लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Rahul Gandhi Kota Visit Live:राहुल गांधी कोटा पहुंचे, पेपरलीक से जुड़े मुद्दे पर छात्रों से करेंगे बात – Rahul Gandhi Kota Visit Live Discussion With Students On Neet Paper Leak Issue

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

04:35 PM, 17-Jun-2026

कोटा का आयोजन पूरी तरह छात्र-केंद्रित, कांग्रेस नेताओं के प्रवेश पर रोक

कांग्रेस नेता राहुल गांधी एयरपोर्ट से स्टेशन रोड स्थित एक निजी होटल पहुंचे, यहां वे  चयनित विद्यार्थियों के साथ बातचीत भी करेंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे दशहरा मैदान में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। नीट पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित इस कार्यक्रम में राहुल गांधी सीधे विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। कांग्रेस के देशव्यापी छात्र संवाद अभियान की शुरुआत भी कोटा से ही की जा रही है। कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसमें केवल विद्यार्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को कार्यक्रम स्थल पर एंट्री नहीं मिलेगी। आयोजन को पूरी तरह छात्र-केंद्रित रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

04:12 PM, 17-Jun-2026

राहुल गांधी का कोटा पहुंचने पर हुआ स्वागत


कोटा एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत करते हुए कांग्रेस नेता
– फोटो : अमर उजाला

राहुल गांधी के कोटा पहुंचने पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा थी। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के स्वागत में नारे लगाए। 

04:06 PM, 17-Jun-2026

90 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए -पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कोटा दौरे  पर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि ऐसा माहौल कभी नहीं देखा कि विपक्ष को दबाने के लिए इस प्रकार की साजिश की जाए। 90 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। ये बड़ा मुद्दा है। राज्यों में भी पेपर लीक हुए। इनके खुद के राज्यों में पेपर लीक हुए लेकिन ये केवल राजस्थान को बदनाम करते हैं। हमारे समय पर पेपर लीक हुआ तो हमने गिरफ्तारी कर मुकदमा किया, कार्रवाई की। हम चाहते हैं कि जो 22 लाख बच्चों को जो तकलीफ हुई है उनकी भावना का प्रतिनिधित्व करेंगे ताकि आत्महत्याएं रुक जाए।

04:01 PM, 17-Jun-2026

राहुल गांधी का संवाद कार्यक्रम सफल होगा-सचिन पायलट

कांग्रेस नेता सचिन पायलट का आरोप है कि राज्य सरकार कोटा के कार्यक्रम स्थल पर जाने से छात्रों को रोक रही है। इसके बाद भी छात्र कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। देश में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति खराब है। नीट पेपर लीक के मुद्दे पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया है। युवाओं को आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहा है। इन सब मुद्दे पर चर्चा करने के लिए राहुल गांधी कोटा आ रहे हैं। उनका कार्यक्रम सफल होगा। 

03:55 PM, 17-Jun-2026

पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर बात करेंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी के कार्यक्रम का फोकस पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों है। कांग्रेस ने भाजपा पर कार्यक्रम में बाधा डालने का आरोप लगाया है, जबकि भाजपा ने इसे राजनीतिक आयोजन बताया है।

पढ़े पूरी खबर: कोटा में छात्र संवाद से पहले सियासी उबाल: बीजेपी ने बताया पॉलिटिकल टूरिज्म; कांग्रेस बोली- आवाज दबाने की कोशिश

03:52 PM, 17-Jun-2026

टेलीग्राम पर संभावित प्रतिबंध की चर्चाओं के बीच विपक्ष ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पेपर लीक को लेकर टेलीग्राम पर संभावित प्रतिबंध की चर्चाओं के बीच विपक्ष ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। विपक्ष का कहना है कि लाखों छात्र पढ़ाई के लिए इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं और पेपर लीक रोकने के लिए माफिया पर कार्रवाई होनी चाहिए, छात्रों पर नहीं-

पढ़िए पूरी खबर: टेलीग्राम बैन पर भड़के राहुल गांधी; बोले- दिखावा छोड़िए, माफिया पर वार कीजिए

 

