लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

डैंड्रफ, ड्राईनेस और हेयर फॉल की होगी छुट्टी, बस नारियल तेल में मिला दें ये 3 सस्ती चीजें

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Hair Care Tips: आज की भागदौड़ भरी इस जिंदगी में अक्सर हम अपने बालों का सही से ख्याल नहीं रख पाते हैं. कभी स्ट्रेस तो कभी गलत खाने-पीने की आदतों और पॉल्यूशन की वजह से हेयर फॉल, डैंड्रफ और ड्राई बाल एक कॉमन प्रॉब्लम बन चुके हैं. जब हमारे बाल डैमेज होने लगते हैं, तो अक्सर हम उनकी पहले जैसी चमक, सुंदरता और मजबूती को वापस पाने के लिए बाजार में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेना शुरू कर देते हैं. कई बार ये प्रोडक्ट्स थोड़ी देर के लिए काम तो कर जाते हैं, लेकिन कई बार इनमें मौजूद केमिकल्स हमारे बालों को फायदा पहुंचाने की जगह पर नुकसान ज्यादा पहुंचा देते हैं. अगर आप अपने बालों को डैमेज किये बिना और नेचुरल तरीके से सुंदर, हेल्दी और मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आपको घर पर मौजूद नारियल के तेल का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए. नारियल का तेल अकेले जो आपके बालों को न्यूट्रिशन देता है, लेकिन जब आप इसमें कुछ चीजों को मिलाकर अपने बालों और स्कैल्प पर लगाते हैं, तो इसके फायदे दोगुने तक हो जाते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको नारियल के तेल में मिलाई जाने वाली ऐसी ही तीन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके बालों की क्वालिटी और हेल्थ को पूरी तरह से बदल सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

ड्राई बालों के लिए वरदान नारियल तेल और एलोवेरा जेल

अगर आपके बाल बहुत ज्यादा ड्राई, बेजान और उलझे हुए रहते हैं, तो नारियल तेल में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा. एलोवेरा में भरपूर मात्रा में नमी मॉइस्चर होता है, जो आपके बालों को अंदर से सॉफ्ट बनाने में मदद करता है. इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले दो चम्मच नारियल तेल में एक चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद इस मिक्सचर को अपने स्कैल्प और बालों की लंबाई पर लगाएं. इसे करीबन आधे घंटे बाद किसी माइल्ड शैंपू से बाल धो लें. इससे बालों में गजब की शाइन आएगी और उनका ड्राइनेस भी पूरी तरह खत्म हो जाएगा.

डैंड्रफ से छुटकारा दिलाएगा नारियल तेल और नींबू का रस

सर्दियां हों या गर्मियां, डैंड्रफ की प्रॉब्लम अक्सर लोगों को परेशान करती ही रहती है. डैंड्रफ की वजह से स्कैल्प में खुजली होती है और बाल भी झड़ने लगते हैं. आपको शायद पता न हो लेकिन, नींबू में सिट्रिक एसिड और विटामिन सी पाया जाता है, जो स्कैल्प को साफ करने और फंगल इंफेक्शन को दूर करने में मदद करता है. इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में गुनगुना नारियल तेल लें और उसमें एक चम्मच नींबू का रस मिला लें. अब उंगलियों के पोरों से इसे अपने सिर की जड़ों में हल्के हाथों से लगाएं. इसे केवल 20 से 30 मिनट तक ही बालों में रहने दें और फिर बालों को धो लें. हफ्ते में दो बार ऐसा करने से डैंड्रफ गायब हो जाएगा.

बालों का झड़ना बंद करे नारियल तेल और मेथी के दाने

जब आपके बाल लगातार टूटने लगते हैं तो आप काफी ज्यादा परेशान रहने लगते हैं. अगर आप गिरते हुए इन बालों को रोकना चाहते हैं और उन्हें तेजी से लंबा करना चाहते हैं, तो मेथी के दाने सबसे असरदार उपाय हैं. मेथी में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है. इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले थोड़ा सा नारियल तेल लें और उसमें एक चम्मच मेथी के दाने डालकर तेल को हल्का गर्म करें, जब तक कि मेथी का रंग ब्राउन न हो जाए. तेल के गुनगुना होने पर इसे छान लें और सिर की अच्छी तरह मसाज करें. इसे रातभर बालों में लगा रहने दें और अगली सुबह अच्छे से शैंपू कर लें. इससे बालों का झड़ना बंद होगा और नए बाल उगने शुरू हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें: किचन में मौजूद इन चीजों से बनाएं नेचुरल हेयर मास्क, ड्राई और डैमेज्ड बालों में फिर से लौट आएगी जान

The post डैंड्रफ, ड्राईनेस और हेयर फॉल की होगी छुट्टी, बस नारियल तेल में मिला दें ये 3 सस्ती चीजें appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

क्या चिप्स के पैकेट में हवा भरकर कंपनियां आपको बना रही हैं बेवकूफ? असली वजह जानकर घूम जाएगा आपका दिमाग

मनी प्लांट से भी ज्यादा असरदार हैं ये 3 पौधे, सही दिशा में रखने से बढ़ सकती है तरक्की और समृद्धि

मां दुर्गा के इन 20 नामों में छिपा है शक्ति, सौभाग्य और सफलता का आशीर्वाद, अर्थ जानकर तुरंत कर लेंगे पसंद

घर पर रखा है ब्रेड का पैकेट? चाय तैयार होने से पहले बन जाएंगे ये 5 आसान और क्रिस्पी स्नैक्स, जानें रेसिपी

गुस्से में कहे गए ये 6 शब्द दीमक की तरह चाट सकते हैं बच्चे का कॉन्फिडेंस, आपकी छोटी सी बात बिगाड़ सकती है उसका फ्यूचर

Dating Apps से क्यों दूर भाग रहे हैं Gen Z? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Leave a Comment