लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Explainer:राहुल गांधी की शिक्षा यात्रा, क्यों चुने गए शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के ये चार बड़े केंद्र? – Rahul Gandhi’s Education Rally, Why Were These Four Major Education And Exam Hubs Chosen?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी 17 जून से एक देशव्यापी अभियान की शुरुआत की। इसका केंद्र शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और विशेष रूप से नीट यूजी पेपर लीक विवाद है। कांग्रेस का दावा है कि परीक्षा प्रणाली में बढ़ती अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं ने करोड़ों युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है। इसी मुद्दे पर युवाओं को लामबंद करने के लिए राहुल गांधी कोटा, प्रयागराज, पटना और दिल्ली जैसे प्रमुख शिक्षा केंद्रों का दौरा करेंगे।


दिलचस्प बात यह है कि यात्रा के लिए चुने गए ये चारों शहर केवल राजनीतिक महत्व नहीं रखते, बल्कि भारत की शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं और छात्र आंदोलनों के प्रमुख केंद्र भी रहे हैं। इन शहरों का अपना अलग शैक्षिक इतिहास है और प्रत्येक शहर भारत के लाखों छात्रों की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है। आइये इन शहरों और शिक्षा से इनके रिश्ते को विस्तार से जानते हैं…

कोटा: भारत की कोचिंग राजधानी

भारत में कोचिंग उद्योग का सबसे बड़ा प्रतीक राजस्थान का कोटा शहर रहा है। आज जिस कोटा को देश की कोचिंग राजधानी कहा जाता है, उसकी कहानी 1985 में शुरू हुई थी। उस समय जे.के. सिंथेटिक्स में इंजीनियर के तौर पर काम करने वाले वी.के. बंसल ने अपने घर से छात्रों को ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया। शुरुआत में वे सातवीं कक्षा के छात्रों को पढ़ाते थे, बाद में दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को भी पढ़ाने लगे। 1985 में उनके एक छात्र ने IIT-JEE परीक्षा पास कर ली। इस सफलता ने वी.के. बंसल को एक नई दिशा दिखाई। उन्होंने बंसल क्लासेज की स्थापना की, जो आगे चलकर देश के सबसे बड़े कोचिंग संस्थानों में से एक बन गया। 

इसने कोटा में एक नई शैक्षणिक अर्थव्यवस्था को जन्म दिया। देखते ही देखते शहर में दर्जनों बड़े संस्थान खड़े हो गए और कोटा इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी का राष्ट्रीय केंद्र बन गया। कोटा जिला प्रशासन और विभिन्न शिक्षा रिपोर्टों के अनुसार हर वर्ष करीब 2 से 2.5 लाख छात्र जेईई और नीट की तैयारी के लिए यहां पहुंचते हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी कैबिनेट:युवाओं को मिला बड़ा तोहफा, 25 लाख टैबलेट खरीदने का प्रस्ताव, एमबीबीएस इंटर्न्स का भत्ता बढ़ा – Up Cabinet Major Gift Proposal To Purchase Tablets; Mbbs Interns’ Stipend Increased.

मॉस्को में क्यों उतरा अमेरिकी सेना का विमान?:क्रेमलिन बोला- कोई जानकारी नहीं, रूस पहुंचने से पहले कई जगह रुका – American Boeing C-17a Globemaster Iii Military Transport Aircraft Lands In Moscow

राखी पर नहीं होगी ट्रेन की टेंशन:नमो भारत का बड़ा तोहफा, हर आठ मिनट में मिलेगी; 27-28 अगस्त को 47 ज्यादा फेरे – Namo Bharat Service Frequency To Increase On Raksha Bandhan Trains Available Every Eight Minutes

नोएडा में खोड़ा जैसी वारदात:15 साल के आयुष की हत्या कर शव नाले में फेंका, पार्टी के बहाने ले गए थे हत्यारे – 15-year-old Boy Murdered In Noida Dead Body Found In Forest After Five Days

पटना छात्र आंदोलन लाइव :डाकबंगला चौराहे से छात्रों को पुलिस ने उठाया; प्रशांत किशोर ने कहा- मांगें जायज – Bpsc Students Protest Live March Towards Cm House Police Use Water Cannons Student Injured

जंतर-मंतर पर आरक्षण सुधार को लेकर प्रदर्शन?:दिल्ली पुलिस ने वीडियो को बताया फर्जी, दी कार्रवाई की चेतावनी – Delhi Police Termed Viral Video Related Protest At Jantar Mantar Regarding Reservation Reforms As Misleading

Leave a Comment