लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

विश्व रक्तदाता दिवस:दूसरों को जिंदगी देने की पहल, अमर उजाला फाउंडेशन के आह्वान पर 5,270 लोगों ने किया रक्तदान – World Blood Donor Day: 5,270 People Donated Blood In Response To The Amar Ujala Foundation Call.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

विश्व रक्तदाता दिवस पर रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविरों में हर वर्ग के लोग शामिल हुए। 40 डिग्री से ऊपर की भीषण गर्मी और उमस के बीच दूसरों की जान बचाने के लिए हजारों लोगों ने रक्तदान कर स्वस्थ भारत के निर्माण की मुहिम में अपना योगदान दिया। 

रक्तदान शिविरों में कई जगह लोग  घंटों अपनी बारी का इंतजार करते रहे। किसी अनजान की जान बचाने का जज्बा महादानियों में देखते ही बनता था। पहली बार रक्तदान कर रहे युवाओं ने उत्साह दिखाया, वहीं 60 वर्ष से ऊपर के कई वरिष्ठ नागरिकों ने रक्तदान कर दूसरों को भी अमर उजाला फाउंडेशन की इस मुहिम में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। दिव्यांगजनों ने भी रक्तदान अभियान में हिस्सा लिया।

शिविर में रक्तदान करने वाले प्रत्येक महादानी को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाणपत्र वितरित किए गए। खबर लिखे जाने तक अमर उजाला के प्रसार वाले सात में से चार राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़ और हरियाणा के 80 से अधिक शहरों में 5,270 महादानी रक्तदान कर चुके थे। अकेले रोहतक यूनिट में 834  रक्तदानियों ने महादान किया।

अमर उजाला फाउंडेशन की इस मुहिम में विभिन्न अस्पताल और सामाजिक संगठन भी भागीदार बने। लखनऊ में 493,  कानपुर में 290, प्रयागराज में 201, मेरठ में 617,  गाजियाबाद में 166, अलीगढ़ में 171, झांसी में 110,  मुरादाबाद में 127,  आगरा में 237, गोरखपुर में 200, वाराणसी में 298 और बरेली में 137 यूनिट रक्तदान हुआ। इसी तरह से चंडीगढ़ यूनिट में 604 यूनिट रक्तदान हुआ। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 45 और हिसार यूनिट में 191 लोगों ने रक्तदान किया। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

द बोनस मार्केट अपडेट:शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा तो निफ्टी 22500 के पार; जानिए पूरा हाल – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

उत्तराखंड कैबिनेट के फैसले:विजिलेंस के ढांचे में बड़ा बदलाव, 11 पद होंगे खत्म और छह नए पदों का होगा सृजन – Uttarakhand Cabinet Approves Vigilance Department Restructuring 11 Posts To Be Abolished Six New Posts Created

इस्राइली सेना की कार्रवाई:युद्धविराम के बीच खान यूनिस में हमला, हमास के कमांडर समेत दो लड़ाके ढेर – Israeli Military Action: Attack Khan Younis Amidst Ceasefire Two Fighters, Including Hamas Commander, Killed.

छत्तीसगढ़:कभी नक्सलियों का गढ़ था अबूझमाड़ का यह सुरक्षा कैंप, अब बना आदिवासी छात्रों का हॉस्टल – Chhattisgarh Once Naxal Stronghold Abujhmad Security Camp Transformed Into Tribal Student Hostel

आज का शब्द:प्रहत और सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की कविता ‘नर्गिस’ – Aaj Ka Shabd Prahat Suryakant Tripathi Nirala Hindi Kavita Nargis

उत्तराखंड:कुमारी सैलजा ने हरीश रावत को भेजा पत्र, रोडशो और कार्यक्रमों पर प्रोटोकॉल का लगाया पहरा – Uttarakhand Congress State Incharge Kumari Selja Sends Letter To Harish Rawat For Stay Away From Yatra

Leave a Comment