लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Sanchita Ugale To Pratyusha Banerjee And Tunisha Sharma Many Actress Commit Suicide – Entertainment News: Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

छोटे पर्दे यानी टीवी की दुनिया के सितारे हर दिन करोड़ों घरों की स्क्रीन पर हंसते-मुस्कुराते दिखाई देते हैं। दर्शकों को अपने साथ हंसाते हैं, रुलाते हैं, भावुक करते हैं। लेकिन असल जिंदगी में इनमें से कई सितारों की चमक अचानक फीकी पड़ जाती है, वह अपनी जिंदगी का आखिरी और भयावह फैसला लेते हैं। दर्शकों और दुनिया से अपना रिश्ता तोड़ लेते हैं। अपने अधूरे सपनों को पीछे छोड़ जाते हैं। 

हम आपको बता रहे हैं, ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में जो अचानक एक दिन मौत के आगोश में चली गईं, इनकी आत्महत्या की खबर सुनकर दर्शक भी सदमे में आ गए। हाल ही में एक कम उम्र की टीवी एक्ट्रेस संचिता की आत्महत्या ने भी ऐसा ही झटका फैंस को दिया है। 




Sanchita Ugale To Pratyusha Banerjee And Tunisha Sharma Many Actress Commit Suicide

दिवंगत संचिता उगले
– फोटो : सोशल मीडिया


संचिता उगले की कहानी रह गई अधूरी 

कुछ कहानियां इतनी अचानक खत्म होती हैं, हर सुनने वाला और जानने वाला चौंक जाता है, वह इस बात पर यकीन नहीं कर पाता है। टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की कहानी भी कुछ ऐसी ही रही। छोटे पर्दे पर कम समय में ही उन्होंने अलग मुकाम बना लिया था। ‘कुमकुम भाग्य’, ‘वागले की दुनिया’ और कई अन्य सीरियल में नजर आ चुकीं संचिता एक उभरती हुईं उम्दा अदाकारा थीं। 15 जून को उनकी आत्महत्या की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। जिस एक्ट्रेस के लिए दर्शक नए किरदारों और नए सफर की उम्मीद कर रहे थे वह अचानक यादों का हिस्सा बन गईं। 


Sanchita Ugale To Pratyusha Banerjee And Tunisha Sharma Many Actress Commit Suicide

प्रत्युषा बनर्जी
– फोटो : एक्स (ट्विटर)


जब प्रत्युषा बनर्जी उर्फ आनंदी की आत्महत्या ने चौंकाया

सीरियल ‘बालिका वधू’ में आनंदी का किरदार निभाकर प्रत्युषा बनर्जी घर-घर पहचानी जाने लगी थीं।  साल 2016 में अभिनेत्री की आत्महत्या की खबर सुनकर हजारों दर्शक गम में डूब गए। प्रत्युषा ‘झलक दिखला जा’, ‘बिग बॉस 7’, ‘ससुराल सिमर का’ और कई अन्य टीवी शोज में भी नजर आई थीं । उनका करियर लगातार आगे बढ़ रहा था और वह इंडस्ट्री की उभरती हुई प्रतिभाओं में गिनी जाती थीं। लेकिन महज 24 साल की उम्र में प्रत्युषा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस आत्महत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और तनाव को जिम्मेदार बताया गया था।


Sanchita Ugale To Pratyusha Banerjee And Tunisha Sharma Many Actress Commit Suicide

वैशाली ठक्कर
– फोटो : सोशल मीडिया


वैशाली ठक्कर भी हमेशा के लिए खामोश हो गईं

वैशाली ठक्कर ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘ससुराल सिमर का’, ‘सुपर सिस्टर्स’ और ‘मनमोहिनी’ जैसे सीरियल के जरिए दर्शकों का प्यार पाया। फैंस के सामने चुलबुली और मुस्कुराती वैशाली ने भी अचानक आत्महत्या कर ली। अक्तूबर 2022 को इंदौर से एक खबर आई, जिसने उनके फैंस को सदमे में डाल दिया था। 29 साल की उम्र में वैशाली ने आत्महत्या करके दुनिया छोड़ दी। 


Sanchita Ugale To Pratyusha Banerjee And Tunisha Sharma Many Actress Commit Suicide

तुनिषा शर्मा
– फोटो : सोशल मीडिया


तुनिषा शर्मा की मौत ने फैंस को दिया सदमा

जिस उम्र में सपने आकार ले रहे होते हैं, जब करियर बुलंदियों पर होता है, उसी मोड़ पर जिंदगी का ठहर जाना किसी डरावने सपने जैसा लगता है। लेकिन टीवी एक्ट्रेस तुनिषा के साथ ऐसा ही हुआ। ‘भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप’, ‘चक्रवर्ती अशोक सम्राट’, ‘इश्क सुभान अल्लाह’ और ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ जैसे सीरियल्स के जरिए तुनिषा टीवी की दुनिया का बड़ा नाम बन चुकी थीं। वह आगे चलकर टीवी की उम्दा अदाकारा बन सकती थीं। लेकिन साल 2022 तुनिषा की आत्महत्या ने फैंस को स्तब्ध कर दिया था। शूटिंग के दौरान सेट से सामने आई इस दुखद घटना ने न सिर्फ टीवी इंडस्ट्री बल्कि तुनिषा के फैंस को भी गहरे सदमे में डाल दिया था। 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Philippines:स्कूल में गोलीबारी से मचा हड़कंप; सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने चलाईं गोलियां, दो घायल – Philippines Panic Ensues Following School Shooting; 7th-grade Student Opens Fire

Bihar:बिहार में कई Ias अधिकारियों का तबादला, इन जिलों के डीएम भी बदले; जानिए किन्हें-कहां की जिम्मेदारी मिली? – Bihar Several Ias Officers Transferred In Bihar Dm Of Some Districts Changed Begusarai Sitamarhi Bhojpur

ऑनलाइन गेम का ऐसा नशा:तीन बच्चों के पिता ने कर्ज लेकर लगाया पैसा, 40 वर्षीय शख्स ने फांसी लगाकर की आत्महत्या – 40-year-old Man Drowning In Online Gaming Debt Commits Suicide

Up:केमिकल से तैयार हो रहा पनीर और खोआ, पाम ऑयल से घी; जानें असली ‘माल’ की पहचान करने के चार तरीके – Up: Fake Paneer, Khoya And Ghee Exposed Four Easy Ways To Check The Real Deal At Home

हेमा मालिनी ने देखी ‘बंटवारा 1947’; बोलीं- ‘सनी देओल की एक्टिंग जबर्दस्त’; पोते करण की तारीफ में कही ये बात – Hema Malini Review Sunny Deol Karan Preity Zinta Shabana Azmi Aamir Khan Film Batwara 1947 Pens Emotional Note

24 दिन के संघर्ष की सफलता:cm हेमंत के फैसले पर देवेंद्र महतो क्या बोले, राहुल गांधी का जिक्र क्यों? – Jpsc Jssc Agitation Devendra Mahto Cm Hemant Soren Decision Exams Cancel Rahul Gandhi Mention In Jharkhand

Leave a Comment