us में बारिश से हाहाकार:इंडियाना की व्हाइट नदी में बाढ़, 113 साल पुराना कौन सा रिकॉर्ड टूटा, कितनी जनहानि? – Us Floods: 70 Rescued In Indiana As Floodwaters Rise; What Warning Did The Weather Service Issue

Hanur Shootout:हनूर जंगल में तीन शिकारियों की मौत, Cm शिवकुमार ने दिए जांच के आदेश; क्या वन विभाग से हुई चूक? – Hanur Shootout Three Suspected Poachers Kill In Forest Firing, Cm Shivakumar Orders Probe; Did Officials Fail?

Leave a Comment