लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Rajya Sabha Polls:नाम वापसी की अंतिम तारीख आज, कितने उम्मीदवार निर्विरोध होंगे निर्वाचित? जानें कहां फंसा पेच – Rajya Sabha Polls: Last Date For Withdrawal Of Nomination; Know How Many Candidates Will Be Elected Unopposed?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राज्यसभा चुनाव के लिए आज नाम वापसी की अंतिम तारीख हैं। यानी उम्मीदवार आज अपना नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होगी। वहीं, आज कई उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचित होने की पूरी संभावना है। बता दें कि, राज्यसभा की 24 सीटों के लिए 18 जून को मतदान होना है। इस बार 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं, जिनमें कुल 26 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन सीटों पर मौजूदा सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जिनमें पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और जॉर्ज कुरियन शामिल हैं।

कहां-कहा हो रहे चुनाव?

इसमें आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, कर्नाटक, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम शामिल हैं। आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में सबसे अधिक चार-चार सीटों पर चुनाव हो रहा है। वहीं, मध्य प्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन सीटों, झारखंड में दो सीटों और मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में एक-एक सीट के लिए चुनाव हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Explainer: राज्यसभा चुनाव कहां निर्विरोध निर्वाचन और कहां मतदान की नौबत; जहां वोटिंग वहां किसके पक्ष में गणित?

राज्यसभा चुनाव में मध्य प्रदेश और झारखंड सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। इन दोनों राज्यों में मुकाबला दिलचस्प हो गया है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से क्रॉस वोटिंग की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि इन चुनावों के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) राज्यसभा में अपने दो-तिहाई बहुमत के और करीब पहुंच सकता है।

झारखंड में क्या है स्थिति?

झारखंड में दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होना है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने बैद्यनाथ राम को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने प्रणव झा को मैदान में उतारा है। इनके अलावा आंध्र प्रदेश से वर्तमान राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है। उन्हें भाजपा का समर्थन प्राप्त बताया जा रहा है। झारखंड विधानसभा में इंडिया गठबंधन के पास 56 विधायक हैं। यहां जीत के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को 28 प्रथम वरीयता वोटों की जरूरत होगी। भाजपा और उसके सहयोगियों के पास कुल 24 विधायक हैं। ऐसे में परिमल नथवानी को जीत के लिए कम से कम तीन अतिरिक्त वोटों की आवश्यकता होगी। इसी वजह से यहां क्रॉस वोटिंग की संभावना पर चर्चा तेज है।

मध्य प्रदेश में तीसरी सीट पर दिलचस्प मुकाबला

मध्य प्रदेश में तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होना है। भाजपा ने तीनों सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। पार्टी ने तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने पूर्व लोकसभा सांसद मीनाक्षी नटराजन को मैदान में उतारा है। जिनका नामांकन रद्द होने के बाद से सियासत चरम पर है। मध्य प्रदेश की 228 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के पास 164 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 64 विधायक हैं। जीत के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को 58 वोट चाहिए। भाजपा आसानी से दो सीटें जीत सकती है, लेकिन तीसरी सीट के लिए उसके पास आवश्यक संख्या से 10 वोट कम हैं। दूसरी ओर कांग्रेस की प्रभावी संख्या भी कुछ कम हुई है, जिससे मुकाबला और रोचक हो गया है। भाजपा को उम्मीद है कि वह अतिरिक्त समर्थन या संभावित क्रॉस वोटिंग के जरिए तीसरी सीट भी जीत सकती है।

गुजरात में भाजपा की क्लीन स्वीप की तैयारी

गुजरात की चार राज्यसभा सीटों के लिए भाजपा ने राजूभाई शुक्ला, मुकेश राठवा, मानसिंह परमार और जितेंद्र कंजारिया को उम्मीदवार बनाया है। 182 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के पास 161 विधायक हैं और विपक्ष ने अभी तक कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। ऐसे में भाजपा के चारों उम्मीदवारों की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

आंध्र प्रदेश में एनडीए को बढ़त

आंध्र प्रदेश की चार सीटों के लिए तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने सना सतीश बाबू, बाश्यम रामकृष्ण और चिंतकायला विजय को उम्मीदवार बनाया है। वहीं जनसेना पार्टी की ओर से लिंगमनेनी रमेश मैदान में हैं। विधानसभा में एनडीए गठबंधन की मजबूत स्थिति के कारण इन उम्मीदवारों की जीत आसान मानी जा रही है।

राजस्थान और कर्नाटक में भी चुनाव

राजस्थान की तीन सीटों में कांग्रेस ने नीरज डांगी को दोबारा उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को मैदान में उतारा है। कर्नाटक की चार सीटों के लिए कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा और मंसूर अली खान को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने एम. नागराजा को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने भाजपा पर पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा को राज्यसभा का टिकट नहीं देने का आरोप भी लगाया है।

यह भी पढ़ें- Rajya Sabha Election Controversy: चुनाव आयोग से फिलहाल कोई जवाब नहीं, अब सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस

अन्य राज्यों में क्या है स्थिति?

मणिपुर की एकमात्र सीट के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अधीकारिमयुम शारदा देवी ने नामांकन दाखिल किया है। अरुणाचल प्रदेश में भाजपा नेता ताई तागक, मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी के जेम्स के. संगमा और मिजोरम में सत्तारूढ़ जोरम पीपुल्स मूवमेंट के के. लालत्लुआंगकिमा उम्मीदवार हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र और तमिलनाडु में राज्यसभा की एक-एक सीट पर उपचुनाव भी होगा। महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने राजेंद्र जैन को उम्मीदवार बनाया है, जबकि तमिलनाडु में कांग्रेस ने प्रवीण चक्रवर्ती को मैदान में उतारा है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Commonwealth Games 2026:बिंदियारानी देवी ने भारत को दिलाया कांस्य, भारोत्तोलन में अब तक आए पांच पदक – Commonwealth Games 2026: Indian Weightlifter Bindyarani Devi Clich Bronze Medal In Women 58 Kg Match Highlight

‘यह सम्मान नहीं, बर्बादी का जश्न’:संसद में धर्मेंद्र प्रधान के अभिनंदन पर राहुल गांधी का तंज, सरकार को घेरा – Rahul Gandhi Attacks Govt Over Dharmendra Pradhan Parliament Welcome

Pojk Protest:रावलकोट में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी, एक की मौत, मुजफ्फराबाद मार्च के बीच क्यों भड़की हिंसा? – Pojk Protest: Violence Erupts During Muzaffarabad March As Protesters Allege Firing In Rawalakot

सीमा पर शांति, व्यापार में रफ्तार:क्या बदलने वाला है भारत-चीन का रिश्ता? बीजिंग वार्ता से मिले संकेत – Peace On Border Momentum In Trade Is India-china Relationship Set To Change Signals From Beijing Talks

जंतर-मंतर आंदोलन:सिर्फ सरकारी Fir ही होंगी वापस, निजी शिकायतों के आधार पर दर्ज मामलों में जारी रहेगी कार्रवाई – Only Government Fir Will Be Withdrawn Action Will Continue In Cases Filed On The Basis Of Private Complaints I

Pm मोदी से मिले स्काईरूट एयरोस्पेस के संस्थापक:साझा किया भारत के स्पेस भविष्य का रोडमैप; क्या हुई बातचीत? – Skyroot Aerospace Founders Met Pm Modi Shared Roadmap For India Space Future

Leave a Comment