लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अक्षय कुमार ने घटाई 97 परसेंट फीस, अब करते हैं इतना चार्ज, जानें सैलरी!

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


एक्टर अक्षय कुमार फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आने वाले हैं. फिल्म को लेकर काफी बज है. ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है. कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि अक्षय इस फिल्म से 70 करोड़ चार्ज कर रहे हैं. हालांकि, अब लेटेस्ट रिपोर्ट है कि अक्षय कुमार इस फिल्म के लिए सिर्फ 1.8 करोड़ रुपये फीस ले रहे हैं. इसका मतलब है कि अक्षय कुमार ने अपनी फीस 97.4 परसेंट तक घटा दी है.

अक्षय कुमार ने घटाई फीस!

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय ने फीस की जगह प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल चूज किया है. इस कहा जा रहा है कि वो IPR रेवेन्यू का 72 परसेंट हिस्सा लेंगे. वहीं प्रोड्यूसर 28 परसेंट रखेंगे. वहीं मेकर्स ने OTT, सैटेलाइट, ऑडियो और दूसरे सेकेंडरी राइट्स से भी लगभग 120 करोड़ रुपये कमाए हैं.

बता दें कि अक्षय की फीस को लेकर ऑफिशियली कुछ भी सामने नहीं आया है.

ये भी पढ़ें- Tumbadchi Manjula Day 4 BO: इस मराठी फिल्म ने 4 दिन में वसूला बजट का 66 परसेंट, ‘राजा शिवाजी’-‘देऊळ बंद 2’ के बाद एक और सक्सेसफुल फिल्म

फिल्म में दिखेंगे ये स्टार्स

बता दें कि पिछले कुछ समय से अक्षय कुमार की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चली नहीं हैं. कुछ फ्लॉप रही और कुछ एवरेज. बस पिछली फिल्म ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया. अब ‘वेलकम टू द जंगल’ से फैंस को काफी उम्मीदें हैं. फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा, परेश रावल, सुनील शेट्टी, जॉनी लीवर, अरशद वारसी, तुषार कपूर, रवीना टंडन, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदसानी, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस और दिशा पाटनी जैसे स्टार्स हैं.

फिल्म 26 जून को रिलीज हो रही है. इसे अहमद खान ने बनाया है. गुरुवार को फिल्म का ट्रेलर आने वाला है.

ये भी पढ़ें- Deool Band 2 Box Office: ‘देऊळ बंद 2’ ने रितेश देशमुख की ‘वेड’ को पछाड़ा, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म

अक्षय की अपकमिंग फिल्में

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो ‘वेलकम टू द जंगल’ के अलावा ‘हैवान’, अनीस बज्मी की अनटाइटल्ड फिल्म, ‘गोलमाल 5’ और Vedat Marathe Veer Daudle Saat में दिखेंगे. कुछ फिल्मों की शूटिंग चल रही है और कुछ पोस्ट प्रोडक्शन में हैं. गोलमाल 5 रोहित शेट्टी बना रहे हैं.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मां बनने के बाद कमबैक की तैयारी में कैटरीना कैफ, ओटीटी पर डेब्यू करेंगी एक्ट्रेस

सयानी घोष कौन हैं? कर्ज में डूबी हीरोइन ने ममता बनर्जी को दिया ‘धोखा’, जानें- कितनी है नेटवर्थ

Tumbadchi Manjula Day 4 BO: इस मराठी फिल्म ने 4 दिन में वसूला बजट का 66 परसेंट, ‘राजा शिवाजी’-‘देऊळ बंद 2’ के बाद एक और सक्सेसफुल फिल्म

350 करोड़ी फिल्म ‘पेद्दी’ में जाह्नवी कपूर को कितनी फीस मिली? कंट्रोवर्शियल सीन पर एक्ट्रेस ने साधी चुप्पी

‘धुरंधर 2’ में बदला गया था 84 के दंगों पर डायलॉग, कैरेक्टर के नाम में भी हुआ चेंज, अनकट वर्जन से हुआ खुलासा

Dhurandhar 2 Closing Collection: ‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस, अपने नाम किए 5 बड़े रिकॉर्ड, बनी रणवीर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

Leave a Comment