
Baby Names: घर पर जब एक बेटे का जन्म होता है, तो यह पल सिर्फ माता-पिता के लिए ही खास नहीं होता, बल्कि पूरे परिवार के लिए भी बेहद विशेष बन जाता है. बेटे के जन्म के साथ ही पूरे परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक सबसे बड़ी जिम्मेदारी बच्चे के लिए एक अच्छे नाम का चुनाव करने की भी होती है. अगर आपके घर पर भी एक बेटे का जन्म हुआ है और आप उसके लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए एक गाइड की तरह काम कर सकता है. आज हम आपके बेटे के लिए ‘अ’ अक्षर से शुरू होने वाले नामों की एक लंबी लिस्ट उनके अर्थ के साथ लेकर आए हैं. मान्यताओं के अनुसार, जब आप अपने बेटे के लिए ‘अ’ अक्षर से कोई नाम रखते हैं, तो वह जीवन में हमेशा आगे रहता है और उसमें जबरदस्त लीडरशिप क्वालिटीज भी होती हैं. इस लिस्ट में हम आपको जितने भी नाम बताने वाले हैं, वे सभी बेहद प्यारे, मॉडर्न और साथ ही मीनिंगफुल भी हैं. तो चलिए, इन नामों की लिस्ट पर नजर डालते हैं और साथ ही इनके अर्थ भी जानते हैं.
‘अ’ अक्षर से लड़कों के नाम और उनके अर्थ
- अयांश- इस नाम का अर्थ होता है माता-पिता का अंश, प्रकाश की पहली किरण.
- अद्विक- इस नाम का अर्थ होता है अनोखा, जिसके जैसा कोई दूसरा न हो.
- आरव- इस नाम का अर्थ होता है शांति, समझदार और शांत स्वभाव वाला.
- अनंत- इस नाम का अर्थ होता है जिसका कोई अंत न हो, असीमित.
- अथर्व- इस नाम का अर्थ होता है ज्ञान के देवता, भगवान गणेश का एक नाम.
- अथार्व- यह एक एक वेद का नाम है, इसके अलावा इसका अर्थ होता है बुद्धिमान.
- अयाश- इस नाम का अर्थ होता है भाग्यशाली, सुखी जीवन जीने वाला.
- अभय- इस नाम का अर्थ होता है जिसे किसी का डर न हो, निडर.
- अक्षत- इस नाम का अर्थ होता है जिसे चोट न पहुंचाई जा सके, सुरक्षित या पवित्र चावल.
- अर्णव- इस नाम का अर्थ होता है महासागर, समुद्र की तरह विशाल दिल वाला.
- अंश- इस नाम का अर्थ है छोटा सा हिस्सा, परिवार का छोटा सा भाग.
- अर्जुन- इस नाम का अर्थ होता है सफेद, स्वच्छ, महाभारत के महान योद्धा.
- अभिजीत- इस नाम का अर्थ होता है विजेता, जिसे कोई हरा न सके.
- अमित- इस नाम का अर्थ होता है असीम, जिसकी कोई सीमा न हो.
- अनिकेत- इस नाम का अर्थ होता है दुनिया का स्वामी, भगवान शिव का एक नाम.
- अविराज- इस नाम का अर्थ होता है राजाओं का राजा, चमकने वाला.
- अयाद- इस नाम का अर्थ होता है बुद्धिमान, उपहार.
- अगम- इस नाम का अर्थ होता है बहुत गहरा, जहां पहुंचना आसान न हो.
- अविश- इस नाम का अर्थ होता है जीवन का दाता, भगवान शिव.
- अमेय- इस नाम का अर्थ होता है असीम, जिसकी कोई थाह न हो.
- अद्वैत- इस नाम का अर्थ होता है अनोखा, ब्रह्मा और आत्मा की एकता.
- अयान- इस नाम का अर्थ होता है भाग्यशाली, भगवान का उपहार.
- अविरत- इस नाम का अर्थ होता है लगातार चलने वाला, बिना थके प्रयास करने वाला.
- अक्षज- इस नाम का अर्थ होता है भगवान विष्णु, जो हमेशा अमर रहे.
- अधीश- इस नाम का अर्थ होता है राजा, बुद्धिमान और शासक.
ये भी पढ़ें: बेटे के लिए ढूंढ रहे हैं छोटा और प्यारा सा नाम? यहां देखें 3 अक्षरों वाले 20 मॉडर्न और मीनिंगफुल नेम
ये भी पढ़ें: घर आई लक्ष्मी के लिए बेस्ट हैं ये 3 अक्षरों वाले नाम, बोलने में आसान और अर्थ भी बेहद खास
The post अपने घर के चिराग के लिए यहां से चुनें 'अ' अक्षर से शुरू होने वाले बेहद खूबसूरत नाम, देखें लिस्ट और जानें इनके अर्थ appeared first on Prabhat Khabar.
