लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

क्या विपक्ष में एक और दरार?:tmc-शिवसेना में बगावत के बीच बोले अठावले, Aap के लोकसभा सांसद भी आ सकते हैं साथ – Ramdas Athawale Claims Crack In India Alliance Targets Uddhav Thackeray Shiv Sena Ubt, Aap Lok Sabha Mp Tmc

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में बड़ी टूट का दावा करते हुए उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला किया है। संजय राउत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आठवले ने कहा कि उद्धव ठाकरे के लिए अपने सांसदों और विधायकों को संभालना अब बहुत मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने साल 2019 में देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाने के लिए समर्थन न देकर बड़ी गलती की थी। वे उस समय सही फैसला लेते, तो खुद उपमुख्यमंत्री बन सकते थे।

आठवले ने कहा, शिवसेना (UBT) के नौ में से छह सांसद अब एकनाथ शिंदे के साथ आ गए हैं। इससे महाराष्ट्र में एनडीए और महायुति की ताकत काफी बढ़ गई है। केवल महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी विपक्षी खेमे में हलचल तेज है। आठवले के अनुसार, डीएमके ने कांग्रेस के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया है। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कई सांसद एनडीए में शामिल हो चुके हैं और अब आम आदमी पार्टी के लोकसभा सांसदों के भी साथ आने की पूरी संभावना है।

केंद्रीय मंत्री ने विश्वास जताया कि मोदी सरकार महिला आरक्षण से जुड़ा परिसीमन बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) जल्द ही पास करने जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बार सदन में सरकार के पास दो-तिहाई बहुमत हो सकता है, जिससे बड़े फैसले लेना आसान होगा।

इस बीच, शिवसेना (UBT) के बागी सांसदों ने दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। ये सांसद अलग गुट के तौर पर मान्यता चाहते हैं और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में विलय की योजना बना रहे हैं। दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश में भी समाजवादी पार्टी में टूट की अटकलें तेज हैं। राज्य के मंत्रियों ने दावा किया है कि सपा के कई सांसद भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़ें: Bengal: फलता थाने पर हमला करने वालों को नहीं बख्शेंगे, CM शुभेंदु की चेतावनी- दोषियों की संपत्ति होगी कुर्क

हालांकि, उद्धव गुट के नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह किया है कि इस मामले में कोई भी फैसला कानून, संविधान और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के आधार पर ही लिया जाए। फिलहाल लोकसभा में आम आदमी पार्टी के तीन सांसद हैं, जिनके पाला बदलने की चर्चाओं ने देश का सियासी पारा बढ़ा दिया है।

बता दें कि इससे पहले, आम आदमी पार्टी (आप) के सात राज्यसभा सांसदों ने पार्टी का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामा था। राज्यसभा के तत्कालीन सभापति सीपी राधाकृष्णन ने आम आदमी पार्टी के इन सभी सदस्यों के भाजपा में विलय को मंजूरी दी थी। आम आदमी पार्टी से पाला बदलने वाले इन प्रमुख नेताओं में राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक कुमार मित्तल, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजिंदर गुप्ता और विक्रमजीत सिंह साहनी शामिल थे।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेरठ:आसमान में दिखा वायुसेना का शौर्य, 35 मिनट भरीं राेमांचक उड़ानें; पांच मीटर की दूरी पर उड़े नौ हॉक विमान – Meerut Air Show: Surya Kiran’s Nine Hawks Dazzle Crowd With 35-minute Aerial Display

सुबह पेट्रोल भरवाने से क्या सच में बढ़ता है माइलेज?:जानें इस आम धारणा की वैज्ञानिक सच्चाई – Does Filling Petrol In The Morning Save Fuel? Know The Real Truth Behind Density And Mileage

अमेरिका का नया टैरिफ कानून:क्या भारत का 140 अरब डॉलर का व्यापार दांव पर है? विस्तार से जानिए जमीनी हकीकत – New Us Tariff Law: Is India’s 140 Billion Dollar Bilateral Trade At Risk?

नंदीग्राम उपचुनाव:कांग्रेस प्रत्याशी मिलन तीन अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में, विपक्ष ने कार्रवाई पर उठाए सवाल – Bengal: Congress Candidate For Nandigram Bypolls Milan Pradhan Sent To Judicial Custody Till Oct 3

राधिका आप्टे:’सिर्फ इनरवियर्स में…’, फिल्म मेकर्स ने की अभिनेत्री से कैसी अजीब मांग? खुद किया खुलासा – Radhika Apte Reveals When Filmmakers Wants Actress Perform Action Sequence In Innerwear

रोहित शर्मा का टीवी डेब्यू:क्रिकेट का मैदान छोड़ मनोरंजन की पिच पर उतरेंगे क्रिकेटर, कब देख सकते हैं शो? – Family Full House With Rohit Sharma When And Where To Watch Rohit Sharma Debut Tv Show

Leave a Comment