लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bihar News:रौशन आनंद के भाई की मौत मामले में तेजस्वी-तेजप्रताप एक साथ; सम्राट सरकार से किसने क्या कहा? – Bihar News: Tejashwi And Tej Pratap Yadav Unite Over The Death Of Roshan Anand’s Brother, Prince Yadav; Bihar

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दो कोचिंग संचालकों के बीच का विवाद इतना बढ़ जाएगा कि एक को अपने भाई को ही गंवाना पड़ेगा, ऐसा किसी ने सोचा नहीं था। ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पूरे बिहार में चर्चा का विषय है। सोशल मीडिया से लेकर हर जगह इस घटना की ही चर्चा हो रही है। प्रिंस यादव की आंख और गर्दन पर जब से चोट वाले निशान की तस्वीर सामने आई है तब से उनके परिजन इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। रौशन आनंद फिलहाल जेल में हैं। आज उनके जमानत याचिका पर फिर से सुनवाई होगी। प्रिंस यादव का शव सहरसा स्थित उनके पैतृक आवास पर पड़ा हुआ है। यहां हजारों लोगों के भीड़ है। पटना से भी कई शिक्षक और छात्र पहुंचे हुए हैं।

 

इधर, इस मामले को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे किसी एक मुद्दे पर एक साथ खड़े हुए हैं। दोनों भाई यानी तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव ने इस मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है साथ ही प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत की उच्च स्तरीय जांच की अपील की है।


तेजस्वी यादव ने बिहार पुलिस पर क्या आरोप लगाया?

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ज्ञान बिंदु कोचिंग संचालक के भाई की हुई संदिग्ध मौत या हत्या की सभी पहलुओं से उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट यथाशीघ्र उपलब्ध होनी चाहिए ताकि मृत्यु के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सके और पुलिस आपराधिक जांच को ससमय आगे बढ़ा सके। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कोचिंग जगत में हुए हालिया विवाद संपूर्ण शिक्षा क्षेत्र के लिए कतई उचित नहीं है। इस पूरे प्रकरण में बिहार सरकार और पुलिस की भूमिका संदेहास्पद है।

ये भी पढ़ें: नम आंखों में गर्व, सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम, रो पड़ा गयाजी

 

तेजप्रताप यादव ने सरकार से क्या मांग की?

वहीं जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने कहा कि ज्ञानबिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद के भाई स्वर्गीय प्रिंस यादव की निर्मम हत्या की खबर से जनशक्ति जनता दल परिवार अत्यंत मर्माहत और दुखी है। जनशक्ति जनता दल सरकार एवं प्रशासन से मांग करता है कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। साथ ही हम सरकार से यह भी मांग करते हैं कि रौशन आनंद को उनके भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मानवीय आधार पर जेल से रिहा किया जाए अथवा कम से कम एक दिन का पेरोल प्रदान किया जाए, ताकि वे अपने दिवंगत भाई को अंतिम विदाई दे सकें।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी:अखिलेश बोले- हर विधानसभा में सपा बढ़ाएगी 27000 वोट, नवरात्र में दूसरी पार्टियों के नेता होंगे शामिल – Up: Akhilesh Said That Sp Will Increase Its Vote Share By 27 Thousand In Every Assembly

रूस के चुनाव परिणाम:सत्तारूढ़ यूनाइटेड रूस को 57.54% से अधिक वोट मिले, क्या पुतिन की पार्टी को स्पष्ट बहुमत? – Russia Election Preliminary Results United Russia Party Leads Central Election Commission Vote Share Updates

बिग बॉस 20:घर से बेघर हुआ यह सदस्य; काजी और रीति में हुई बहस, आम्रपाली और माही में से किसे मिला ज्यादा प्यार? – Rohed Khan Evicted From The Salman Khan Hosted Show Bigg Boss 20 Amrapali Mahi Qazi And Rhiti Tiwari Fight

यमन में फिर भड़का गृहयुद्ध:हूतियों ने सऊदी के साथ आने वाले देशों को दी चेतावनी, क्या-क्या कहा? – Yemen Houthis Warn Saudi Allies Civil War

आईआईटी बॉम्बे छात्र खुदकुशी मामला:प्रोफेसर दूल्ला के समर्थन में फैकल्टी फोरम, छवि खराब करने के प्रयास का आरोप – Iit Bombay Student Suicide Row Faculty Forum Backs Prof Dulla Alleges Attempt To Tarnish Image Know Details

हनुमान अंश:नीम करौली बाबा की बेटी ने 15 बार देखी फिल्म, निर्माता ने बताया कैसी थी प्रतिक्रिया – Neem Karoli Babas Daughter Girija Ji Watched Hanuman Ansh 15 Times Each Time She Cried

Leave a Comment