लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ed:अमेरिका के ईसाई संगठन और छह अन्य के खिलाफ केस दर्ज, छह महीने में 92.55 करोड़ रुपये का अवैध इस्तेमाल – Ed-case-us-christian-organisation-timothy-initiative-illegal-foreign-funding-uapa-fcra-fema-investigation

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईडी की शिकायत पर बंगलूरू में अमेरिका के एक ईसाई संगठन और छह अन्य लोगों के खिलाफ आतंकवाद विरोधी कानून के तहत केस दर्ज किया गया है। इन सभी पर विदेशी डेबिट कार्ड के नेटवर्क के जरिये विदेशी फंड का गैर-कानूनी इस्तेमाल करने का आरोप है, जिसे छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में भी इस्तेमाल किया गया।

ईडी के सहायक निदेशक सुनील कुमार सिंहमर की शिकायत पर कोथानूर पुलिस थाने ने 11 जून को बीएनएस और गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की विभिन्न धाराओं के तहत ये प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्राथमिकी में जोनाथन एस राजन, मीका मार्क, अजीत वर्गीस मथाई, वर्गीस चाको, बबलू कुर्मी, सुप्रीम जॉय, अमेरिका स्थित संगठन द टिमोथी इनिशिएटिव (टीटीआई) और अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। ईडी ने आरोप लगाया कि आयकर अधिनियम और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत 18 और 19 अप्रैल को ली गई तलाशी के दौरान पता चला कि आरोपियों ने टीटीआई के साथ मिलकर अमेरिकी बैंक की ओर से जारी विदेशी डेबिट कार्ड्स से भारत भर में विदेशी धन निकाला और उसका इस्तेमाल किया।

छह माह में 92.55 करोड़ रुपये का अवैध इस्तेमाल

एजेंसी का आरोप है कि नवंबर 2025 से अप्रैल 2026 के बीच छह महीनों में लगभग 92.55 करोड़ रुपये का अवैध इस्तेमाल किया गया, जो फेमा और एफसीआरए के प्रावधानों का उल्लंघन है। प्राथमिकी के अनुसार, मीका मार्क को 18 अप्रैल को बंगलूरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया था और उसके पास से 24 विदेशी डेबिट कार्ड बरामद किए गए थे। आरोप कि देशभर में ऐसे 1,000 से अधिक कार्ड वितरित किए गए थे। इनमें से कई पर संतोष कुमार जैसा आम नाम लिखा था।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संदिग्ध निकासी

ईडी ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ के नक्सली उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में संदिग्ध नकद निकासी का पता चला है। प्राथमिकी के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में धमतरी और बस्तर सहित विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 6.34 करोड़ रुपये निकाले जाने का अनुमान है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ind Vs Pak:भारत-पाकिस्तान मैच का सबसे बड़ा टर्निंट प्वॉइंट क्या? दीप्ति से पहले इस बल्लेबाज ने कर दिया था खेल – Ind W Vs Pak W: Richa Ghosh Knock Became Turning Point During Match Against Pakistan Womens T20 World Cup

Fifa World Cup Today Schedule:आज चार मैच; स्पेन और बेल्जियम आज शुरू करेंगे अभियान, ईरान की टीम अमेरिका पहुंची – Fifa World Cup 2026 Today Schedule: Spain And Belgium Begin Campaigns, Iran Arrives In Usa Ahead Of Opener

राम मंदिर के चढ़ावे में गबन:सबसे बड़ा सवाल, आखिर अब तक क्यों नहीं दर्ज कराई एफआईआर; अब एसआईटी आगे, सब पीछे – Embezzlement Ram Mandir Donation Funds: The Biggest Question Why Hasn’t An Fir Been Filed Yet

Fifa Wc Highlights:फुटबॉल विश्वकप में जापान का जादुई खेल, नीदरलैंड को बराबरी पर रोका; जर्मनी ने दाग दिए 7 गोल – Fifa World Cup 2026: Japan’s Late Heroics Stun Netherlands, Germany Run Riot; Ivory Coast Seal Crucial Win

Us-ईरान के बीच शांति समझौता:ट्रंप की घोषणा के बाद तेल बाजार में नरमी; जानिए डील से जुड़े अब तक के बड़े अपडेट्स – Us-iran Peace Deal Finalized: Oil Prices Fall After Donald Trump Announcement; Major Updates You Need To Know

Ram Mandir:महाकुंभ बना था चंदा चोरों के लिए सुनहरा मौका, रोज पार किए 10-15 लाख, आज तफ्तीश करने जाएगी एसआईटी – Ram Mandir: The Mahakumbh Proved To Be A Golden Opportunity For Donation Thieves

Leave a Comment