Sunday Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का क्लैश आम है. ऐसे में रविवार को भी साउथ फिल्म ‘पेद्दी’ का दबदबा देखने के लिए मिला. इसने कमाल का प्रदर्शन किया. वहीं, ‘भारत भाग्य विधाता’ की धीमी कमाई देखते हुए मेकर्स ने एक पर एक फ्री टिकट का ऐलान किया था. लेकिन इसका भी फायदा इसे नहीं मिलता दिखा. ऐसे में चलिए बताते हैं संडे को सारी फिल्मों ने कितनी कमाई की.
पेद्दी’ का 11वें दिन का कलेक्शन
- राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं.
- सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने पहले हफ्ते 193.55 करोड़ का कलेक्शन किया.
- इसके बाद अब फिल्म ने 11वें दिन 9.20 करोड़ की कमाई कर चुकी है.
- फिल्म का टोटल कलेक्शन 216 करोड़ हो चुका है.
यह भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित का 28 साल पुराना सॉन्ग, जिसके लिए रास्ते से उठाए थे लोग, शर्ट उड़ते ही बना कल्ट
‘भारत भाग्य विधाता’ डे3 का कलेक्शन
- कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को एक पर एक फ्री टिकट का फायदा नहीं मिलता दिखा.
- फिल्म ने जहां पहले दिन 1 करोड़ और दूसरे दिन 1.45 करोड़ का बिजनेस किया.
- वहीं, फिल्म ने तीसरे दिन 1.80 करोड़ का कलेक्शन किया.
- इसके बाद फिल्म का टोटल इंडिया कलेक्शन 4.25 करोड़ हो चुका है.
‘गवर्नर’ का डे 3 का कलेक्शन
- मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गवर्नर’ ने पहले दिन 0.90 करोड़ की कमाई के साथ खाता खोला था.
- वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन 1.15 करोड़ का बिजनेस किया था.
- अब फिल्म ने तीसरे दिन 1.40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया.
- फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 3.45 करोड़ हो चुका है.
यह भी पढ़ें: सोहेल खान ने भोजपुरी गाने पर हिलाया ‘जिला’, पवन सिंह के सॉन्ग ‘लॉलीपॉप’ पर उड़ाया गर्दा
‘मैं वापस आऊंगा’ डे 3 कलेक्शन
- दिलजीज दोसांझ की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ ने पहले दिन 1.15 करोड़ का कलक्शन किया.
- वहीं दूसरे दिन इसकी कमाई थोड़ी बढ़ी और इसका कलेक्शन 1.85 करोड़ हुआ.
- अब फिल्म तीसरे दिन भी कमाई किया. 2.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
- जिसके बाद इसका इंडिया नेट कलेक्शन 5.50 करोड़ हो चुका है.
‘है जवानी तो इश्क होना है’ डे 11वें दिन का कलेक्शन
- वरुण धवन स्टारर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने 11वें दिन 2.75 करोड़ की कमाई कर ली है.
- जबकि फिल्म ने पहले वीक में 36.85 करोड़ की कमाई की थी.
- अब फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 43.70 करोड़ हो चुका है.
(बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं.)

