लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पश्चिमी विक्षोभ ने बदला मौसम का मिजाज:उत्तर-पश्चिम भारत में जारी रहेगा बारिश का दौर, Imd का यलो अलर्ट जारी – Western Disturbance Weather Conditions Rainy Spell To Continue In Northwest India Imd Issues Yellow Alert

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

उत्तर-पश्चिम भारत के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने का सिलसिले आगे भी जारी रहेगा। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में अभी भी हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम में होते बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रभावित इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बीते 24 घंटों के दौरान भी उत्तर-पश्चिम से लेकर पूर्वी, मध्य और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हुई, 60-95 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आई और कुछ जगहों पर ओले भी गिरे।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वैज्ञानिक नरेश कुमार के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम के इस बदलाव की मुख्य वजह एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी से भरी हवाओं के आपस में मिलने के कारण एक मजबूत मौसमी सिस्टम बना है। इसी वजह से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में लगातार बारिश और तेज हवाओं का दौर देखा जा रहा है।  

धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना

आईएमडी ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर और शाम के समय कई इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान धूल भरी आंधी या तेज हवाएं चल सकती हैं।

हिमाचल से असम तक बारिश

आईएमडी के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालयी राज्य हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर के राज्य असम और दक्षिण भारत में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हुई और आंधी चली। असम और दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक में कुछ जगहों पर 12-20 सेमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं, हिमाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, केरलम, तमिलनाडु और मणिपुर में कुछ जगहों पर 7-11 सेमी वर्षा हुई। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, राजस्थान और गोवा में 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आई। पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हुई, जबकि विदर्भ में कुछ जगहों पर लू जैसी स्थिति रही।

भूस्खलन से पांच घंटे बाधित रहा पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग

तेज बारिश और भूस्खलन से पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग शनिवार को पांच घंटे के लिए बाधित रहा। इस वजह से वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क से मलबा हटाने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने यातायात बहाल करवाया। वहीं, लंबे इंतजार के बाद हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। वर्षा के कारण किसान भी खुश नजर आए।

कश्मीर घाटी में 8.7 डिग्री तक गिरा पारा

कश्मीर घाटी में शनिवार सुबह से तेज बारिश शुरू हुई जो शाम तक चली। बारिश के कारण जहां एक ओर जगह-जगह जलभराव हो गया वहीं अधिकतम तापमान भी सामान्य से 8.7 डिग्री तक नीचे पहुंच गया। शाम के बाद छाए रहे बादलों से मौसम में ठंडक बनी रही। श्रीनगर में शनिवार को अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 8.4 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6.3 डिग्री कम है।

रोहतांग और धौलाधार में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के रोहतांग और धौलाधार में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। राजधानी शिमला सहित धर्मशाला व अन्य भागों में बारिश हुई। अधिकतम तापमान में दूसरे दिन भी आठ डिग्री तक गिरावट आई है। ऊना को छोड़कर प्रदेश के सभी क्षेत्रों में पारा 30 डिग्री से कम रहा। 14 जून को राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के लिए रविवार के लिए भी यलो अलर्ट जारी हुआ है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Gold Silver Price:कमजोर डॉलर ने सर्राफा बाजार में फूंकी जान, सोना 600 रुपये उछलकर 1,56,800 रुपये पर पहुंचा – Gold Rebounds Rs 600 As Weak Us Dollar Boosts Bullion Demand

Ind Vs Sl:सोनल और डिकवेला ने श्रीलंका को फॉलोऑन से बचाया, भारत को मिली मजबूत बढ़त; सुथार-जडेजा ने दिखाया दम – Ind Vs Sl Test Day 4 Highlights India Vs Sri Lanka 1st Test Match Day 4 Scorecard Galle Stadium Updates

Msme:छोटे व मंझोले कारोबारों को पूंजी बाजार से जोड़ने के लिए Bse और Phdcci का बड़ा कदम, जानिए क्या फैसला – Bse, Phdcci Partner To Boost Msme Capital Market Access

पत्नी सुनीता से विवाद के बीच थाईलैंड में दिखे गोविंदा, क्लब ने किया परफॉर्म; फैंस बोले- क्या दिन आ गए – Govinda Seen Performing At Club In Pattaya Thailand Amid Feud With Wife Sunita Ahuja

Nta Reform:शिक्षा मंत्री की उच्च शिक्षा सचिव और एनटीए Dg संग बैठक, पूरे सिस्टम के ऑडिट का आदेश; मांगी रिपोर्ट – Nta Reform: Education Minister Orders Full Exam System Audit, 50+ Staff Removed, Experts To Join Agency

Bjp Reshuffle:नितिन नवीन ने बिहार के दो नेताओं को बढ़ाया, तीसरे को छकाया; भाजपा अध्यक्ष के दांव का क्या अर्थ? – Bjp Reshuffle Bihar Shivesh Ram Sidharth Shambhu Rituraj Sinha Bjp New Team Nitin Nabin Cabinet Reshuffle

Leave a Comment