लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Top News:ईरान ने समझौते में Us के सामने रखीं कई शर्तें, Ima से आज पासआउट होंगी नौ महिला अफसर; पढ़ें सुर्खियां – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 13 June 2026 Updates On Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आज शनिवार, 13 जून 2026 की तारीख में देश-दुनिया की बड़ी खबरों के साथ आपका अपना अमर उजाला फिर हाजिर है। आज की बड़ी खबर अंतरराष्ट्रीय मोर्चे से है, जहां ईरान-अमेरिका समझौते को लेकर नई जानकारियां सामने आई हैं। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने संकेत दिए हैं कि प्रस्तावित समझौते में परमाणु कार्यक्रम के अलावा होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति, प्रतिबंधों में राहत और फ्रीज हुए ईरानी फंड की रिहाई जैसे मुद्दे शामिल हो सकते हैं। वहीं देश के 25 राज्यों में 18 जून तक आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी है। दूसरी ओर, भारतीय सैन्य इतिहास में आज नया अध्याय जुड़ने जा रहा है, जब पहली बार आईएमए से नौ महिला कैडेट सैन्य अधिकारी के रूप में पासआउट होंगी। उधर, पश्चिम एशिया संकट के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से बातचीत कर हालिया हमले पर भारत की चिंता और नाराजगी भी जताई है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में…




Top Headline Today Important And Big News Stories Of 13 June 2026 Updates on amar ujala

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI


ईरान ने समझौते में रखीं क्या शर्तें?

पश्चिम एशिया संघर्ष का कूटनीतिक हल खोजने की कोशिशें कामयाब होती नजर आ रही हैं। अमेरिका और ईरान की ओर से शांति समझौते को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित समझौते में तेहरान के परमाणु कार्यक्रम, प्रतिबंधों में राहत और होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों को शामिल किया जाएगा। ईरान की सरकारी मीडिया इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (आईआरआईबी) के अनुसार अब्बास अराघची ने कहा कि यह समझौता दो चरणों में होगा। उन्होंने बताया कि पहले चरण में परमाणु मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई और इसे दूसरे चरण के लिए टाल दिया गया है। पढ़ें एक क्लिक पर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 13 June 2026 Updates on amar ujala

देश के 25 राज्यों में 18 जून तक आंधी-पानी के आसार
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI


देश के 25 राज्यों में 18 जून तक आंधी-पानी और ओलावृष्टि के आसार

तेजी से आगे बढ़ रहे दक्षिण्-पश्चिम मानसून और उत्तरी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में व्यापक बदलाव आया है। पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर से तटीय कर्नाटक तक गरज और चमक के साथ बारिश हुई है। साथ ही, अलग-अलग क्षेत्रों में 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान ने भी कहर बरपाया है। बिहार में बिजली गिरने से 10 लोगों की जान चली गई है, पंजाब में भी वर्षा जनित घटनाओं में 3 लोगों की जान चली गई है। मौसम में यह बदलाव कम से कम 18 जून तक जारी रहने की प्रबल संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 13 June 2026 Updates on amar ujala

IMA
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स


देश को पहली बार आईएमए से मिलेंगी नौ महिला सैन्य अफसर

भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड शनिवार को ऐतिहासिक होगी, जब नौ महिला सैन्य अफसर यहां से पहली बार पासआउट होकर भारतीय सेना का हिस्सा बनेंगी। कुल 515 जेंटलमैन कैडेट पासआउट होंगे। इसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को दून पहुंच गईं। वह परेड की मुख्य अतिथि होंगी। शनिवार को सुबह आईएमए के ऐतिहासिक परेड मैदान में जेंटलमैन कैडेट्स कदमताल करते हुए सेना के अनुशासन, राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए अंतिम पग पार करेंगे। पासिंग आउट सेरेमनी में कुल 515 जेंटलमैन कैडेट हिस्सा लेंगे। इनमें नौ महिला कैडेट सहित कुल 481 कैडेट भारतीय हैं। पढ़ें पूरी खबर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 13 June 2026 Updates on amar ujala

खाड़ी में अमेरिकी कार्रवाई पर भारत सख्त।
– फोटो : Amar Ujala Graphics


अमेरिकी नौसेना के हमले पर जयशंकर ने रूबियो से की बात, जताई नाराजगी

खाड़ी क्षेत्र में हाल ही में अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई को लेकर भारत और अमेरिका के बीच कूटनीतिक तनाव सामने आया है। इस घटना में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई, जिसके बाद भारत ने इस कार्रवाई पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से फोन पर बातचीत की और भारत की गंभीर आपत्ति स्पष्ट रूप से सामने रखी। उन्होंने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि वाणिज्यिक जहाजों पर इस तरह की घातक कार्रवाई किसी भी रूप में उचित नहीं ठहराई जा सकती। पढ़ें एक क्लिक पर…


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Defence:रक्षा क्षेत्र में भारत की बड़ी कामयाबी, Fy26 में उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा – India Annual Defence Production Surged To An All-time High In Fy26 Aatmanirbhar Bharat Rajnath Singh

यूपी:ओपी राजभर का बड़ा दावा, सपा में हो सकती है बड़ी टूट; रामगोपाल वर्मा ने अमित शाह को लिखा यह पत्र? – Up: Op Rajbhar Makes A Big Claim, Sp May Face A Major Split; Ram Gopal Varma Wrote A Letter To Amit Shah?

Alpha Trailer:शुरू करें अग्निपरीक्षा, सीता बनकर एक्शन करती दिखीं आलिया; ट्रेलर के अंत में मिला सरप्राइज – Alpha Movie Trailer: Alia Bhatt Sharvari Anil Kapoor Bobby Deol Shiv Rawail Yrf Spy Universe Film

Us:ईरान समझौते को ट्रंप बता रहे जीत, लेकिन विशेषज्ञ बोले- अमेरिका की रणनीतिक हार हुई, ये आत्मसमर्पण जैसा – Us Iran Peace Deal Donald Trump Claim Victory Experts Says Strategic Defeat Surrender

Ind Vs Afg Live Score:सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, अफगानिस्तान से दूसरा वनडे आज; थोड़ी देर में टॉस – Ind Vs Afg Odi Live Score: India Vs Afghanistan Today 2nd Odi Match Scorecard Result Updates In Hindi

यूं मची बड़ी सियासी हलचल:जत्थेदारों के रुख से पंजाब में पंथक सियासत के बदल सकते हैं समीकरण, Cm ने नकारे आरोप – Punjab Politics Akal Takht Row Sparks New Political Realignments In Punjab

Leave a Comment