लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ayodhya:राम मंदिर ट्रस्ट के दस्तावेजों ने खड़े किए कई सवाल, खर्च और निगरानी व्यवस्था को भी जांच रही एसआईटी – Ayodhya: Despite An Expenditure Of ₹10 Crore On Security, Thefts Of Jewelry And Cash Continued To Occur.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राम मंदिर की दानराशि गड़बड़ी प्रकरण की जांच के बीच ट्रस्ट के वित्तीय दस्तावेजों से कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और वित्तीय निगरानी को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। दस्तावेजों के अनुसार मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर 11 माह में करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए गए, लेकिन इसी अवधि में दान पेटियों से चोरी और दानराशि में गड़बड़ी का मामला सामने आ गया।

जानकारी के अनुसार, 21 मार्च को हुई ट्रस्ट की बैठक में एक अप्रैल 2025 से 28 फरवरी 2026 तक की आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया था। इसी विवरण में सुरक्षा मद पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का उल्लेख है। मंदिर परिसर में अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे, निजी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद दान पेटियों से कथित धन और आभूषणों की चोरी का मामला सामने आने के बाद अब सुरक्षा तंत्र की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी जांच में यह भी देखा जा रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था पर हुए खर्च के अनुपात में निगरानी व्यवस्था कितनी प्रभावी थी।

ये भी पढ़ें – राम मंदिर दान राशि में गड़बड़ी: जांच में पूरे सिस्टम की कड़ियां जोड़ रही एसआईटी, निगरानी तंत्र की भी हो रही पड़ताल



ये भी पढ़ें – नृपेंद्र मिश्र बोले- राम मंदिर में की जानी चाहिए अनुभवी कार्याधिकारी की नियुक्ति, बोले- मामला गंभीर

11 माह में दान से 83 करोड़ की आय

ट्रस्ट की बैठक में पेश रिपोर्ट के अनुसार, 11 माह के दौरान ट्रस्ट को विभिन्न माध्यमों से लगभग 83 करोड़ रुपये का दान प्राप्त हुआ। इसमें दान पेटियों से 55 करोड़ रुपये, दान काउंटरों से 18 करोड़ रुपये, ऑनलाइन माध्यम से 8 करोड़ रुपये, विदेशी श्रद्धालुओं से 78 लाख रुपये तथा अन्य स्रोतों से 1.22 लाख रुपये प्राप्त हुए। इसी अवधि में मंदिर में करोड़ों श्रद्धालुओं के दर्शन करने का उल्लेख भी दस्तावेजों में किया गया है। दान की कुल राशि और श्रद्धालुओं की संख्या को लेकर भी विभिन्न स्तरों पर चर्चा हो रही है, जिसे लेकर जांच एजेंसियां उपलब्ध अभिलेखों और आंकड़ों का परीक्षण कर रही हैं। ट्रस्ट के विभिन्न बैंक खातों और निवेशों पर 11 माह में लगभग 138 करोड़ रुपये ब्याज के रूप में प्राप्त हुआ।

निर्माण और व्यवस्थाओं पर हुआ बड़ा खर्च

वित्तीय विवरण के अनुसार इसी अवधि में निर्माण कार्यों पर 152 करोड़ रुपये, परकोटा और दीवार निर्माण पर 87 करोड़ रुपये, भोग-प्रसाद पर 11 करोड़ रुपये, अन्न भंडार पर आठ करोड़ रुपये, कर्मचारियों के वेतन पर 7.67 करोड़ रुपये तथा बिजली मद में 3.68 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इसके अलावा यात्री सुविधा केंद्र, अस्पताल और अन्य सुविधाओं के लिए दो भूखंडों की खरीद पर 26.69 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड:jpsc-jssc भर्ती में सुधार की मांग तेज, हजारीबाग में छात्रों का मार्च; देवेंद्र महतो ने सरकार को घेरा – Jpsc-jssc-recruitment-reform-yatra-hazaribagh-student-protest

दिव्या हत्याकांड:बैंक कर्मी अफसर की हत्या में नया मोड़, हुई तीसरे की एंट्री; बहन प्रज्ञा की पोस्ट से हलचल – Divya Murder Case: New Twist In The Killing Of The Bank Officer; Entry Of A Third Person; Sister Pragya’s Post

एक्सप्लेनर:क्या इस्लामिक नाटो बनाएगा मक्का समझौता, बांग्लादेश इससे क्यों जुड़ना चाहता है, भारत पर कैसा असर? – Kya Hai Mecca Pact Islamic Nato Bangladesh Entry Impact On India Makkah Pact Pakistan Saudi Arabia Turkiye

ऑपरेशन सिंदूर से पहले पीएम ने दिए थे क्या निर्देश?:पूर्व सीडीएस ने किया खुलासा, कहा- हमेशा नई रणनीति जरूरी – Former-cds-anil-chauhan-military-strategy-uri-to-operation-sindoor-politics-and-war

यूपी:प्रदेश के लोगों का आसान हुआ हरिद्वार पहुंचना, चौड़ा होगा झांसी एक्सप्रेसवे; जेन जी को साधने की कोशिश – Up: Reaching Haridwar Has Become Easier For The People Of The State, Jhansi Expressway Will Also Be Widened

द वन टीजर:सामने आया द वन का टीजर, अलग अंदाज में नजर आए सिद्धार्थ मल्होत्रा; जानें फिल्म में क्या कुछ होगा खास – Sidharth Malhotra Upcoming Movie The Vvaan Teaser Released With Mystery And Suspence

Leave a Comment