रवि किशन की भोजपुरी एक्शन फ़िल्म ‘धुरंधर: द शूटर’ को रिलीज हुए 10 साल से भी ज्यादा समय हो गया है. वही ये फिल्म एक बार फिर चर्चा में आ गई है. दरअसल रणवीर सिंह की हालिया ब्लॉकबस्टर फ़िल्म ‘धुरंधर’ की वजह से, ऑनलाइन दर्शकों के एक नए वर्ग ने रवि किशन की 2013 की इस फ़िल्म को भी देख डाला है.. पुरानी फ़िल्म की क्लिप और चर्चाएं अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर तेज़ी से फैल रही हैं जिसका फायदा इसके मेकर्स को हुआ है. वहीं अब इसे लेकर रवि किशन ने अपना रिएक्शन दिया है.
भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के वायरल होने पर रवि किशन ने क्या कहा?
धमाल 4 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में, एक रिपोर्टर ने रवि से पूछा कि क्या उन्हें पता है कि उनकी 2013 की भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ अभी ट्रेंड कर रही है. इस पर रवि ने हंसते हुए जवाब दिया कि यह उनकी ज़िंदगी के उन अनएक्सपेक्टेड पलों में से एक है.
उन्होंने कहा, “हां, मेरी ज़िंदगी में ऐसे बड़े सरप्राइज आते रहते हैं. मैंने भोजपुरी में ‘धुरंधर’ नाम की एक फिल्म की थी. वह फिल्म भी उसी तरह की थी जैसी अभी रिलीज़ हुई है, लेकिन वह भोजपुरी में थी और उसका बजट भी अलग था. अब, नई ‘धुरंधर’ को देखने और उसके बारे में जानने की कोशिश में, लोगों ने मेरा वर्जन भी देख लिया. तो बहुत-बहुत थैंक्यू. इसके प्रोड्यूसर और जिनके पास इसके राइट्स हैं, वे अचानक करोड़पति बन गए हैं.”

रवि किशन की ‘धुरंधर: द शूटर’ के बारे में सब कुछ
2013 में रिलीज़ हुई ‘धुरंधर: द शूटर’ में रवि किशन ने लीड रोल प्ले किया था. और इसे पूरी तरह से कमर्शियल भोजपुरी एक्शन एंटरटेनर के तौर पर बनाया गया था, उस समय दर्शकों के बीच फ़िल्म की परफॉर्मेंस ठीक-ठाक रही थी, लेकिन इतने सालों बाद अचानक इसके चर्चा में आने से हर कोई हैरान है.
ये भी पढ़ें:-Raja Shivaji Final BO: ‘राजा शिवाजी’ का फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा? कितना कमाया मुनाफा, जानें- सब यहां