03:30 PM, 17-Jun-2026

कोटा महारैली को लेकर भाजपा और कांग्रेस में विवाद

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोटा पहुंच चुके हैं।कोटा यात्रा को लेकर भाजपा और कांग्रेस में विवाद हो रहा है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि कोटा के सांसद ओम बिरला छात्रों को कार्यक्रम में आने से रोक रहे हैं। वहीं राजस्थान सरकार के गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेडम ने कहा कि पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पूर्व मंत्री शांति धारीवाल कोटा के संस्थानों पर  बच्चों को भेजने के लिए दबाव बना रहे हैं।

03:15 PM, 17-Jun-2026

Rahul Gandhi Kota Visit: एयरपोर्ट पर लगा कांग्रेस का जमावड़ा 

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर कांग्रेस का भारी जमावड़ा लगा हुआ है ऐसे में पूरे रास्ते को पुलिस और सुरक्षा एजेंसी ने अपने अधीन कर लिया है। साथ ही एयरपोर्ट पर भी सिक्योरिटी हाई अलर्टपर है। राहुल गांधी का आज तीन घंटे का कार्यक्रम दशहरा मैदान में होना है। इसके पहले आरोप प्रत्यारोप भी लगातार बीजेपी कांग्रेस की तरफ से हो रहे हैं।

03:01 PM, 17-Jun-2026

Rahul Gandhi Kota Visit Live: राहुल गांधी कोटा पहुंचे, पेपरलीक से जुड़े मुद्दे पर छात्रों से करेंगे बात

नीट पेपर लीक मुद्दे को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दल लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। इसी क्रम में आज शाम चार बजे कोटा पहुंच गए हैं। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नीट छात्रों से संवाद करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और विधायक आज कोटा में डेरा डाले हुए हैं। यह कार्यक्रम दशहरा मैदान में हो रहा है।

राहुल गांधी करीब चार बजे बजे कोटा एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इसके बाद वह कुछ देर विश्राम करेंगे। वही शाम करीब सात बजे राहुल गांधी दशहरा मैदान संवाद कार्यक्रम में पहुंचेंगे। जहां पर वह छात्रों के साथ संवाद करेंगे। इसको लेकर कांग्रेस की ओर से कोटा शहर में कई जगह पर पोस्टर्स और झंडे लगा दिए गए हैं। यहां तक कि एनएसयूआई भी पुरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी है। राहुल गांधी संवाद कार्यक्रम के दौरान छात्रों से मुलाकात करेंगे और उन्हें परीक्षा को लेकर मोटिवेट करेंगे।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी कैबिनेट:युवाओं को मिला बड़ा तोहफा, 25 लाख टैबलेट खरीदने का प्रस्ताव, एमबीबीएस इंटर्न्स का भत्ता बढ़ा – Up Cabinet Major Gift Proposal To Purchase Tablets; Mbbs Interns’ Stipend Increased.

मॉस्को में क्यों उतरा अमेरिकी सेना का विमान?:क्रेमलिन बोला- कोई जानकारी नहीं, रूस पहुंचने से पहले कई जगह रुका – American Boeing C-17a Globemaster Iii Military Transport Aircraft Lands In Moscow

राखी पर नहीं होगी ट्रेन की टेंशन:नमो भारत का बड़ा तोहफा, हर आठ मिनट में मिलेगी; 27-28 अगस्त को 47 ज्यादा फेरे – Namo Bharat Service Frequency To Increase On Raksha Bandhan Trains Available Every Eight Minutes

नोएडा में खोड़ा जैसी वारदात:15 साल के आयुष की हत्या कर शव नाले में फेंका, पार्टी के बहाने ले गए थे हत्यारे – 15-year-old Boy Murdered In Noida Dead Body Found In Forest After Five Days

पटना छात्र आंदोलन लाइव :डाकबंगला चौराहे से छात्रों को पुलिस ने उठाया; प्रशांत किशोर ने कहा- मांगें जायज – Bpsc Students Protest Live March Towards Cm House Police Use Water Cannons Student Injured

जंतर-मंतर पर आरक्षण सुधार को लेकर प्रदर्शन?:दिल्ली पुलिस ने वीडियो को बताया फर्जी, दी कार्रवाई की चेतावनी – Delhi Police Termed Viral Video Related Protest At Jantar Mantar Regarding Reservation Reforms As Misleading

Leave a Comment