लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Manoj Bajpayee Exclusive Interview Actor Talk About Career And Family Life – Entertainment News: Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

फिल्म ‘सत्या’ के भीकू म्हात्रे से लेकर सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के श्रीकांत तिवारी तक और हालिया रिलीज फिल्म ‘गवर्नर’ में दर्शकों ने मनोज बाजपेयी के अभिनय के अलग-अलग रंग देखे हैं। कोई चुनौतीपूर्ण किरदार हो तो निर्देशक मनोज को ही याद करते हैं। दर्शक भी उन्हें ऐसे किरदारों में सराहते हैं। लेकिन मनोज असल जिंदगी में कैसे हैं? परिवार में कौन उन पर सख्ती करता है? बेटी के साथ उनका रिश्ता कैसा है? इन सवालों के जवाब अमर उजाला डिजिटल से हुई हालिया बातचीत में मनोज बाजपेयी ने खुलकर दिए। 





Manoj Bajpayee Exclusive Interview Actor Talk About Career And Family Life

मनोज बाजपेयी पत्नी और बेटी के साथ
– फोटो : सोशल मीडिया


मेरी बेटी बिल्कुल मेरी तरह विद्रोही है

मनोज बाजपेयी सबसे पहले अपनी बेटी के बारे में बात करते हैं। वह कहते हैं, ‘मेरी बेटी विद्रोही है। मैं भी काफी विद्रोही रहा हूं। फर्क बस इतना है कि मैं बहुत कम बोलता था लेकिन वो अपनी मां पर गई है। बहुत बात करती है, बहुत ज्यादा बात करती है।’

मनोज आगे कहते हैं, ‘‘यहां तक कि शबाना को जियोपॉलिटिक्स पर चर्चा करना पसंद है, लेकिन हमारी बेटी तो कान खा जाती है। रुकती ही नहीं है। जल्दी-जल्दी बोलती रहती है। शबाना उसे बार-बार कहती रहती है, धीरे बोलो।’


Manoj Bajpayee Exclusive Interview Actor Talk About Career And Family Life

मनोज बाजपेयी-नेहा बाजपेयी अपनी बेटी के साथ
– फोटो : इंस्टाग्राम-@bajpayee.manoj


बेटी नाराज होती है तो कमरे में बंद हो जाती है

बेटी के गुस्से पर भी मनोज ने मजेदार जवाब दिया। वह कहते हैं, ‘अगर मैं उसे किसी चीज के लिए ज्यादा मना कर दूं या कह दूं कि यह काम नहीं करना है, तो वो सीधा अपने कमरे में चली जाती है। दरवाजा बंद कर लेती है। फिर आप बाहर से बोलते रहिए, ‘आ जाओ, बाहर आ जाओ…’ लेकिन वो नहीं आती। उसका विरोध करने का तरीका यही है। जहां उसे लगता है कि उसकी बात नहीं मानी जा रही, वहां वो अपना प्रोटेस्ट दर्ज करा देती है (हंसते हुए)।’ 


Manoj Bajpayee Exclusive Interview Actor Talk About Career And Family Life

मनोज बाजपेयी
– फोटो : सोशल मीडिया


हम पहले दोस्त हैं, बाद में मां-बाप 

बेटी के साथ रिश्ते पर मनोज ने कहा कि घर में दोस्ती वाला माहौल रखा गया है। वह कहते हैं, ‘पहले हम दोस्त हैं, हम मां-बाप बाद में हैं। ऐसा ही एक कल्चर हमने घर में बनाया है। वो हमें सिर्फ मां-बाप की तरह नहीं देखती, दोस्त की तरह भी देखती है। हर तरह की बातचीत हमारे बीच होती है।’


Manoj Bajpayee Exclusive Interview Actor Talk About Career And Family Life

मनोज बाजपेयी
– फोटो : सोशल मीडिया


मुझे बेटी के साथ ज्यादा सख्त होने की इजाजत नहीं है

बातचीत में मनोज बाजपेयी ने पत्नी शबाना का जिक्र भी किया। वह कहते हैं, ‘शबाना जिस परिवार से आती हैं, उनके पिता बहुत ओपन माइंडेड और पढ़े-लिखे इंसान रहे हैं। उन्होंने अपनी बेटियों को दोस्त की तरह पाला और वही कल्चर शबाना ने हमारे घर में भी रखा है। इसलिए मुझे भी अपनी बेटी के साथ बहुत ज्यादा सख्त होने की इजाजत नहीं है। हमने दोस्ती का माहौल रखा है। इसका फायदा यह है कि बच्चा आपके साथ ईमानदार रहता है। उसकी जिंदगी में जो कुछ भी चल रहा होता है, वो खुलकर बताता है।’ 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘mla का बंटवारा पार्टी का विभाजन नहीं’:उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट में Ec को घेरा; धनुष-बाण पर घमासान क्यों? – Shiv Sena Dispute Uddhav Faction Supreme Court Election Commission Bow Arrow Symbol

पन्ना में मजदूर की किस्मत चमकी:17 कैरेट का नायाब हीरा मिला, कीमत 50 लाख से ज्यादा; 7 पार्टनरों में बंटेगी रकम – Panna Worker’s Luck Shines: Rare 17-carat Diamond Found, Valued At Over ₹50 Lakh

Sukriti Kakar:‘कर गई चुल्ल’ फेम सिंगर सुकृति कक्कड़ ने की सगाई, बॉयफ्रेंड ने घुटनों पर बैठकर पहनाई अंगूठी – Kar Gayi Chull Fame Singer Sukriti Kakkar Got Engaged With Shoumik Shetty See Photos

Bihar News:अब इंजीनियर पर भ्रष्टाचार कर धन कमाने का आरोप, Svu को करोड़ों की संपत्ति मिली; जानिए पूरा मामला – Engineer Accused Of Amassing Wealth Through Corruption Svu Team Raids Four Locations In Banka Vaishali Patna

क्या लामिन यमाल और इनेस गार्सिया का हुआ ब्रेकअप:बिकनी वाली लड़की संग याट की तस्वीरों की सच्चाई क्या है? जानें – Lamine Yamal-ines Garcia Breakup Rumours: Did Barcelona Star Split With His Girlfriend? Who Is Raphinha Sister

Bihar:जिस सड़क से गुजरते हैं मंत्री-अधिकारी, वहां 28 साल से मंदिर में चल रहा स्कूल; दावों की खुली पोल – Gaya Primary School Running In Temple For 28 Years Children Study Under Tree

Leave a Comment