लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Maharashtra Politics:आप और तृणमूल के बाद शिवसेना यूबीटी में टूट की सुगबुगाहट; उद्धव ठाकरे ने बुलाई आपात बैठक – Buzz Of Defections In Shiv Sena Ubt Amid Operation Tiger Claims, Uddhav Calls Emergency Mp Meeting

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आम आदमी पार्टी (आप) और पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसदों में टूट के बाद अब महाराष्ट्र के सियासी गलियारे में ऑपरेशन टाइगर की चर्चा शुरू हो गई है। इससे उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) में हड़कंप मच गया है। चिंतित उद्धव ठाकरे ने रविवार को पार्टी के सांसदों की आपात बैठक बुलाई है।

सूत्रों का दावा है कि शिवसेना (यूबीटी) के 9 में से 7 सांसद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। इनमें से कुछ सांसदों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह सहित अहम प्रस्ताव दिए गए हैं। पश्चिम बंगाल में हुए ताजा घटनाक्रम से ऑपरेशन टाइगर यानि दलबदल की चर्चा तेज हुई है। 

इस बीच, शिवसेना नेता व केंद्रीय राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव ने दावा किया है कि ऑपरेशन टाइगर अपने अंतिम चरण में और पूरा होने के करीब है। यह ऑपरेशन उस दिन पूरा होगा जब उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समय और शुभ मुहूर्त तय करेंगे। जाधव ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) के नेता अंबादास दानवे ने परोक्ष तौर पर खुद स्वीकार किया है। इसलिए हमें इस पर कुछ अधिक कहने की जरूरत नहीं है।

और भी पढ़ें:- TMC Rift: बैठक में अभिषेक और कुणाल घोष में तीखी नोकझोंक, ममता बनर्जी को देना पड़ा दखल; सायोनी घोष पर गिरी गाज

दरअसल, अंबादास दानवे ने ऑपरेशन टाइगर पर कहा था कि कुछ लोग संपर्क में हैं जबकि कई लोग खुलकर इस बारे में बोलते हैं। हम सब जानते हैं। लोकसभा चुनाव के बाद से ही एक दो महीने में सांसदों के संपर्क में रहने की बात चल रही थी। अब इसे आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया जाना चाहिए। दानवे के इस बयान के मायने हैं, इसलिए प्रतापराव जाधव ने ऑपरेशन टाइगर के अंतिम चरण में होने का दावे को गंभारता से लिया जा रहा है। इधर, इस घटनाक्रम के बीच उद्धव ठाकरे ने 14 जून को अपने सांसदों को मुंबई पहुंचने का आदेश दिया है। यह बैठक ठाकरे के आवास में होगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एआई चैटबॉट ने मां के अंतिम संस्कार की बताई अशुभ तारीख: शख्स ने कंपनी पर ठाेक दिया केस, क्या है यह अनोखा मामला? – Chinese Man Sues Ai Company Over Chatbot’s Auspicious Date Advice

दिल्ली एसआईआर के बाद बड़ा झटका:आडवाणी, सिसोदिया और केजरीवाल समेत 33 लाख मतदाताओं को नोटिस, सूची में सिब्बल भी – Delhi Sir Lal Krishna Advani Manish Sisodia In List Of Voters With Discrepancies

देसी कंपनी का सस्ता 5जी फोन: 120 हर्ट्ज डिस्प्ले, 6000 एमएएच बैटरी और 50 एमपी कैमरा से लैस, कितनी है कीमत? – Lava Bold N4 Pro 5g Launched India Price 120hz Display 6000mah Battery

बाढ़ पर सियासत:तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, पीएम मोदी के बॉस की हैसियत को लेकर भी कह दी बड़ी बात – Politics Over Floods In Bihar: Leader Of Opposition Tejashwi Yadav Targets The Nda Government.

यूपी:योगी बोले- प्रदेश में हर सप्ताह होगा बड़ा भर्ती इवेंट, छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे – Up: Cm Yogi Adityanath Said- Every Week There Will Be A Big Recruitment Event In The State

हरियाणवी सिंगर फिर धमकी:’तेरा नंबर आ चुका है, ट्रेलर दिखाना पड़ेगा…’, 10 सितंबर की रात एक घंटे तक आए संदेश – Haryanvi Singer Receives Threat Again Messages Received For About An Hour On The Night Of September 10

Leave a Comment