लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

फिर ईरान पर भड़के ट्रंप:कहा-लीक हुई बातें पूरी तरह से झूठ, भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमले बिल्कुल बर्दाश्त नहीं – Donald Trump Slams Iran Drone Attack On Indian Ships

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर एक बार फिर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने ईरान के दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान ने मीडिया में जो शर्तें लीक की हैं, उनका लिखित समझौते से कोई लेना-देना नहीं है। ट्रंप के मुताबिक ईरान का यह बयान सच्चाई से कोसों दूर है। उन्होंने ईरान को बेहद गैर-भरोसेमंद देश बताया है। ट्रंप ने साफ कहा कि ईरान के साथ ईमानदारी से बात करना मुमकिन ही नहीं है।

लीक की गई शर्तें पूरी तरह से मनगढ़ंत: ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के दावों पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि मीडिया में जो बातें फैलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह झूठ हैं। लिखित में जो तय हुआ था, ईरान की बातें उसके बिल्कुल उलट हैं। ट्रंप ने ईरान के समझौते वाले बयान को बेहद कमजोर और दयनीय बताया है। उन्होंने कहा कि ईरान के बयानों का सच से कोई वास्ता नहीं है। ट्रंप ने ईरान के साथ किसी भी सौदे को बेहद मुश्किल काम बताया है। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को हैरान करने वाला कहा है।

यह भी पढ़ें: NATO: यूरोप में तैनात विमानों-युद्धपोतों में बड़ी कटौती की तैयारी कर रहा अमेरिका, नाटो की क्षमता पर कितना असर?

भारतीय जहाजों पर हमला बिल्कुल मंजूर नहीं- ट्रंप

ट्रंप ने ईरान की एक और बड़ी हरकत का खुलासा किया है। बीती रात ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से निकल रहे भारतीय जहाजों पर ड्रोन से हमला किया था। हालांकि, इस ड्रोन हमले को पूरी तरह से नाकाम कर दिया गया। ट्रंप ने ईरान की इस सैन्य कार्रवाई पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि भारतीय जहाजों पर यह ड्रोन हमला पूरी तरह से अस्वीकार्य है। अमेरिका इस तरह की किसी भी हरकत को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा।

ईरान-अमेरिका डील

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका ईरान के बीच युद्ध खत्म करने के लिए शुरुआती समझौता हो गया है। अमेरिका ने ईरान पर हमले भी रोक दिए हैं। ट्रंप ने कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच जल्दी ही समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। हालांकि ईरान की ओर से अभी इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका-ईरान के बीच अंतरिम डील इस हफ्ते के आखिर में हो सकती है। दोनों पक्षों में कथित तौर पर समझौता ज्ञापन पर सहमत हो गए हैं। इस समझौते में लेबनान में सीजफायर को भी रखा गया है। वहीं होर्मुज को पूरी तरह खोलने और ईरान की ओर से परमाणु बम ना बनाने का वादा भी इसमें है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Parliament News Live Updates:संसद में आज परीक्षा में सुधारों पर चर्चा, लोकसभा में छह घंटे समय निर्धारित – Parliament Live Updates Discussion On Exam Reforms In Lok Sabha Rajya Sabha Proceedings Bills In Sansad News

यूपी:प्रदेश के इन 25 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, इन शहरों के लिए जारी हुआ ऑरेंज और रेड अलर्ट – Up: Heavy Rain Warning In 25 Districts Today, Orange And Red Alerts Issued For These Cities

मंगल मिलन:एनडीए की बैठक शुरू, Pm मोदी, अमित शाह समेत कई शीर्ष नेता शामिल; Ncpi के सांसद भी बुलाए गए – Bjp-led Nda Parliamentary Party To Hold Weekly ‘mangal Milan’ Meeting Today

साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर को लगी कंधे में चोट, टीम ने साझा किया हेल्थ अपडेट; जानें कैसी है अभिनेता की स्थिति? – Jr Ntr Team Share Details About His Shoulder Injury And Recovery

अंतरिक्ष में इतिहास रचेंगे भारतीय मूल के अनिल मेनन:अगले हफ्ते करेंगे अपना पहला स्पेसवॉक; करेंगे ये काम – Indian Origin Anil Menon Make History In Space Set For His First Spacewalk Next Week

आज के दिन:पेपर लीक रोकने के लिए लाए गए बिल पर लोकसभा में होगी चर्चा, एनडीए सांसदों का मंगल मिलन – 28 July 2026 Major Events

Leave a Comment