लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

रोहित-पंत और एमएस धोनी, IPL 2026 की सबसे बड़ी ‘स्कैम प्लेइंग XI’, करोड़ों लेकर टीम का किया बेड़ा गर्क

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आईपीएल एक ऐसा मंच है, जहां दुनिया के हर कोने से सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर खेलते हैं. दबाव इतना होता है कि करोड़ों की सैलरी पाने वाले धुरंधर खिलाड़ी फ्लॉप हो जाते हैं. वहीं बेस प्राइस में बिकने वाले क्रिकेटर भी कमाल कर जाते हैं. आईपीएल 2026 का भी कुछ ऐसा ही हाल रहा है, क्योंकि यहां बड़े-बड़े दिग्गज फ्लॉप हुए हैं.

एक तरफ 26 वर्षीय भुवनेश्वर कुमार पर्पल कैप के होल्डर बने हुए हैं. मगर दूसरी ओर ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव जैसे नामी खिलाड़ी बहुत सारा पैसा लेकर भी टॉप-क्लास प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं. इसी बीच एक सोशल मीडिया यूजर ने अपनी स्कैम प्लेइंग इलेवन पोस्ट की है.

आईपीएल 2026 की स्कैम प्लेइंग 11

इस प्लेइंग इलेवन में उन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिनकी आईपीएल सैलरी करोड़ों रुपयों में है, लेकिन प्रदर्शन ठीक उससे उलट रहा है. जैसे चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 18 करोड़ रुपये लेते हैं, इस सीजन उनका औसत सिर्फ 28 का रहा. रोहित चोट के कारण सभी लीग मैच नहीं खेल पाए, लेकिन बाकी 9 मैचों में उनका प्रदर्शन औसत दर्जे का रहा.

ऋतुराज गायकवाड़: आईपीएल 2026 में ऋतुराज गायकवाड़ 14 मैचों में 337 रन बना पाए. उन्हें CSK से 18 करोड़ रुपये मिलते हैं.

रोहित शर्मा: चोट के कारण सभी लीग मैच नहीं खेले. 9 मैच खेलकर 283 रन बना पाए. रोहित को MI से 16.30 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है.

सूर्यकुमार यादव: मुंबई की नाकामी का एक मुख्य कारण सूर्यकुमार यादव का ना चलना रहा. 20.77 के बेकार औसत से सिर्फ 270 रन बना पाए.

ऋषभ पंत: IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत बतौर कप्तान फेल हुए. व्यक्तिगत तौर पर 14 मैचों में केवल 312 रन बना पाए. LSG से उन्हें 27 करोड़ रुपये मिलते हैं.

निकोलस पूरन: ऋषभ पंत के टीम मेंबर निकोलस पूरन लखनऊ सुपर जायंट्स में 21 करोड़ रुपये की सैलरी लेते हैं. आईपीएल 2026 में उनका औसत केवल 18 का रहा.

जीतेश शर्मा: RCB के मिडिल ओवर की सबसे बड़ी कमजोरी जीतेश शर्मा रहे. 15 मैचों में सिर्फ 105 रन बना पाए हैं. उन्होंने पूरे सीजन में एक भी फिफ्टी नहीं लगाई है.

हार्दिक पांड्या: मुंबई इंडियंस से 16.35 करोड़ रुपये की सैलरी लेने वाले हार्दिक पांड्या पिछले 2 सीजन में केवल 430 रन बना पाए हैं. बतौर कप्तान उन्हें ज्यादा आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा.

वाशिंगटन सुंदर: सुंदर ने आईपीएल 2026 में ज्यादा गेंदबाजी नहीं की, इसलिए उनसे बल्लेबाजी में अच्छा करने की उम्मीद थी. उन्होंने 15 मैचों में 311 रन बनाए, लेकिन मैच जिताऊ पारी ज्यादा नहीं खेल पाए.

अर्शदीप सिंह: पंजाब किंग्स के गेंदबाजी अटैक को लीड करने वाले अर्शदीप सिंह 18 करोड़ रुपये की सैलरी लेते हैं. मगर आईपीएल 2026 में वो 14 मैचों में केवल 14 विकेट ले पाए.

जसप्रीत बुमराह: MI की नाकामी की एक और मुख्य वजह. आमतौर पर सटीक गेंदबाजी करने वाले बुमराह का इकोनॉमी रेट पिछले 10 साल में सबसे अधिक रहा. इस बार बुमराह 14 मैचों में सिर्फ 4 विकेट ले सके.

यह भी पढ़ें: भुवनेश्वर कुमार समेत तीन दिग्गज जिन्हें IPL 2026 के बाद टीम इंडिया में जरूर आना चाहिए

ट्रेंट बोल्ट: ट्रेंट बोल्ट की स्विंग में भी इस बार पहले जैसी धार नहीं दिखी. आईपीएल 2026 में उन्होंने केवल पांच मैच खेले और सिर्फ 2 विकेट ले पाए.

एमएस धोनी: इस स्कैम प्लेइंग इलेवन लिस्ट में एमएस धोनी को भी शामिल किया गया. धोनी सीजन में एक भी मैच नहीं खेले, लेकिन लगातार वापसी के संकेत देकर फैंस की उम्मीदें जगाए रखीं.

आईपीएल 2026 की स्कैम प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, जीतेश शर्मा, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, एमएस धोनी

यह भी पढ़ें:

डिलीट हुआ हार्दिक पांड्या का इंस्टाग्राम अकाउंट? सर्च करने पर नहीं खुल रहा पेज



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

GT के खिलाफ क्वालीफायर 2 में तीन बड़े रिकॉर्ड पर वैभव सूर्यवंशी की नजर, बनाएंगे छक्कों का ‘महारिकॉर्ड’

‘तुरंत छोड़ दो राजस्थान रॉयल्स…’, पूर्व क्रिकेटर के बयान से मची सनसनी; वैभव सूर्यवंशी से जुड़ा है मामला

RR vs GT Qualifier 2: रद्द हुआ मैच तो वैभव सूर्यवंशी की राजस्थान हो जाएगी बाहर, गुजरात को मिलेगा फाइनल का टिकट

‘जल्दबाजी मत कीजिए…’, वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में लाने पर आकाश चोपड़ा ने क्यों कहा ऐसा?

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को इस टीम से 30 करोड़ रुपये का ऑफर! क्या है वायरल खबर की सच्चाई, जानकर चौंक जाएंगे

जितने रन वैभव सूर्यवंशी ने छक्कों से बनाए, उससे भी कम है रोहित-पंत समेत 10 दिग्गजों के टोटल रन

Leave a Comment