लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Pnb Scam Case:नीरव के पीएनबी धोखाधड़ी मामले में नया मोड़, विशेष Cbi अदालत ने मजिस्ट्रेट कोर्ट को सौंपा केस – Cbi Finds No Evidence Of Corruption In Case Involving Nirav Modi; Transferred To Magistrate

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने गुरुवार को फरार हीरा कारोबारी नीरव मोदी से जुड़े एक कथित धोखाधड़ी के मामले को मजिस्ट्रेट कोर्ट को सौंप दिया। सीबीआई के कहा था कि पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप साबित नहीं हो सके।

यह मामला नीरव मोदी, उनसे जुड़ी कंपनियों के निदेशकों और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसी की ओर से दर्ज किया गया था। यह शिकायत बैंक की मुंबई क्षेत्रीय शाखा ने दर्ज कराई थी।

शिकायत के अनुसार, शिकायत के अनुसार, नीरव मोदी की कंपनियों को जो कर्ज दिया गया था, उसका गलत इस्तेमाल किया गया और इसी कारण बैंक को 321.88 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और धोखाधड़ी हुई।

 

बैंक की आंतरिक जांच में पाया गया कि नीरव मोदी से जुड़ी साझेदार कंपनियों जैसे सोलर एक्सपोर्ट्स, स्टेलर डायमंड्स और डायमंड आर यूएस तथा उनकी कंपनियों फायरस्टार इंटरनेशनल लिमिटेड और फायरस्टार डायमंड्स इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के बीच आपस में लेन-देन किए गए थे।

शुरुआत में आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) और 420 (धोखाधड़ी) के साथ-साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 13(2) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

हालांकि, सीबीआई ने गुरुवार को अदालत को बताया कि विस्तृत जांच में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत न तो पीएनबी अधिकारियों और न ही निजी व्यक्तियों के खिलाफ कोई आपत्तिजनक सामग्री मिली है।

सीबीआई की ओर से पेश लोक अभियोजक विक्रम सिंह ने कहा कि आरोप पत्र केवल निजी व्यक्तियों के खिलाफ दाखिल किया जाएगा, इसलिए यह मामला विशेष सीबीआई अदालत के अधिकार क्षेत्र से बाहर है और इसे मजिस्ट्रेट कोर्ट में भेजा जाना चाहिए। विशेष न्यायाधीश जेपी दारेकर ने जांच एजेंसी की यह याचिका स्वीकार कर ली।

ये भी पढ़ें: Indian Navy: कोच्चि की ओर आ रहे टैंकर से नौसेना ने निकाला मिसाइल वारहेड, टला बड़ा खतरा

फरार हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उसके चाचा मेहुल चोकसी को कई हजार करोड़ रुपये के बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी माना जाता है, जिसकी जांच सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय दोनों कर रहे हैं।

आरोप है कि उन्होंने मुंबई स्थित पीएनबी की ब्रैडी हाउस शाखा के अधिकारियों को रिश्वत देकर लेटर ऑफ अंडरटेकिंग और विदेशी शाख पत्रों के माध्यम से 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की सार्वजनिक धनराशि का गबन किया। मेहुल चोकसी के खिलाफ बेल्जियम की अदालत में प्रत्यर्पण की कार्यवाही चल रही है, जबकि नीरव मोदी लंदन की जेल में बंद है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Top News:संसद में आज परीक्षा सुधार पर चर्चा; नेपाल और Pojk में बवाल; जंतर-मंतर आंदोलन में कार्रवाई जारी रहेगी – Today Top And Big News Parliament Exam Reforms Bill Nepal And Pojk Unrest Jantar Mantar Protest Police Action

एफसीएनआर योजना का बड़ा असर:45 दिन में टूटा 13 साल पुराना रिकॉर्ड, भारत आ सकते हैं 7 लाख करोड़ रुपये – Major Impact Of Fcnr Scheme 13-year Record Broken In 45 Days ₹7 Lakh Crore Could Flow Into India

Commonwealth Games 2026:बिंदियारानी देवी ने भारत को दिलाया कांस्य, भारोत्तोलन में अब तक आए पांच पदक – Commonwealth Games 2026: Indian Weightlifter Bindyarani Devi Clich Bronze Medal In Women 58 Kg Match Highlight

‘यह सम्मान नहीं, बर्बादी का जश्न’:संसद में धर्मेंद्र प्रधान के अभिनंदन पर राहुल गांधी का तंज, सरकार को घेरा – Rahul Gandhi Attacks Govt Over Dharmendra Pradhan Parliament Welcome

Pojk Protest:रावलकोट में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी, एक की मौत, मुजफ्फराबाद मार्च के बीच क्यों भड़की हिंसा? – Pojk Protest: Violence Erupts During Muzaffarabad March As Protesters Allege Firing In Rawalakot

सीमा पर शांति, व्यापार में रफ्तार:क्या बदलने वाला है भारत-चीन का रिश्ता? बीजिंग वार्ता से मिले संकेत – Peace On Border Momentum In Trade Is India-china Relationship Set To Change Signals From Beijing Talks

Leave a Comment