लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ममता ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा:भवानीपुर में हार पर रार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की जीत को दी चुनौती – Bhabanipur Election Petition Calcutta High Court Mamata Banerjee

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने भवानीपुर विधानसभा सीट के चुनाव नतीजों को कानूनी चुनौती दी है। इस सीट पर भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल के वर्तमान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें शिकस्त दी थी। ममता बनर्जी ने इस चुनावी हार के खिलाफ हाईकोर्ट में एक चुनाव याचिका दायर की है।

गढ़ में मिली शिकस्त

2026 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को अपने इस पुराने गढ़ में करारी हार का सामना करना पड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने 15,105 मतों के अंतर से पराजित किया। इस अप्रत्याशित हार ने राज्य के राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह बदल दिया है। इस चुनावी नतीजे के बाद से ही टीएमसी खेमे में भारी असंतोष और बेचैनी देखी जा रही है। पहले विधायकों ने और अब सांसदों ने भी बगावत कर दी है। 

यह भी पढ़ें: Bengal TMC Rift: बगावत-NCPI में विलय पर स्पीकर बिरला लेंगे अंतिम फैसला; ओवैसी ने गिनाए ममता की हार के चार कारण

सबूतों को सहेजने की मांग

हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका में ममता बनर्जी ने बेहद गंभीर मांगें रखी हैं। कानूनी याचिका के जरिए उन्होंने भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र के सभी चुनाव संबंधी रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने का आग्रह किया है। इसमें मतदान से जुड़े दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ईवीएम शामिल हैं। ममता बनर्जी का कहना है कि इन उपकरणों और दस्तावेजों को तुरंत सील किया जाए ताकि इनके साथ कोई छेड़छाड़ या इन्हें नष्ट न किया जा सके।

क्या मुकदमेबाजी और ममता का पुराना नाता? 

साल 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर मिली करीबी हार को तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने स्वीकार नहीं किया था। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी की जीत को सीधे कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती दी। ममता बनर्जी का आरोप था कि वोटों की गिनती में धांधली की गई है, इसलिए उन्होंने नंदीग्राम में फिर से मतगणना कराने की मांग की थी। इस हाई-प्रोफाइल मामले के शुरुआती जज ने ममता बनर्जी पर अदालत का समय खराब करने के आरोप में ₹5 लाख का जुर्माना भी लगाया था, जिसके बाद मामले की सुनवाई दूसरी बेंच को सौंप दी गई। 

यह कानूनी लड़ाई आज भी अदालत में जारी है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इतिहास ने खुद को दोबारा दोहराया है। हाल ही में हुए 2026 के विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट से भी हरा दिया है। इस नई हार के बाद ममता बनर्जी ने एक बार फिर चुनावी नतीजों को खारिज करते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट में दूसरी याचिका दायर कर दी है। इसके चलते अब उच्च न्यायालय में ममता बनर्जी बनाम शुभेंदु अधिकारी के दो अलग-अलग चुनावी विवादों पर एक साथ कानूनी सुनवाई चल सकती है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा मामला:’संसद में जवाब देने से बच रही सरकार’, निशाना साधते हुए प्रियंका ने क्या-क्या कहा? – Ram Temple Wasn’t State Subject When Bjp Derived Political Mileage From It: Priyanka Gandhi

Ind Vs Sl:भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए श्रीलंकाई टीम घोषित, मेंडिस-निसांका बाहर; डिकवेला की वापसी – Ind Vs Sl: Sri Lanka Squad Announced For Test Series Against India; Mendis And Nissanka Out, Dickwella Returns

न कोई डायलॉग… न कोई एक्शन; फिर भी ‘हैवान’ के टीजर ने छोड़ा असर; अक्षय का साइको अवतार देख क्या बोले दर्शक? – Netizens Reaction On Akshay Kumar And Saif Ali Khan Haiwaan Movie Teaser

Parliament Monsoon Session Live:हंगामे के बीच लोकसभा तीन बजे तक स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी – Parliament Monsson Session 2026 Live Lok Sabha Rajya Sabha Proceeding Kiren Rijiju Amit Shah Updates In Hindi

Ai In Sbi:10 हजार रुपये तक के चेक एआई की मदद से हो रहे क्लियर, एमएसएमई कर्ज को भी नई तकनीक के जरिए मंजूरी – Sbi’s Ai Revolution: Underwriting 1 Lakh Crore Msme Loans And Automating Cheques

Bihar News:बिहार के 10 जिलों ऑरेंज अलर्ट, वज्रपात ने नौ लोगों की जान ली; जानिए कहां-कैसा रहेगा मौसम? – Bihar News: Orange Alert For 10 Districts In Bihar; Lightning Claims Nine Lives; Weather Forecast Patna News

Leave a Comment