लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

स्पेन के उत्तरी अफ्रीका में स्थित स्पेन के छोटे से क्षेत्र स्यूटा में हजारों की संख्या में अवैध प्रवासी घुस चुके हैं. मोरक्को से सीमा पार कर बड़ी संख्या में लोगों के घुसने से अब तक लगभग 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इस घटनाक्रम से स्पेन की प्रवासी-समर्थक सरकार के सामने गंभीर राजनीतिक संकट भी खड़ा हो गया है.

स्यूटा की सरकार के प्रमुख जुआन जीसस विवास ने एक बयान में कहा कि कल से अब तक लगभग 60 हजार लोग इस क्षेत्र में घुस चुके हैं. स्यूटा की आबादी लगभग 83 हजार के आसपास है. इस क्षेत्र की स्थिति पूरी तरह से बिगड़ चुकी है. हालांकि स्पेन के गृह मंत्रालय के मुताबिक, करीब 50 हजार लोग स्यूटा में घुसे हैं. गृह मंत्रालय के अनुसार, सीमा पार करने वालों में से 25 हजार से ज्यादा लोग बाद में वापस भी लौट गए.

इसी बीच स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज हालात का जायजा लेने के लिए स्यूटा पहुंचे. हालांकि स्पेन में पेड्रो के विरोधी राजनीतिक दल इस समय उन पर हमलावर हैं और उनकी प्रवासी नीतियों को लेकर सवाल भी खड़े कर रहे हैं.

स्पेन के प्रधानमंत्री का आया बयान

स्पेन के प्रधानमंत्री सांचेज ने कहा कि मानव तस्करी में शामिल गिरोह कई युवाओं को झूठे सपने दिखाकर धोखा देते हैं और उनमें से कई अपनी जान गंवा देते हैं. स्पेन के पीएम ने घोषणा की है कि मोरक्को सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए 400 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.

कल बड़ी संख्या में प्रवासियों ने मोरक्को के तट पर स्थित लगभग 6 मील लंबे स्यूटा प्रायद्वीप में घुसना शुरू किया. कुछ लोगों ने सीमा की बाड़ (घेराबंदी) पार कर घुसपैठ की, जबकि कई प्रवासी घंटों तक समुद्र में तैरकर पहुंचे. स्थानीय प्रशासन के अनुसार, स्यूटा में घुसने की कोशिश में कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई.

आज भी स्यूटा के समुद्र तट पर हज़ारों युवा मौजूद थे. उनके हाथों में छोटे बैग और प्लास्टिक की थैलियां थीं. मोरक्को से स्पेन पहुंचे कुछ युवाओं ने स्थानीय मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर आप पूछते हैं कि सभी लोग क्यों आए? तो इसका जवाब है कि मोरक्को में काम नहीं है. कुछ युवाओं ने कहा कि मोरक्को के अधिकारियों ने स्पेन पर राजनीतिक दबाव बनाने के लिए लोगों को स्यूटा में घुसने दिया. उन्होंने आगे कहा कि मुझे नहीं पता कि उन्होंने हमें क्यों जाने दिया. उन्होंने सीमा खोल दी और सभी को गुजरने दिया.

प्रवासियों के लिए मोरक्को एक प्रमुख पड़ाव बन गया है

पिछले कुछ वर्षों में यूरोप पहुंचने की कोशिश करने वाले प्रवासियों के लिए मोरक्को एक प्रमुख पड़ाव बन गया है. ऐसे में स्पेन लंबे समय से मोरक्को के सीमा सुरक्षा बलों पर निर्भर रहा है ताकि प्रवासियों की आवाजाही को रोका जा सके.

इससे पहले भी कई बार तब तनाव बढ़ा, जब ऐसा लगा कि मोरक्को ने स्पेन पर राजनीतिक दबाव बनाने के लिए अधिक संख्या में प्रवासियों को स्यूटा की ओर बढ़ने दिया. साल 2021 में केवल 2 दिनों के भीतर 10,000 से अधिक लोग स्यूटा में घुस गए थे.

स्यूटा की घटनाओं पर विरोध तेज 

यूरोप में दक्षिणपंथी और प्रवासन-विरोधी राजनीतिक दलों ने भी स्यूटा की घटनाओं का हवाला देते हुए खुले आवागमन (फ्री मूवमेंट) की नीति का विरोध तेज कर दिया है.

प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज को प्रवासी-समर्थक उदारवादी नेता माना जाता है और वे प्रवासियों के मुद्दे पर ट्रंप प्रशासन की सख्त नीतियों के प्रमुख आलोचकों में रहे हैं. इसी साल उन्होंने 10 लाख से अधिक प्रवासियों को अपने कानूनी दर्जे को नियमित कराने के लिए आवेदन करने की अनुमति देकर अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोरी थीं.

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment