लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘झूठ बोलकर तुम…’, रोडीज ऑडिशन में अभिजीत दिपके के साथ हुई थी बदसलूकी? रघु राम ने बताई सच्चाई

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ इन दिनों खूब चर्चा में हैं. कुछ दिनों पहले ही दिल्ली के जंतर-मंतर में पार्टी के सदस्यों और युवाओं ने प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की. इसी बीच पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके का एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा, जिसमें एमटीवी रोडीज के जज रघु राम उन्हें गुस्से से धक्का मारते हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि अब रघु राम ने खुद सामने आकर इस वीडियो की सच्चाई बताई है. 

रघु राम ने बताई सच्चाई

रघु राम ने एक वीडियो शेयर कर कहा, ‘सच में! मुझे बताया जा रहा है कि मेरा एक पुराना रोडीज का इंटरव्यू, जिसमें मैं गुस्सा कर रहा हूं, किसी पर भड़क रहा हूं और धक्के मार कर किसी को बाहर निकाल रहा हूं. वो ट्रेंड हो रहा है आजकल और लोग कह रहे है कि ये कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके का इंटरव्यू हैं. फेक, मैं उससे कभी मिला ही नहीं. जिन लोगों ने ये सब फैलाने की कोशिश की है और जो लोग इसे बिलीव कर रहे हैं. कितने फट्टे के तुम्हारे कॉकरोचेस यार! झूठ बोलकर तुम उसकी बात को काटने की कोशिश करोगे, तुम्हारे पास बोलने के लिए कुछ भी नहीं है. सच में?’   

अभिजीत ने किया कमेंट 

उन्होंने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में अभिजीत दिपके को टैग करते हुए लिखा, ‘तो क्या मैंने सच में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके को गालियां दी थी और उन्हें रोडीज के ऑडिशन से बाहर निकाल दिया था? आखिर इस वायरल और ट्रेंडिंग वीडियो के पीछे की असली सच्चाई क्या है?’ वहीं अभिजीत ने कमेंट कर लिखा, ‘उस समय मैं स्कूल में पढ़ता था.’ तब रघु में उनका रिप्लाई किया, ‘तुम तो बच गए! हाहा! मजाक अपनी जगह, लेकिन तुम्हारे मिशन के लिए मेरी तरफ से ढेरों शुभकामनाएं. तुम्हारे काम और मकसद के लिए दिल से सम्मान है!’

झूठ बोलकर तुम...', रोडीज ऑडिशन में अभिजीत दिपके के साथ हुई थी बदसलूकी? रघु राम ने बताई सच्चाई

ये भी पढ़ें: Gadar Vs Gadar 2: बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की एक फिल्म ने कमाया था 750 परसेंट प्रॉफिट, दूसरी का ऐसा रहा था हाल

कैसे बनी कॉकरोच जनता पार्टी?

बता दें कि जब 15 मई को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश सूर्यकांत ने बेरोजगार और सिस्टम पर सवाल उठने वाले युवाओं को ‘कॉकरोच’ से कंपेयर किया, तो इसे युवाओं ने अपने आत्मसम्मान से जोड़ लिया. इसी वजह से 16 मई को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ बनाई गई थी, जिसने कुछ दिनों में ही 22 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स बटोर लिए. ये एक राजनीतिक आंदोलन है, जिसे अभिजीत दिपके ने शुरू किया. वहीं दिल्ली में हुए प्रदर्शन के दिन ही अभिजीत अपने देश आए और सीधा इसका हिस्सा बने. 

ये भी पढ़ें: इस एक्टर की पत्नी ने एक बेड पर सोने से कर दिया था इनकार, वजह जान होंगे हैरान





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Alpha Worldwide Closing Collection: आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ का नहीं चला जादू, जानें-वर्ल्डवाइड कितना रहा फाइनल कलेक्शन

Batwara 1947 : प्रीति जिंटा ने बिखेरा जलवा, ब्लू सूट में छाईं ‘डिंपल गर्ल’, सनी देओल का भी दिखा दमदार अंदाज

Dhamaal 4 BO: 150 करोड़ के बजट में बनी ‘धमाल 4’ ने 26 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट? जानें- पूरी रिपोर्ट

वेकेशन से लौटे ऐश-अभिषेक, एयरपोर्ट पर बेटी संग हुए स्पॉट, पैप्स को ‘नमस्ते’ कर आराध्या ने जीता दिल

आज पंचतत्व में विलीन होंगे ‘गजनी’ के विलेन प्रदीप रावत, जानें- कहां और कितने बजे होगा अंतिम संस्कार?

Kajol Birthday: जब स्कूल से भाग गई थीं काजोल, पहली मुलाकात में पसंद नहीं आए थे शाहरुख, करण का भी उड़ाया था मजाक

Leave a Comment