लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

फीफा में कल क्या हुआ और आज क्या?:लैरिन बने सह-मेजबान कनाडा के संकटमोचक, आज खेले जाएंगे इतने मुकाबले; जानें – Fifa World Cup 2026 Summary Can Vs Bosnia, Usa Vs Paraguay Match Result Update And Third Day Schedule

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

विश्व कप 2026 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट के दूसरे दिन भी दो मैच खेले गए। पहले मैच में कनाडा का सामना बोस्निया से हुआ। इस मैच में सह-मेजबान टीम ने बोस्निया को बराबरी पर रोका। वहीं, अमेरिका ने पराग्वे को हराकर विजयी शुरुआत की। विश्व कप में अब आज यानी तीसरे दिन ग्रुप चरण में कुल पांच मैच खेले जाएंगे।

पिछड़ने के बाद कनाडा की वापसी

फीफा विश्व कप 2026 के मुकाबले में सह-मेजबान कनाडा ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी करते हुए बोस्निया-हर्जेगोविना के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। एक समय पिछड़ने के बावजूद कनाडाई टीम ने हार नहीं मानी और सुपर सब साइल लैरिन के अहम गोल की बदौलत मुकाबले में बराबरी हासिल कर ली। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कनाडा घरेलू दर्शकों के समर्थन के बावजूद शुरुआती बढ़त हासिल नहीं कर सका। इसके उलट 21वें मिनट में बोस्निया-हर्जेगोविना के जोवो ल्युकिक ने गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। बढ़त मिलने के बाद बोस्निया-हर्जेगोविना ने आत्मविश्वास के साथ खेल जारी रखा और कनाडा को बराबरी का मौका नहीं दिया। ब्रेक के बाद कनाडा ने आक्रामक रवैया अपनाया और लगातार बोस्निया के गोल पर दबाव बनाया। आखिरकार 78वें मिनट में बतौर विकल्प मैदान पर उतरे साइल लैरिन ने शानदार गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। आखिरकार मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

अमेरिका की एकतरफा जीत

सह- मेजबान अमेरिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फीफा विश्व कप के अपने पहले मैच में पराग्वे को एकतरफा अंदाज में 4-1 से हराया। अमेरिका के लिए फोलारिन बालोगुन ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे। टीम ने शुरुआत से लेकर अंत कर दबदबा बनाए रखा और एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। पराग्वे की टीम अमेरिका को चुनौती नहीं दे सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा। अमेरिका ने इस मैच के पहले हॉफ में ही दबदबा बना लिया था। सातवें मिनट में ही डेमियन बोबाडिला ने गोल दागकर अमेरिका को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद फोलारिन ने अपना कमाल दिखाया। उन्होंने पहले 31वें मिनट में पराग्वे के गोल पोस्ट को भेदा और फिर पहले हॉफ के इंजुरी समय में गोल दागा। इस तरह अमेरिका ने पहले हॉफ तक 3-0 की बढ़त अपने नाम कर ली थी। इसके बाद उसने अंतिम सीटी बजने से पहले चौथा गोल किया। पराग्वे के लिए एकमात्र गोल मॉरिसियो ने 73वें मिनट में दागा। 

ब्राजील-जर्मनी आज से करेंगे अभियान की शुरुआत

विश्व कप में आज कुल पांच मुकाबले खेले जाएंगे। सबसे पहले कतर और स्विट्जरलैंड का मुकाबला होगा, जबकि दूसरे मैच में ब्राजील का सामना मोरक्को से खेला जाएगा। इसके हैती का मुकाबला स्कॉटलैंड से होगा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया और तुर्किये की भिड़ंत होगी और फिर जर्मनी का सामना कुराकाओ से होगा। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एशियाड में भारत का कार्यक्रम:निशानेबाजी में आ सकते हैं पदक, सुचिका की नजरें फाइनल पर; तैराकी-वुशु में भी आशा – India’s Schedule At Asian Games 21st September 2026 Shooting Mma Badminton Swimming Hockey Table Tennis

यूपी:अब सतह पर आई कांग्रेस की अंदरूनी कलह, क्या प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी के बीच चल रही है अनबन? – Up: Now The Internal Conflict Of Congress Has Come To The Surface, Is There A Rift Going On Between The State

यूपी:प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अमित घोष, अमृत अभिजात समेत कई आईएएस अधिकारियों के तबादले – Up: Major Administrative Reshuffle In The State, Several Ias Officers Including Amit Ghosh And Amrit Abhijat T

केरलम में फ्लैश फ्लड का कहर:एक की मौत, सात के बहने की आशंका; 27 लोगों को बचाया गया – Keralam Flash Flood: 1 Dead, 7 Feared Swept Away In Pookkottumpadam

यूपी:चुनावी तैयारियों में जुटा भाजपा संगठन, सोमवार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुरू करेंगे प्रदेश का दौरा – Up: Bjp Organization Busy In Election Preparations, National President Will Start State Tour From Monday

स्मृति ईरानी:सलमान खान की राह पर चलीं अभिनेत्री, ट्रोलर्स को दिखाया आईना; चर्चा में आया वीडियो – Smriti Irani Support Salman Khan Gives Advice To Trollers Video Goes Viral

Leave a Comment