लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Techno POVA 8 Launch India

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

[

  • Hindi News
  • Tech auto
  • Techno POVA 8 Launch India | 8000mAh Battery, Matrix Display Under ₹29,999

टेक कंपनी टेक्नो ने आज (11 जून) भारत में पोवा सीरीज का नया स्मार्टफोन पोवा 8 लॉन्च किया है। यह फोन पिछले साल आए पोवा 7 के अपग्रेड वर्जन के रूप में पेश किया गया है। नया फोन दो वैरिएंट में आया है और इसकी शुरुआती कीमत ₹29,999 रखी गई है।

स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की बड़ी बैटरी और फोन के बैक पैनल पर दिया गया ‘मैट्रिक्स डिस्प्ले’ है, जो अलग-अलग एप्स के नोटिफिकेशन और अलर्ट्स को यूनीक तरीके से दिखाता है। फोन में गेमिंग के लिए मीडियाटेक डिमेंसिटी 7100 प्रोसेसर दिया गया है।

टेक्नो पोवा 8: डिजाइन, डायमेंशन और कलर ऑप्शन

  • मटेरियल: फोन का रियर पैनल मजबूत मटेरियल से बना है, जिस पर खास टेक्सचर दिया गया है। फोन को रफ-एंड-टफ इस्तेमाल के लिए मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिला है।
  • डायमेंशन और वजन: इसका डाइमेंशन 165.66×78.46×8.8mm है। बड़ी बैटरी होने के बावजूद इसकी थिकनेस को कम रखने की कोशिश की गई है। इसका वजन 225 ग्राम है, जो हाथ में पकड़ने पर थोड़ा सॉलिड और प्रीमियम फील देता है।
  • बैक पैनल और फ्रंट लुक: बैक पैनल पर कस्टमाइज होने वाला मैट्रिक्स डिस्प्ले और डुअल कैमरा सेटअप है। वहीं, फ्रंट में बेहद पतले बेजल्स के साथ पंच-होल कटआउट में सेल्फी कैमरा दिया गया है।
  • पोर्ट्स एंड बटन्स: फोन में नीचे की तरफ टाइप-C चार्जिंग पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और माइक्रोफोन दिए गए हैं। राइट साइड में पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स मिलते हैं।
  • कलर और वाटर-डस्ट रेटिंग: यह फोन तीन कलर ऑप्शन- 16 बिट व्हाइट, प्लाज्मा ऑरेंज और टर्मिनल ग्रीन में आता है। पानी के छींटों और धूल से बचाव के लिए फोन को IP64 रेटिंग दी गई है।

टेक्नो पोवा 8: स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

डिस्प्ले: पोवा 8 में 6.76 इंच का फुल-HD+ (1080×2,344 पिक्सल) IPS स्क्रीन दिया गया है। स्मूद स्क्रॉलिंग के लिए यह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 91.29% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 381ppi पिक्सल डेंसिटी और आउटडोर विजिबिलिटी के लिए 950 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसका इंस्टेंटेनियस टच सैंपलिंग रेट 1500Hz है।

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इसके रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT-600 प्राइमरी सेंसर है, जो लाइट सेंसर के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरा एप में AI कैम, पोर्ट्रेट मोड, सुपर नाइट मोड, व्लॉग मोड और स्लो मोशन जैसे फीचर्स इन-बिल्ट हैं।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर: स्मार्टफोन में 6nm आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डिमेंसिटी 7100 प्रोसेसर दिया गया है, जो माली-G610 MC2 GPU के साथ आता है। गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 14,689 वर्ग मिलीमीटर का बड़ा कूलिंग सिस्टम दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित टेक्नो के HiOS 16 पर रन करता है। बेहतर नेटवर्क के लिए इसमें डेडिकेटेड G1 और SE1 सिग्नल चिपसेट भी जोड़े गए हैं।

पावर बैकअप: फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर यह बैटरी 1,198.1 घंटे का स्टैंडबाय टाइम, 39.5 घंटे का कॉलिंग टाइम और लगभग 17.77 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकती है।

अन्य फीचर्स: कनेक्टिविटी के लिए फोन में लेटेस्ट ब्लूटूथ, वाई-फाई, 5G सपोर्ट और बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

New Vehicle Fuel Norms 2027

भारतीय मूल के अनिल मेनन ने 6.5 घंटे स्पेसवाक की:जेसिका मीर के साथ स्पेस स्टेशन में सोलर पैनल का फ्रेम लगाया; बिजली सप्लाई 30% बढ़ेगी

रेडमी नोट 17 स्मार्टफोन 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च:शुरुआती कीमत ₹27,999; 7 इंच एमोलेड डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 4 जेन 4 प्रोसेसर मिलेगा

हवा में 171 फीट के रॉकेट को पकड़ेगा चॉपस्टिक टावर:अगस्त में स्टारशिप का 14वां टेस्ट करेगी स्पेसएक्स; मस्क बोले- सालभर में रोजाना 1 फ्लाइट होगी

हवा में 171 फीट के रॉकेट को पकड़ेगा चॉपस्टिक टावर:अगस्त में स्टारशिप का 14वां टेस्ट करेगी स्पेसएक्स; मस्क बोले- सालभर में रोजाना 1 फ्लाइट होगी

‘एआई बॉस’ वाला पहला स्टोर फ्लॉप:सभी कर्मियों को छुट्टी दी, देरी पर कहता- तनाव मत लो, 60 लाख रु. घाटा कराया

Leave a Comment